ऐतिहासिक रहा भाजपा का जमशेदपुर बंद, जनता ने दिया व्यापक समर्थन : कुलवंत सिंह बंटी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 3 जुलाई। हिमांशु सिंह हत्याकांड एवं शहर की बिगड़ती विधि-व्यवस्था के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद को व्यापक जनसमर्थन मिला। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न बाजारों का दौरा कर बंद का समर्थन मांगा। उन्होंने दावा किया कि अधिकांश बाजार, प्रतिष्ठान और सार्वजनिक वाहन स्वेच्छा से बंद रहे।
कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि यह बंद केवल भाजपा का कार्यक्रम नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था और न्याय की मांग को लेकर जनता का आंदोलन बन गया है। उन्होंने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिमांशु सिंह के हत्यारों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई तक अपना आंदोलन जारी रखेगी। साथ ही, बंद को सफल बनाने वाले नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों, वाहन चालकों और मीडिया का आभार भी व्यक्त किया।

