Author: Sumi Bangabash

पटना विमेंस कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन, जमशेदपुर की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. चंद्रप्रभा पाठक के निधन पर गहरा शोक  राष्ट्र संवाद संवादाता  जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के मनोविज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष एवं लोकप्रिय शिक्षाविद् डॉ. चंद्रप्रभा पाठक के निधन का समाचार शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अत्यंत दुःखद है। लंबे समय से अस्वस्थ चल रहीं डॉ. पाठक ने 28 मई की प्रातः अंतिम सांस ली। उनका जन्म एवं प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा लौहनगरी जमशेदपुर में ही हुई थी। उनके पति श्री दुर्गा दत्त पाठक, टाटा स्टील के वरिष्ठ पदाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होने के पश्चात जमशेदपुर में ही निवास कर रहे…

Read More

 अहमदाबाद में होगी Hyundai World Archery Para Series 2026, आयोजन के लिए MoU पर हस्ताक्षर  राष्ट्र संवाद संवादाता  पैरा खेलों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा भारत में समावेशी खेल संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में आज अहमदाबाद, गुजरात में एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक पहल की गई। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात (SAG), आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया (AAI) एवं गुजरात स्टेट आर्चरी एसोसिएशन (GSAA) के मध्य सितंबर 2026 में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित Hyundai World Archery Para Series के सफल आयोजन हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया। यह विश्वस्तरीय अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता 3 से 10…

Read More

कपाली में रंगदारी नहीं देने पर जमीन कारोबारी पर फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला-खरसावां: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-5 में रंगदारी की मांग को लेकर अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी पर फायरिंग कर दी। घटना में कारोबारी अफसर नवाज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अफसर नवाज ज़ाकिरनगर रोड नंबर-20 के निवासी हैं। उन्होंने कपाली के वार्ड नंबर-5 में जमीन खरीद रखी है, जहां प्लॉट पर निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान तीन…

Read More

अर्जुन अवार्डी बलविंदर सिंह नहीं रहे  राष्ट्र संवाद संवादाता  शॉट पुट उपलब्धि में लिम्का बुक अवार्ड में शुमार जमशेदपुर। अर्जुन अवार्डी और लगातार दस साल तक शार्टपुट में राष्ट्रीय चैंपियन रहे टाटा स्टील के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर सरदार बलविंदर सिंह बाबा धालीवाल नहीं रहे। 68 साल की उम्र में उनका निधन सोमवार चंडीगढ़ के लिवासा अस्पताल में फेफड़े के कैंसर की बीमारी से हो गया। वे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, एथलीट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया तथा पंजाब यूनिवर्सिटी से भी जुड़े रहे हैं और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। फिलहाल चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन कर रहे थे। तकरीबन…

Read More

3 लाख का ईनामी कुख्यात गैंगस्टर भोला सिंह लाया गया बाढ़, 12 साल से दे रहा था चकमा राष्ट्र संवाद संवाददाता बिहार के पटना जिले के पंडारक निवासी कुख्यात अपराधी और तीन लाख का इनामी भोला सिंह को बंगाल से बाढ़ लाया गया है। 16 मई को सीबीआई ने उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया था। बंगाल से हाथीदह स्टेशन तक वो ट्रेन से लाया गया है जिसके बाद हाथीदह स्टेशन से बाढ़ थाना सड़क मार्ग से लाया गया। बाढ़ थाना में उसे रखा गया है जहां बाढ़ कोर्ट खुलने के बाद आज पेश किया जाएगा। सीबीआई ने उसकी…

Read More

खासमहल-गोविंदपुर सड़क की बदहाली के खिलाफ जेकेएम का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड जनतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेकेएम) के कार्यकर्ताओं ने खासमहल से गोविंदपुर तक जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से अविलंब मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि खासमहल से गोविंदपुर तक की सड़क, विशेष रूप से राहरगोड़ा क्षेत्र में, लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन…

Read More

डायन-बिसाही के शक में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता पश्चिमी सिंहभूम: जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के खंडकोरी गांव स्थित गाउसाई टोला में अंधविश्वास की एक दर्दनाक घटना सामने आई है। डायन-बिसाही के संदेह में एक महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। मृतका की पहचान शुरू गोप के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार घटना के समय उनके पति देवेंद्र गोप अपने बड़े बेटे और बेटी के साथ…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद  राष्ट्र संवाद संवादाता  चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। बरामद वाहनों में एक्टिवा, पल्सर, स्प्लेंडर, आर15, एफजेड समेत कई लोकप्रिय मॉडल शामिल हैं। मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में विनीत कुमार किंडो ने बताया कि 1 जून को सूचना मिली थी कि नोवामुंडी क्षेत्र में चोरी…

Read More

आरपीएफ रांची की बड़ी सफलता, 30.50 लाख रुपये मूल्य का गांजा जब्त  राष्ट्र संवाद संवादाता  रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची, आरपीएफ पोस्ट रांची एवं आरपीएफ की अपराध शाखा, रांची द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘NARCOS’ के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 61 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तथा तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 30 मई 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 18309 संबलपुर–जम्मू तवी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-3 में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को चार ट्रॉली बैग एवं तीन पिट्ठू बैग के साथ पाया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बैगों…

Read More

स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर: श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में मंच के अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह संगोष्ठी का आयोजन रोड नंबर-13, आदित्यपुर-1 स्थित श्री आदित्य तिवारी के आवासीय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदित्यपुर-1 एवं 2 के सैकड़ों ब्रह्मर्षि समाज के लोगों द्वारा स्व. मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के…

Read More