Author: Sumi Bangabash

दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता नई दिल्ली:झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं जम्मू-कश्मीर-लद्दाख प्रभारी तरुण चुग से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों, समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। तरुण चुग ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया। वहीं, अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि तरुण चुग का मार्गदर्शन और अनुभव कार्यकर्ताओं के…

Read More

जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 3 जून 2026: दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) ने बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में कोल्हान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में कोल्हान DIG, पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक तथा पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के पुलिस अधीक्षक समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान लंबित कांडों की प्रगति, क्षेत्र की विधि-व्यवस्था की स्थिति, विशेष जांच दल (SIT) से संबंधित मामलों,…

Read More

विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में उपायुक्त के निर्देश, मत्स्य पालन, दुग्ध उत्पादन और किसानों पर विशेष फोकस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण एवं अन्य संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बुरूडीह डैम में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन शुरू करने तथा जिले में कम से कम 10 मॉडल तालाब विकसित करने पर जोर दिया। साथ ही दुग्ध संग्रहण और विपणन व्यवस्था का…

Read More

महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए सीड बॉल कार्यशाला आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नेचर संस्था और अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं के लिए सीड बॉल निर्माण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए सीड बॉल बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही इतिहास और भूगोल विषय की छात्राओं के लिए विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, शोध और सतत विकास के महत्व पर भी चर्चा की गई।

Read More

स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार  राष्ट्र संवाद संवादाता  बोकारो में रैपिडो राइडर्स ने अपनी विभिन्न मांगों और सुरक्षा को लेकर आवाज बुलंद की है। सैकड़ों राइडर्स बाइक रैली निकालकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और डीसी को ज्ञापन सौंपकर स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। बोकारो जिले में कार्यरत रैपिडो कैप्टनों ने मंगलवार को संगठित होकर बाइक रैली निकाली और समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राइडर्स ने कहा कि वे अपने परिवार का भरण-पोषण ईमानदारी से राइडिंग का कार्य…

Read More

भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: भीषण गर्मी के बीच श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा आकाशवाणी चौक, आदित्यपुर में शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। यह वर्ष 2026 का सातवां और अंतिम सेवा शिविर था। शिविर के दौरान राहगीरों, स्कूली बच्चों, ट्रक और टेंपो चालकों के बीच 1400 लीटर शरबत, 30 किलो चना और 15 किलो गुड़ का वितरण किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस सेवा अभियान का लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। मंडली के पदाधिकारियों और सेवादारों ने…

Read More

मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: मंदिरों में चढ़ाए जाने वाले फूल, जिन्हें कभी कचरा समझकर फेंक दिया जाता था, आज पूर्वी सिंहभूम की महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन गए हैं। टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मंदिरों से एकत्रित फूलों को सजावटी धूप कोन में बदल रही हैं। इस पहल से 30 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो फूलों के संग्रहण से लेकर प्रसंस्करण, उत्पादन और विपणन तक की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। अब तक 5.5 टन…

Read More

आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग  राष्ट्र संवाद संवादाता  आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल आधारभूत संरचना और बिजली व्यवस्था को लेकर बुधवार को इसरो के प्रतिनिधिमंडल ने जियाडा एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मानसून से पूर्व औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग उठाई. इसरो के अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने कहा कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में ढाई हजार से अधिक छोटी और बड़ी औद्योगिक इकाइयां संचालित हैं. इन इकाइयों को जुस्को और झारखंड…

Read More

सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र  राष्ट्र संवाद संवादाता  जमशेदपुर: राज्यभर में कार्यरत सफाई एवं स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर यूथ इंटक ने आवाज बुलंद की है। यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला श्रम आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपकर सफाई कर्मियों की सुविधाएं, सुरक्षा और सामाजिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सफाई एवं स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में काम कर शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने…

Read More

मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक  राष्ट्र संवाद संवादाता  जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 स्थित राज मोबाइल के समीप की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लोगों ने बस से धुआं और आग की लपटें उठती देख इसकी सूचना संबंधित विभागों और पुलिस को दी। आग इतनी तेजी से फैली कि…

Read More