पुनर्वास भूमि को लेकर अनोखा विरोध राष्ट्र संवाद संवादाता बोकारो के उपायुक्त अजय नाथ झा और उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की तस्वीरों पर फूल-माला चढ़ाई जा रही है। , यह जिला प्रशासन के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन है। विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा का आरोप है कि बोकारो में विस्थापितों की पुनर्वास भूमि में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं और भ्रष्टाचार हो रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और जिला प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसी के विरोध में मोर्चा ने प्रतीकात्मक श्रद्धांजलि सभा और भोज का आयोजन किया। विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन…
Author: Sumi Bangabash
जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पंजाब के कारोबारी से 3.08 लाख की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब के एक कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन, बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। वहीं इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर में एक बहुचर्चित और सनसनीखेज आपराधिक मामले, हिमांशु सिंह हत्याकांड, में एक महत्वपूर्ण और नाटकीय घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले के मुख्य नामजद आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। यह सरेंडर उस समय हुआ जब पुलिस लगातार उसकी तलाश में विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इस घटना से मामले की जांच को नई गति मिलने की उम्मीद है, और पीड़ित परिवार के लिए भी न्याय की आस बढ़ी है। जमशेदपुर की चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। मामले…
मानसून की पहली बारिश ने खोली मानगो-कपाली की बदहाल सड़क व्यवस्था की पोल राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर : मानसून की हल्की बारिश ने ही मानगो और कपाली क्षेत्र की बदहाल सड़क व्यवस्था की पोल खोल दी है। कुछ घंटों की बारिश के बाद ही कई प्रमुख सड़कों और गलियों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानगो के जवाहरनगर, आजादनगर सहित कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कपाली क्षेत्र…
सुपौल में 7 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार; गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी राष्ट्र संवाद संवादाता सुपौल जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र में एक सात वर्षीय मासूम बच्ची की कुदाल से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा, स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूरे…
वेणुगोपाल ने राममंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाया सवाल राष्ट्र संवाद संवादाता देहरादून, 10 जुलाई (भाषा) कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शुक्रवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित चोरी के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए प्रकरण की जांच उच्चतम न्यायालय की देखरेख में कराए जाने की मांग की । उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन यहां एक संवाददाता सम्मेलन में वेणुगोपाल ने कहा कि पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और विश्व हिंदू…
खूंटी में महिला समेत दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिले शव राष्ट्र संवाद संवादाता खूंटी। खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी के किनारे शुक्रवार सुबह एक महिला और एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गई निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि मृत युवक की पहचान उसके पड़ोसी अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। आशंका है कि हत्या पुल के ऊपर करने के…
खस्सी’ बोलकर खिला रहा था ‘मुर्गा का मीट निकाह के बाद भोज में बाराती और शराती भिड़े, आधा दर्जन से अधिक घायल। राष्ट्र संवाद संवादाता शादी-ब्याह के भोज में अक्सर छोटी-मोटी बातों पर अनबन की खबरें आती हैं, लेकिन सिमरी बख्तियारपुर में एक अनोखा और है रान करने वाला मामला सामने आया है।यहाँ निकाह के बाद भोज में ‘खस्सी’ (मटन) की जगह ‘मुर्गा’ (चिकन) परोसे जाने को लेकर ऐसा विवाद बढ़ा कि बाराती और शराती आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते खुशियों का माहौल हंगामे और मारपीट में बदल गया।इस हिंसक झड़प में दूल्हा पक्ष के आधा दर्जन से…
गिरिडीह पुणे से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ डुमरी का प्रवासी मजदूर, परिवार ने सरकार से लगाई खोजबीन की गुहार राष्ट्र संवाद संवादाता गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो गांव का एक प्रवासी मजदूर महाराष्ट्र के पुणे से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार को आशंका है कि उनके बेटे के साथ कोई अप्रिय घटना हुई है। वहीं, प्रवासी मजदूरों के हित में काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने भी मामले को गंभीर बताते हुए झारखंड सरकार से युवक की शीघ्र…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवादातासामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहरागोड़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर आज उप स्वास्थ्य केंद्र, कुमारडूबी की ओर से कुमारडूबी मध्य विद्यालय में भव्य मलेरिया जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों और शिक्षकों को मलेरिया के प्रति जागरूक करना था, बल्कि बरसात के मौसम में इसके बढ़ते खतरे से बचाव के लिए आवश्यक उपाय भी सुझाना था। यह शिविर स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य सुरक्षा में एक महत्वपूर्ण कदम है, खासकर बच्चों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाने के लिए।मलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो मच्छरों के काटने से…
