कनारी मौजा के विस्थापितों का डीसी आवास पर प्रदर्शन, समझौते के अनुसार नौकरी देने की मांग
राष्ट्र संवाद संवादाता
झारखंड आंदोलनकारी युवा मोर्चा के द्वारा आज बोकारो डीसी अजय नाथ झा के आवास का विस्थापितों ने घेराव किया। इस दौरान कनारी मौज से आए विस्थापितों ने प्रशासन प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समझौते के मुताबिक नियोजन देने की मांग की।
इस दौरान काफी संख्या में पुलिस और पदाधिकारी की तैनाती की गई थी। मौके पर सिटी डीएसपी राजीव रंजन खुद मोर्चा संभाल रखे थे।
कनारी मौज से आए विस्थापितों ने कहा कि हम लोगों को त्रिपक्षीय वार्ता में प्लांट का बाउंड्री वॉल निर्माण करने के बाद नियोजन देने का वादा किया गया था।
लेकिन इस वादे को आज तक पूरा नहीं किया गया। जबकि हम लोगों के मौजा की जमीन का पेमेंट भी प्रबंधन के द्वारा नहीं किया गया है। हम लोगों ने हाई कोर्ट से इस मामले में ऑर्डर भी लाकर प्रशासन को देने का काम किया है। इस आवास घेराव में पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता ने भी शिरकत की और कहा कि राज्य सरकार विस्थापितों के साथ अन्याय कर रही है ।पूरे राज्य में विस्थापितों की स्थिति खराब है ऐसे में प्रबंधन सरकार और प्रशासन के अधिकारी मिलकर विस्थापितों को न्याय देने का काम करें। अन्यथा पूरे झारखंड में इस आंदोलन को खड़ा करने का काम किया जाएगा।

