Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला पहुंचीं डीजीपी तदाशा मिश्रा, रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरायकेला पहुंचीं डीजीपी तदाशा मिश्रा, रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला पहुंचीं डीजीपी तदाशा मिश्रा, रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    सरायकेला झारखंड की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा शुक्रवार को सरायकेला परिसदन पहुंचीं. यहां उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर कोल्हान प्रक्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा एवं सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. इसके बाद डीजीपी ने आगामी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. परिसदन में आयोजित समीक्षा बैठक में डीजीपी ने रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था. भीड़ नियंत्रण. यातायात प्रबंधन.

    संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रथ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए. बैठक में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा. एसपी मनोज स्वर्गीयारी सहित जिले के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने डीजीपी को सुरक्षा प्लान. दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति.

    सीसीटीवी निगरानी. गश्ती व्यवस्था तथा ट्रैफिक प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी. डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार और झारखंड पुलिस की प्राथमिकता है कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शांतिपूर्ण. सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल कार्रवाई की जाए. सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए. सभी पुलिस पदाधिकारी आम जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें और प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क निगरानी रखें.

    डीजीपी ने स्पष्ट किया कि रथ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद सरायकेला- खरसावां जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है और रथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुट गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकनारी मौजा के विस्थापितों का डीसी आवास पर प्रदर्शन, समझौते के अनुसार नौकरी देने की मांग
    Next Article रामगढ़ में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा, उपायुक्त ने सभी विभागों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश।

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.