दलमा की नई पहचान बना नन्हा गजराज ‘बादल’, पर्यटकों का बना चहेता राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: दलमा वन्यजीव अभयारण्य में इन दिनों नन्हा हाथी ‘बादल’ पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। अपनी चंचल हरकतों, मासूम अदाओं और शरारती स्वभाव से वह हर किसी का दिल जीत रहा है। जंगल की वादियों में उछल-कूद करता यह नन्हा गजराज अब दलमा की नई पहचान बनता जा रहा है। , करीब छह माह पहले पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा क्षेत्र के जंगलों में बादल घायल और असहाय अवस्था में मिला था। वन विभाग की टीम ने उसका रेस्क्यू कर दलमा लाकर…
Author: Sumi Bangabash
चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के चिलगु मोड़ पर सोमवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में चिलगु निवासी जितेन दास की मौत हो गई. राष्ट्र संवाद संवादाता बताया जा रहा है कि वह एक भारी वाहन की चपेट में आ गए, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी हरेलाल महतो मृतक के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया. साथ ही पीड़ित परिवार को…
धनबाद में शर्मनाक वारदात: फ्लैट में काम दिलाने के बहाने असम की युवती से दुष्कर्म का प्रयास — एक गिरफ्तार, हंगामा राष्ट्र संवाद संवादाता गोविंदपुर (धनबाद) — स्टेशन पर फँसी असम निवासी युवती को काम दिलाने के बहाने धनबाद के सबसे हाई‑प्रोफाइल सोसाइटी के फ्लैट में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें की गईं और दुष्कर्म का प्रयास किया गया, हंगामे के बाद स्थानीयों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के दौरान कमरे में शराब की बोतलें भी बरामद हुईं; फरार साथी की तलाश जारी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपनी सहेलियों के साथ मुंबई…
तुलसी भवन में मासिक “कथा मंजरी” का आयोजन राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर। ‘सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन’ द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक कार्यक्रम “कथा मंजरी” आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के मानद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी तथा संचालन , साहित्य समिति की श्री वसंत जमशेदपुरी ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के सचिव डाॅo अजय कुमार ओझा ने किया । दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना नीलाम्बर चौधरी ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य साहित्य समिति के कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ० यमुना तिवारी व्यथित ने दिया । तदनुपरांत…
गोलमुरी में देर रात फायरिंग, युवक के पैर में लगी गोली, टीएमएच में चल रहा इलाज राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के देबुन बागान चौक के पास रविवार देर रात फायरिंग की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान टाटा लाइन निवासी दीपक झा के रूप में हुई है। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। घटना के बाद उसे तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल दीपक झा ने बताया कि वह पहले एक निजी कंपनी में कार्यरत था और सोमवार को इंटरव्यू…
घर में सो रहे युवक को मारी गईं पांच गोलियां, इलाज के दौरान मौत, इलाके में दहशत राष्ट्र संवाद संवादाता नामजद आरोपियों पर हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी समस्तीपुर: जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में दहशत का माहौल है। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा डीह वार्ड संख्या-11 निवासी प्रमोद झा…
नशामुक्ति अभियान को मिली रफ्तार, जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी राष्ट्र संवाद संवादाता राज्य सरकार के निर्देश पर जिले में 10 से 25 जून तक चलाए जा रहे विशेष नशामुक्ति अभियान के तहत सोमवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को उपायुक्त राजीव रंजन और सीनियर एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, शहरी क्षेत्रों और शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर लोगों, खासकर युवाओं को नशापान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगा। रथ के…
सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास जंगली हाथी का हमला, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल राष्ट्र संवाद संवादाता चाकुलिया: पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया और कोकपाड़ा के बीच स्थित सुनसुनिया रेलवे फाटक के समीप सोमवार को एक जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सुनसुनिया रेलवे फाटक के पास अचानक एक जंगली हाथी पहुंच गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो…
बागबेड़ा जलापूर्ति योजना शुरू करने की मांग को लेकर धरना, 15 दिन में काम नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज : किशोर यादव राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को शीघ्र चालू करने की मांग को लेकर रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के समीप ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के बैनर तले एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व समिति के संचालक एवं पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने किया। धरना में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। धरना को संबोधित करते हुए किशोर यादव ने कहा कि करीब 11 वर्षों से लंबित…
गुडाबांदा की महिला का पार्थिव शरीर झारखंड रवाना, जिला प्रशासन की पहल से मिली सहायता राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: गुड़ाबांदा प्रखंड की निवासी पुड़गी मुर्मू की आंध्र प्रदेश में आकस्मिक मृत्यु के बाद जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम की पहल पर उनके पार्थिव शरीर को झारखंड भेजने की व्यवस्था की गई। पुड़गी मुर्मू का निधन 13 जून 2026 को विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर हो गया था। मामले की जानकारी मिलते ही उपायुक्त के निर्देश पर श्रम विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जीआरपी विशाखापट्टनम और माइग्रेंट असिस्टेंस एंड इंफॉर्मेशन नेटवर्क (MAIN) के सहयोग से आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराईं।…
