लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। राष्ट्र संवाद संवादाता सूचना मिलने पर सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराते हुए खुद शव को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचाने का काम किया और शव के अंतिम संस्कार में सहयोग किया। थाना प्रभारी ने बताया कि अलौदी पंचायत के अलौदी गांव और भड़गांव पंचायत के पारही डांड़ी टोली के ग्रामीणों के बीच शवदाह को लेकर आपस में विवाद हो गया। बताया गया कि…
Author: Sumi Bangabash
झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान राष्ट्र संवाद संवादाता रांची/खूंटी: झारखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच वज्रपात ने कई जिलों में कहर बरपाया है। सबसे दर्दनाक घटना खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड की कच्चाबारी पंचायत अंतर्गत पतराटोली गांव में हुई, जहां क्रिकेट खेल रहे युवाओं पर आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय प्रेम बाखला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 युवक झुलस गए। इनमें अंकित बारला, अंशिल मिंज समेत तीन युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रांची…
बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी राष्ट्र संवाद संवाददाता कोलकाता, 22 जून पश्चिम बंगाल में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के पहले बजट में अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। यह पूर्व की लक्ष्मी भंडार योजना का संशोधित रूप है। बजट अनुमान के अनुसार लगभग एक करोड़ महिला लाभार्थी इस योजना के दायरे में आएंगी, जो तृणमूल कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार की प्रमुख कल्याणकारी योजना के तहत करीब 2.4 करोड़ लाभार्थियों की तुलना में काफी कम है। वित्त मंत्री स्वपन दासगुप्ता ने विधानसभा में 2026-27…
आंतरिक शक्ति का पुंज – योग *( कविता )* राष्ट्र संवाद संवादाता शांत, संतुलित जीवन के लिए आवश्यक है योग। योग से मन प्रफुल्लित होता, और तन होता निरोग।। योग भारतीय संस्कृति की पहचान है, गुरु का ज्ञान है। योग संजीवनी बूटी, प्राणपुंज, संपूर्ण दर्शन-विज्ञान है। योग हमें स्वावलंबन की सनातन परंपरा से जोड़ता है, हमारे शरीर और आत्मा को जोड़कर एकाग्रता बढ़ाता है। योग मनुष्य में कुशाग्रता, स्थिरता, अनुशासन लाता है। कार्यक्षमता को बढ़ाता है, आत्म-शुद्धिकरण करता है। योग करें, योग मानव को प्रकृति के साथ जोड़ता है। नित्य योगाभ्यास मन के विकार और भ्रांति को तोड़ता है। प्रतिदिन…
निरोगी रहे तेरी अनमोल काया” काव्य मनुष्यों, नित्य तुम योगमय जीवन जीना, स्वस्थ रहे अविरल, यह प्रकृति की माया। योगमय हो यह जीवन सदा मनुष्य तेरा, निरोगी बनी रहेगी तेरी, यह अनमोल काया। सर्वदा योगमय ही जीते जाना जीवन, यही तुम्हें वास्तविक सुख दिलाएगा। यही जीवन जीने का सलीका सिखाएगा, व अंतर्मन की शक्ति भी जगाता जाएगा। मानवतावादी एवं मानवीय संवेदनाओं के प्रखर शिल्पी, युगपुरुष कविवर ‘सूर्य’ *( मीडिया प्रभारी: वैदिक प्रकाशन, हरिद्वार )*
काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम राष्ट्र संवाद संवादाता “काया ग्रीन्स” स्वस्थ खानपान, गुणवत्ता और जनस्वास्थ्य को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल : अमरप्रीत सिंह काले जमशेदपुर : न्यू काशीडीह स्थित ताज़ी सब्ज़ियों एवं फलों के नए प्रतिष्ठान “काया ग्रीन्स” का शुभारंभ समाजसेवी एवं भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिष्ठान की संचालिका काजल सिंह एवं उनके परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले…
भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों को फिर जगी उम्मीद, दुकान आवंटन प्रक्रिया में आई तेजी राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर के भालूबासा में सड़क चौड़ीकरण के कारण विस्थापित किए गए दुकानदारों के पुनर्वास का मामला एक बार फिर चर्चा में है। करीब एक दशक से लंबित इस मुद्दे पर अब जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू सक्रिय हुई हैं। हाल ही में छह और दुकानों को हटाए जाने के बाद दुकान आवंटन की प्रक्रिया तेज हुई है, जिससे प्रभावित दुकानदारों में नई उम्मीद जगी है। वर्ष 2016 में भालूबासा पुल के समीप सड़क चौड़ीकरण के दौरान बड़ी संख्या में दुकानों को हटाया…
जदयू ने पेट्रोल पंपों पर ईंधन की गुणवत्ता की जांच की उठाई मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवादाता जमशेदपुर, जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में निर्धारित मानक से अधिक एथेनॉल मिश्रण किए जाने की मिल रही शिकायतों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले पेट्रोल पंपों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में…
मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण राष्ट्र संवाद संवादाता मानगो नगर निगम क्षेत्र के निवासियों को बेहतर एवं नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B के अंतर्गत एनएच-33 के रॉव (Right of Way) में पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ हो गया है, कार्य जयपाल कॉलोनी से होकर मुख्य पाइप लाइन तक जायेगा! कार्य प्रारंभ होने पर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने स्थल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता…
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले राष्ट्र संवाद संवादाता पाकुड़ सदर प्रखंड के रामचंद्रपुर पहाड़िया टोला में ग्रामीणों ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के आरोप में एक कैफे संचालक को पकड़कर मुफ्फसिल थाना पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर लोगों से 2 हजार से 10 हजार रुपये तक वसूले गए। आधार केंद्र में जांच के दौरान कई प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी अरविंद कुमार बेदिया ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर…
