Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर अवैध तरीके से दुकानें तोड़ने का मामला गरमाया, चम्पाई सोरेन ने प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर अवैध तरीके से दुकानें तोड़ने का मामला गरमाया, चम्पाई सोरेन ने प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर अवैध तरीके से दुकानें तोड़ने का मामला गरमाया, चम्पाई सोरेन ने प्रशासन को कार्रवाई का निर्देश दिया

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    *आदित्यपुर में दुकानें तोड़ने के मामले में पीड़ित दुकानदारों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ चम्पाई सोरेन की बैठक*

    *आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर दुकानें तोड़ना गलत, प्रशासन कार्रवाई करे: चम्पाई सोरेन*

    आदित्यपुर। आदित्यपुर के एस टाइप चौक पर अवैध तरीके से दुकानें तोड़ने का मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। इस मामले को लेकर आज आदित्यपुर के आयडा सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, जिला प्रशासन/ नगर निगम के अधिकारियों एवं पीड़ित दुकानदारों की एक बैठक हुई।

    इस बैठक के दौरान आवास बोर्ड के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उक्त जमीन आवास बोर्ड के अंतर्गत आती है, लेकिन बुलडोजर चलाने की यह कार्रवाई उनकी ओर से नहीं की गई थी। अपना पक्ष रखते हुए पीड़ित दुकानदारों ने कहा कि एक स्थानीय बाहुबली द्वारा निजी तौर पर जेसीबी चला कर उनकी दुकानें तोड़ दी गईं, जबकि उनमें से कुछ दुकानें आवास बोर्ड द्वारा अलॉट की गई हैं। उन लोगों द्वारा इस मामले में कार्रवाई के लिए थाने में आवेदन भी दिया गया है।

    इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया कि बिना बोर्ड की सहमति के, किसी भी व्यक्ति को आवास बोर्ड की भूमि पर बुलडोजर चलाने का कोई अधिकार नहीं है।

    इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद पूर्व सीएम चम्पाई सोरेन ने दुकानदारों को फिर से दुकान खोलने तथा पुलिस- प्रशासन को उनके आवेदन पर न्यायोचित कार्रवाई करने को निर्देश दिया। उन्होंने पीड़ित दुकानदारों को आश्वस्त किया कि वे उनके साथ खड़े हैं तथा उन पर किसी भी तरह का अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा।

    ज्ञात हो कि पिछले दिनों एस टाइप में एक स्थानीय बाहुबली द्वारा जबरन कुछ दुकानें तोड़ दी गई थीं, जिसकी वजह से गरीब दुकानदारों पर रोजगार का संकट आ गया था।

    इस बैठक में नगर निगम के अधिकारी, आवास बोर्ड के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा दर्जनों पीड़ित दुकानदार शामिल रहे। बैठक के उपरांत दुकानदारों ने विधायक के प्रति आभार जताया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू
    Next Article पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Related Posts

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    July 22, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.