लोधी क्षत्रिय महासभा ने सरयू राय से सामुदायिक भवन की मांग की राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से एक सामुदायिक भवन देने की मांग की है ताकि समाज के लोग वहां बैठ सकें और सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभा सकें। महासभा के संस्थापक राज कुमार सिंह लोधी ने श्री राय को एक मांगपत्र सौंपा और उनसे आग्रह किया कि जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के किसी भी हिस्से में एक सामुदायिक भवन उन्हें दिया जाए। मांग पत्र में कहा गया है कि समाज निरंतर सामाजिक कार्यों में संलग्न है लेकिन आज तक…
Author: Sumi Bangabash
सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया राष्ट्र संवाद संवादाता जहां भादूडीह स्थित HLM फ्यूल पंप के समीप दो ऑटो के बीच आमने- सामने की जोरदार टक्कर में चालकों समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार, चांडिल से चार यात्रियों को लेकर जमशेदपुर जा रहा एक ऑटो सुबह करीब 8 बजे भादूडीह के पास पहुंचा था. इसी दौरान चिलगु की ओर से कथित रूप से गलत दिशा में आ रहे दूसरे ऑटो को देखकर चालक वाहन को बचाने का प्रयास करने लगा.…
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे बोकारो। राष्ट्र संवाद संवादाता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने एक दिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे। जहां उनका रांची से बोकारो आने के क्रम में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बोकारो पहुंचने पर नया मोड़ स्थित बिरसा चौक पर भाजपा के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनको फूल गुलदस्ता देकर स्वागत किया।इस दौरान नितिन नवीन सभी कार्यकर्ताओं से गाड़ी से उतरकर बारी-बारी मिले। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश हाई दिखा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बोकारो आने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष…
टेल्को में ईंट-बालू कारोबारी पर जानलेवा हमला, चाकू मारकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश राष्ट्र संवाद संवाददाता टेल्को थाना क्षेत्र में शनिवार एक ईंट-बालू कारोबारी पर दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने कारोबारी के गले पर चाकू सटाकर धमकाया और विरोध करने पर उन्हें घायल कर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके के कारोबारियों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, टाउन निवासी सुजीत झा ईंट-बालू का कारोबार करते हैं। शनिवार को वह रोज की तरह अपने स्टॉक यार्ड पहुंचे थे। इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार दो युवक वहां…
छूटता छोर अंतिम मोड़’ उपन्यास का लोकार्पण, साहित्य प्रेमियों की रही उपस्थिति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन के मानस सभागार में वरिष्ठ साहित्यकार एवं साहित्य समिति के सह सचिव ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र के हिन्दी उपन्यास ‘छूटता छोर अंतिम मोड़’ का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के उपाध्यक्ष रामनंदन प्रसाद ने की, जबकि संचालन डॉ. वीणा पाण्डेय भारती ने किया। समारोह के मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के पूर्व महाप्रबंधक डॉ. चन्देश्वर खां एवं विशिष्ट अतिथि हरि किशन चावला रहे। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं…
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला जज ने पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का दिया संदेश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर । व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय सहित अन्य न्यायायिक पदाधिकारियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण एवं संरक्षण का संदेश दिया । इस मौके पर प्रधान जिला जज ने अपने संदेश में कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी दैनिक जीवनशैली और संगठनात्मक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने सभी न्यायायिक पदाधिकारियों एवं कोर्ट के कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को…
पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम प्रमुख के समन्वय में समुदाय की महिलाओं के बीच गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिला आयाम प्रमुख प्रीति सिंह ने सभी महिलाओं को ग्राहकीय बोध और अधिकार के प्रति जागृत किया और स उनको एमआरपी की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि जब भी वह खरीदारी करें तो दुकान से बिल जरूर लें और वस्तु का सही मूल्य भी चेक करें । उन्होंने कहा कि ग्राहक पंचायत अभी एमआरपी को लेकर जन जागरूकता अभियान चला रहा…
ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/गोविंदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन संस्थापक महासचिव राज किशोर , संस्थापक उपाध्यक्ष राम उदय , अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार, महासचिव जय कुमार, कोषाध्यक्ष निवास तथा संस्थापक सदस्य सुभाष राय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत चन्द्रशेखर प्रसाद राय द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन से हुई। महासचिव जय कुमार ने संगठन की आवश्यकता और उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए पारिवारिक विवरणी तैयार करने पर जोर दिया। वहीं, सुभाष राय ने मंच की गतिविधियों और उद्देश्यों से उपस्थित लोगों को…
पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके…
पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके…
