Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी आयोजित

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आदित्यपुर: श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में मंच के अध्यक्ष श्री रामेश्वर शर्मा की अध्यक्षता में स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया की 14वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा सह संगोष्ठी का आयोजन रोड नंबर-13, आदित्यपुर-1 स्थित श्री आदित्य तिवारी के आवासीय सभागार में किया गया।

    कार्यक्रम की शुरुआत आदित्यपुर-1 एवं 2 के सैकड़ों ब्रह्मर्षि समाज के लोगों द्वारा स्व. मुखिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और समाज के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
    सभा को श्री नवल किशोर सिंह, कुमुद रंजन, श्री सुधीर सिंह, चंद्रमा पांडे एवं श्री सुबोध ठाकुर ने संबोधित किया।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री रामेश्वर शर्मा, श्री राजीव मोहन सिंह, श्री गणेश प्रसाद सिंह, श्री विनीत सिन्हा, श्री आदित्य तिवारी, अर्जुन शाही, जैनेंद्र कुमार (मुन्ना), श्याम ज्ञानी शाही, अजय तिवारी, विनय तिवारी, कृष्णा मिश्रा, मनोज सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
    सभा का संचालन श्री अजय कुमार सिंह ने किया, जबकि श्री राम ठाकुर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन स्व. ब्रह्मेश्वर सिंह मुखिया के आदर्शों पर चलने और समाज की एकता को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच लक्ष्मी नगर इकाई ने मनाया मुखिया जी का शहादत दिवस
    Next Article लंबित राजस्व वादों के त्वरित निष्पादन पर जोर, म्यूटेशन मामलों को 30 दिनों में निपटाने का निर्देश

    Related Posts

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    July 20, 2026

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    July 20, 2026

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की टेल्को-बिरसानगर इकाई का विस्तार, नई कार्यकारिणी का गठन

    नए तीनों आपराधिक कानूनों पर व्यापक जागरूकता और प्रशिक्षण जरूरी: राजेश शुक्ल

    बागबेड़ा में पाइपलाइन लीकेज व अधूरे कार्य पर कार्रवाई की मांग

    साकची जेल चौक के पास सड़क हादसा: स्कूल जा रही शिक्षिका की मौत, बाइक से गिरने पर सिर में लगी गंभीर चोट

    फोर लेन सड़क व सिग्नेचर ब्रिज निर्माण का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समयसीमा पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.