‘एक देश, एक चुनाव’ संबंधी विधेयक लोकसभा में पेश, जेपीसी के पास भेजा जाएगा नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) सरकार ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्षी दलों के भारी विरोध के बीच मंगलवार को निचले सदन में पेश किया और कहा कि इस पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए इसे संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजा जाएगा। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के प्रावधान वाले ‘संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024’ और उससे जुड़े ‘संघ राज्य क्षेत्र विधि (संशोधन) विधेयक, 2024’…
Author: News Desk
झारखंड: जमशेदपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कंपनी के क्वार्टर में मचाई तबाही, ड्राइवर फरार जमशेदपुर, 17 दिसंबर: झारखंड के जमशेदपुर शहर में एक हादसा उस वक्त हुआ, जब गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदाबस्ती इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर तिनप्लेट कंपनी के क्वार्टर में घुस गया। यह दुर्घटना सोमवार रात को हुई, जब ट्रक तेज गति से आते हुए कंपनी के क्वार्टर में घुस गया, जिससे वहां रहने वाले लोग काफी डर गए। चश्मदीदों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी कि वह सीधे क्वार्टर की दीवार से टकरा गया, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में…
जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मानगो नगर निगम के बदइंतजामी का दंश झेल रही क्षेत्र की जनता त्राहिमाम कर रही है राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के मानगो नगर निगम के बदइंतजामी का दंश झेल रही क्षेत्र की जनता त्राहिमाम कर रही है. इसको लेकर न मानगो नगर निगम के पास कोई मुकम्मल इंतजाम है, इस कारण लोग अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं. दरअसल मामला निकायों के कचरा प्रबंधन से जुड़ा है. मानगो नगर निगम क्षेत्र के घरों और सिविल सोसायटी से कलेक्ट किए गए कचरों के निष्पादन का कोई मुकम्मल प्रबंध नहीं होने के कारण उन कचरों…
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में एकदिवसीय ऑटो एक्सपो 2024 का आयोजन किया गया जहां इस मेले में देश के नामी गिरामी कंपनियों ने हिस्सा लिया ऑटोमोबाइल से संबंधित लोगों के मन में बहुत सारी भ्रांतियां होती है बहुत सारी जानकारी का अभाव रहता है ऐसे में ऑटो एक्सपो 2024 एक ऐसा प्लेटफॉर्म जहां लोग आकर ऑटोमोबाइल से संबंधित जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं किसी उद्देश्य से तुलसी भवन में एक दिवसीय ऑटो एक्सपो 2024 का आयोजन किया गया जिसमें देश की विभिन्न कंपनियों ने हिस्सा लिया इस दौरान सभी कंपनियों के स्टॉल तुलसी भवन में…
सरायकेला- खरसावां पुलिस ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की,मोटरसाइकिल गिरोह का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला- खरसावां पुलिस ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. जहां एसपी मुकेश कुमार लुणायत द्वारा गठित एसआईटी ने दलभंगा ओपी क्षेत्र से मोटरसाइकिल गिरोह का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इतना ही नहीं पुलिस ने इनके पास से चोरी के कुल 70 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. झारखंड में इससे पहले इतनी बड़ी रिकवरी कहीं नहीं हुई थी. मजे की बात यह है कि इससे पूर्व…
‘सुप्रसिद्ध साहित्यकार मामचंद जमशेदपुरी की पुस्तक मुठ्ठी भर वातास लोकार्पित’ सोमवार, १६ दिसम्बर को सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मानस सभागार में साहित्य समिति के सदस्य सह नगर के वरीय साहित्यकार श्री माम चन्द्र अग्रवाल उर्फ वसंत जमशेदपुरी की वसंत सतसई “मुट्ठी भर वातास” का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी ने किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि अरका जैन विश्व विद्यालय के निदेशक डाॅ० अंगद तिवारी तथा विशिष्ट अतिथि श्री संदीप मुरारका मंचासीन रहे । जबकि कार्यक्रम का संचालन साहित्य समिति की श्रीमती…
टाटा स्टील यूआईएसएल को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में डेंगू प्रकोप प्रबंधन के मॉडल के लिए दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ *जमशेदपुर, 17 दिसंबर 2024* : टाटा स्टील यूआईएसएल ने “वेक्टर-जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण में उभरती चुनौतियां” पर आयोजित तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में मौखिक पेपर प्रस्तुति के लिए दूसरा पुरस्कार जीता है। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम, जिसे नई दिल्ली की एब्सोल्यूट ह्यूमन केयर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, चेन्नई के लोयोला कॉलेज में संपन्न हुआ। इसमें दुनियाभर के विशेषज्ञ, शोधकर्ता और संगठन वेक्टर-जनित रोगों से निपटने के लिए नवाचारी रणनीतियों को साझा करने के लिए एकत्रित हुए। जीतने वाली प्रस्तुति,…
गोविंदपुर जल संकट का समाधान: जलापूर्ति बहाल, भाजपा नेता अंकित आनंद ने जताया आभार गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की सेवा आखिरकार बहाल कर दी गई है। ठेकेदार एजेंसी जेमिनी इंटरप्राइजेज को बकाया भुगतान को लेकर आवश्यक आश्वासन मिलने के बाद जलापूर्ति फिर से शुरू की गई। इस राहत के लिए क्षेत्र के हजारों निवासियों ने राहत की सांस ली है। भाजपा नेता अंकित आनंद ने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद और विभागीय अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। अंकित आनंद ने कहा, “मामले की संवेदनशीलता को समझते…
क्या 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की राह में हैं कई चुनौतियां ? देवानंद सिंह 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का सपना देख रहे भारत के संदर्भ में विश्व बैंक द्वारा की गई एक टिप्पणी के बाद एक नई बहस शुरू होने वाली है कि क्या भारत वाकई 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन पाएगा या फिर उसका यह सपना इस समयावधि तक पूरा नहीं हो पाएगा। दरअसल, विश्व बैंक का कहना है कि विकसित देश बनने के लिए भारत के पास बहुत कम समय है और इस दौरान उसे कई बड़े सुधारों को अंजाम देना होगा। अगर, भारत ऐसा…
डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल १ 💐मेष राशि– पारिवारिक सामंजस्य बनाए रखें। आज कुछ गतिरोध का सामना करना पड़ेगा। कार्य में तेजी लाइए ।आमदनी में कोई अभाव नहीं होगा। मार्केटिंग के लिए आज का दिन बहुत सुंदर है पूंजी निवेश के दृष्टिकोण से भी आज का दिन अच्छा है । २👏 वृष राशि– भय मुक्त होकर काम कीजिए। अपने रूपए पैसे का हिसाब किताब रखें आप विश्वास कीजिए और अपने भरोसे काम कीजिए आज आपको दिनभर सफलता मिलती रहेगी। कुछ नए अवसर मिल सकते हैं आप उसका लाभ बताइए । ३💐 मिथुन राशि — व्यापार में…
