भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: भीषण गर्मी के बीच श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा आकाशवाणी चौक, आदित्यपुर में शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह वर्ष 2026 का सातवां और अंतिम सेवा शिविर था। शिविर के दौरान राहगीरों, स्कूली बच्चों, ट्रक और टेंपो चालकों के बीच 1400 लीटर शरबत, 30 किलो चना और 15 किलो गुड़ का वितरण किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस सेवा अभियान का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। मंडली के पदाधिकारियों और सेवादारों ने…
Author: Sumi Bangabash
मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूल, जिन्हें कभी कचरा समझकर फेंक दिया जाता था, आज पूर्वी सिंहभूम की महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गए हैं। टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मंदिरों से एकत्रित फूलों को सजावटी धूप कोन में बदल रही हैं। इस पहल से 30 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो फूलों के संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण, उत्पादन और विपणन तक की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अब तक 5.5 टन…
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग राष्ट्र संवाद संवादाता आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल आधारभूत संरचना और बिजली व्यवस्था को लेकर बुधवार को इसरो के प्रतिनिधिमंडल ने जियाडा एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मानसून से पूर्व औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग उठाई. इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में ढाई हजार से अधिक छोटी और बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं. इन इकाइयों को जुस्को और झारखंड…
सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: राज्यभर में कार्यरत सफाई एवं स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर यूथ इंटक ने आवाज बुलंद की है। यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला श्रम आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपकर सफाई कर्मियों की सुविधाएं, सुरक्षा और सामाजिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सफाई एवं स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में काम कर शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने…
मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 स्थित राज मोबाइल के समीप की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लोगों ने बस से धुआं और आग की लपटें उठती देख इसकी सूचना संबंधित विभागों और पुलिस को दी। आग इतनी तेजी से फैली कि…
कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब फ्लाई ऐश लेकर जा रहा एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे टावर पोल से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया। दुर्घटना में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा गोलमुरी से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने…
पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि राष्ट्र संवाद संवादाता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी द्वारा जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो के 15 वर्षों के संसदीय कार्यकाल पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का अधिकार है, लेकिन सवाल तथ्यों और निष्पक्षता के आधार पर होने चाहिए। दूसरों के कार्यों पर प्रश्नचिह्न लगाने से पहले अपनी भूमिका और अपने राजनीतिक दल के योगदान का भी ईमानदारी से मूल्यांकन…
आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर अवैध तरीके से दुकानें तोड़ने का मामला गरमाया, चम्पाई सोरेन ने प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया राष्ट्र संवाद संवादाता *आदित्यपुर में दुकानें तोड़ने के मामले में पीड़ित दुकानदारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चम्पाई सोरेन की बैठक* *आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर दुकानें तोड़ना गलत, प्रशासन कार्रवाई करे: चम्पाई सोरेन* आदित्यपुर। आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर अवैध तरीके से दुकानें तोड़ने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर आज आदित्यपुर के आयडा सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, जिला प्रशासन/ नगर निगम के अधिकारियों एवं…
सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुई चाईबासा भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का हालचाल जानने के लिए झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मंगलवार को टीएमएच अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गीता बालमुचू से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने चिकित्सकों से भी बातचीत की और गीता बालमुचू के उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में…
जमशेदपुर पैकर्स मूवर्स एसोसिएशन ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात, कार्यालय हेतु सहयोग मांगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पैकर्स मूवर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संतोष कुमार शार्दुल के नेतृत्व में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पैकर्स एवं मूवर्स व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर में एसोसिएशन के लिए एक कार्यालय उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया। इस पर विधायक सरयू राय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हरसंभव सहयोग का…
