Author: News Desk

दोमुहानी हुआ भक्ति से कुंभमय जमशेदपुर में महाशिवरात्रि पर गंगा घाट की तर्ज पर भव्य महा आरती, हजारों श्रद्धालुओं ने की भागीदारी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जमशेदपुर के सोनारी स्थित दुम्हनी संगम पर भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। बनारस के तर्ज पर आयोजित इस दिव्य आरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान भोलेनाथ की आराधना की। चारों ओर “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। *बन्ना गुप्ता के अगुवाई में सोनारी दोमुहानी संगम घाट में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम से…

Read More

राष्ट्र संवाद । जमशेदपुर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जमशेदपुर के विभिन्न शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुजन पूरे भक्ति भाव से भगवान शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, सुरक्षा एवं मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना कर रहे हैं। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। श्रद्धालु गंगा जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और फल-फूल आदि अर्पित कर भगवान शिव को प्रसन्न करने में लगे हुए हैं। महाशिवरात्रि के इस शुभ दिन पर विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा…

Read More

राष्ट्र संवाद । जमशेदपुर जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत विजया गार्डेन के पास मंगलवार रात चलती कार में अचानक आग लग गई। कार की इंजन से धुंआ निकलता देख चालक ने कार को सड़क किनारे रोका। इधर, स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद मौके पर दमकल पहुंचीं तब तक आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार कार विजया गार्डेन में रहने वाले एक व्यक्ति की है। वह चाईबासा से अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी उन्होंने कार की इंजन के पास से धुंआ निकलता देखा। आग का कारण…

Read More

एक प्रेरणादायक फिल्म जो युवाओं को अपने इतिहास से जोड़ती है लेखक -मुकेश मित्तल मैं कोई सिनेमा प्रेमी नहीं हूं। मेरे लिए सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज पर उसका प्रभाव और उसकी सार्थकता भी महत्वपूर्ण है। आजकल बनने वाली अधिकांश फ़िल्में केवल व्यावसायिक उद्देश्य से बनाई जाती हैं, जिनका उद्देश्य केवल पैसा कमाना होता है, न कि समाज को कोई मूल्यवान संदेश देना। लेकिन हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म “छावा”, जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है, ने मेरा भी ध्यान खींचा और मुझे इसे देखने के लिए प्रेरित किया। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि…

Read More

अश्लीलता फैलाने वाले कलाकारों पर लगे बैन, ग़लत दृश्य दिखाना, अश्लील नाटकों-गीतों का मंचन समाज से खिलवाड़। -प्रियंका सौरभ एक ओर जहाँ कई लोग संस्कृति को प्रमोट करने के लिए अपना करियर, अपनी मेहनत और अपना सब कुछ दांव पर लगा रहे हैं तो कोई हमारी संस्कृति को इस तरह से बदनाम कर उसे अश्लील गानों के साथ परोस रहे हैं। अब आप ही सोचिए की अगर हमें ऐसी अश्लीलता ही दिखानी है या देखनी है तो आने वाले समय पर हम संस्कृति के नाम पर क्या करेंगे और क्या-क्या होगा? कला का सहारा लेकर कुछ लोग कम समय में…

Read More

भाषा और पहचान का संघर्ष देवानंद सिंह कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है, इस बार एक मामूली घटनाक्रम ने इसे नए आयाम तक पहुंचा दिया है। एक बस कंडक्टर और एक छात्र-छात्रा के बीच कन्नड़ और मराठी भाषा को लेकर हुई बहस ने दोनों राज्यों के बीच की बस सेवा को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है, और इसने लोगों के बीच भावनाओं को और भी उभार दिया है। इस घटना ने यह दिखा दिया कि कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद अब केवल एक राजनीतिक या कानूनी मामला नहीं है, बल्कि यह भाषाई, सांस्कृतिक…

Read More

मुसाबनी के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लगाई संगम तट पर डुबकी मुसाबनी-महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रयागराज महाकुंभ मेला अपने चरम पर पहुंच चुका है। करोड़ों श्रद्धालु संगम तट पर उमड़ पड़े हैं।मुसाबनी से रोज दर्जनों श्रद्धालु अपने निजी वाहन व भाड़े की वाहन से प्रयागराज संगम में डुबकी लगाकर शांति और मोक्ष की कामना कर रहे हैं। महाकुम्भ के इस दिव्य और भव्य आयोजन में महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान में भाग लेने मुसाबनी से सैकड़ों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच चुके हैं। मुसाबनी के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने मंगलवार को संगम में डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की। इसमें श्री श्याम मित्र मंडल…

Read More

कमल किशोर अग्रवाल और जम्मी भास्कर ने किया के राजू का अभिनंदन राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल किशोर अग्रवाल और कोल्हान कांग्रेस के प्रवक्ता जम्मी भास्कर ने आज रांची हवाई अड्डे पर दिल्ली प्रस्थान के दौरान प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एआईसीसी कोऑर्डिनेटर श्री के. राजू जी का बुके एवं शॉल देकर हार्दिक अभिनंदन करते हुए उनकी सफल यात्रा के दौरान दिये गए मार्गदर्शन एवं निर्देश के पालन करने का आश्वासन दिया। इस खास मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी प्रवक्ता राकेश किरण महतो गजेंद्र सिंह समेत कई गणमान्य कांग्रेस पदाधिकारी…

Read More

पुलिस को मिली बड़ी सफलता कोल्हान के जंगल से नक्सलियों का डम्प बरामद राष्ट्र संवाद संवाददाता राम गोपाल जेना चाईबासा : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के खिलाफ पश्चिमी सिंहभूम जिले में चलाए जा रहे अभियान के दौरान कोल्हान के जंगल से नक्सलियों का डम्प बरामद हुआ है। नक्सलियों के डंप से बड़ी संख्या में हथियार और बोलियां बरामद हुई है। इसके अलावा वायरलेस सेट नक्सली कपड़ा, बैटरी और एम्यूनेशन पाउच बरामद हुआ है। यह बरामगी जिले के टोंटो थाना क्षेत्र से हुई है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई महीनों से…

Read More

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी पहुंचे जमशेदपुर, जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बुधवार को केंद्रीय बजट पर देंगे व्याख्यान। जमशेदपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूडी के मंगलवार संध्याकाल में जमशेदपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और लौहनगरी आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर झारखंड भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जे. पी. शर्मा विशेष…

Read More