सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: राज्यभर में कार्यरत सफाई एवं स्वच्छता कर्मियों की समस्याओं और उनके अधिकारों को लेकर यूथ इंटक ने आवाज बुलंद की है। यूथ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष सत्यम सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला श्रम आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपकर सफाई कर्मियों की सुविधाएं, सुरक्षा और सामाजिक अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सफाई एवं स्वच्छता कर्मी प्रतिदिन कठिन परिस्थितियों में काम कर शहरों और गांवों को स्वच्छ रखने…
Author: Sumi Bangabash
मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे खड़ी एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-1 स्थित राज मोबाइल के समीप की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह लोगों ने बस से धुआं और आग की लपटें उठती देख इसकी सूचना संबंधित विभागों और पुलिस को दी। आग इतनी तेजी से फैली कि…
कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित हावड़ा ब्रिज के समीप देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब फ्लाई ऐश लेकर जा रहा एक हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे टावर पोल से टकराने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया। दुर्घटना में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा गोलमुरी से साकची की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक सामने…
पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि राष्ट्र संवाद संवादाता झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी द्वारा जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो के 15 वर्षों के संसदीय कार्यकाल पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का अधिकार है, लेकिन सवाल तथ्यों और निष्पक्षता के आधार पर होने चाहिए। दूसरों के कार्यों पर प्रश्नचिह्न लगाने से पहले अपनी भूमिका और अपने राजनीतिक दल के योगदान का भी ईमानदारी से मूल्यांकन…
आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर अवैध तरीके से दुकानें तोड़ने का मामला गरमाया, चम्पाई सोरेन ने प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया राष्ट्र संवाद संवादाता *आदित्यपुर में दुकानें तोड़ने के मामले में पीड़ित दुकानदारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चम्पाई सोरेन की बैठक* *आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर दुकानें तोड़ना गलत, प्रशासन कार्रवाई करे: चम्पाई सोरेन* आदित्यपुर। आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर अवैध तरीके से दुकानें तोड़ने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर आज आदित्यपुर के आयडा सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, जिला प्रशासन/ नगर निगम के अधिकारियों एवं…
सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हुई चाईबासा भाजपा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का हालचाल जानने के लिए झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मंगलवार को टीएमएच अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गीता बालमुचू से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अस्पताल में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने चिकित्सकों से भी बातचीत की और गीता बालमुचू के उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। अस्पताल में…
जमशेदपुर पैकर्स मूवर्स एसोसिएशन ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात, कार्यालय हेतु सहयोग मांगा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पैकर्स मूवर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष संतोष कुमार शार्दुल के नेतृत्व में पश्चिमी जमशेदपुर के विधायक सरयू राय से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पैकर्स एवं मूवर्स व्यवसाय से जुड़ी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने ट्रांसपोर्ट नगर में एसोसिएशन के लिए एक कार्यालय उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया। इस पर विधायक सरयू राय ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए हरसंभव सहयोग का…
डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा।। राष्ट्र संवाद संवादाता रामगढ़ जिला समाहरणालय सभाकक्ष में मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) की न्यास परिषद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल, रामगढ़ विधायक ममता देवी, बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न पंचायतों के मुखिया और जनप्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों से प्राप्त विकास योजनाओं…
हरिद्वार में चमकी जमशेदपुर की शिल्पी दास, मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026 की बनीं शो स्टॉपर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/हरिद्वार:उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित “रनवे लुक प्रेजेंट मिस्टर, मिस एंड मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026” प्रतियोगिता में जमशेदपुर की शिल्पी दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026 की शो स्टॉपर का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का आयोजन राहुल ठाकुर द्वारा किया गया था। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिल्पी दास को क्राउन और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर…
स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन राष्ट्र संवाद संवाददाता रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बच्चों सहित सभी नागरिकों का हेल्थ प्रोफाइल तैयार किया जाए। मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस सेवाओं की खराब स्थिति पर नाराजगी जताते हुए एआई आधारित कंट्रोल रूम स्थापित करने, ओला-उबर मॉडल पर…
