राष्ट्र संवाद संवाददाता बेतिया : शनिवार देर शाम बेतिया पुलिस लाइन से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात सिपाही परमजीत ने अपने ही साथी सिपाही सोनू कुमार पर इंसास राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही सोनू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनू को कुल 11 गोलियां मारी गईं, जिनमें कई गोलियां सिर में दागी गईं। घटना के वक्त पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा। चश्मदीदों के मुताबिक, सिपाही परमजीत एक के बाद एक गोलियां दाग रहा था और फिर अपनी राइफल…
Author: News Desk
राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : जमशेदपुर में पहली बार टाटानगर रेलवे स्टेशन में ईस्टर्न इंडिया के तरफ से पहली बार सात ट्रेन इंजन में लोको पायलेट और को पायलेट के लिए आधुनिक टॉयलेट का निर्माण किया गया है साथ ही साथ लगभग 1450 ट्रेन के इंजनों में ऐसी लगा दी गई है यह इसलिए कि यहां चालकों को सुविधा मिल सके साथ ही साथ चालक इसकी इस सुविधा का लाभ उठा सके पहली बार टॉयलेट और ac यूक्त लोको पायलेट के लिए ट्रेन इंजनों का निर्माण कर के यहां दिया गया है. गार्डन रीच कोलकाता से आए पीआरओ सोपान दत्ता…
झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री श्री शिवाजी क्रांति जी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री का दायित्व भी सौंपा गया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा टीआरसी महाविद्यालय लखनऊ में आयोजित की गई थी। इस राष्ट्रीय साधारण सभा में अगले तीन वर्षों के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ जिसमें बड़ौदा के श्री नारायण भाई शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष और श्री दिनकर सबनीस जी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया। इस बैठक में नयी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नारायण भाई शाह जी के नेतृत्व में झारखंड प्रांत के…
देवानंद सिंह पिछले दिनों भारत के लिए दो बड़ी कूटनीतिक सफलताएं सामने आई हैं—पहली, 2008 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण, और दूसरी पंजाब नैशनल बैंक (PNB) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी की बेल्जियम में गिरफ्तारी की। ये दोनों घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि भारत अब वैश्विक मंच पर न सिर्फ अपनी उपस्थिति को मजबूती से दर्ज करा रहा है, बल्कि आर्थिक और सुरक्षा से जुड़े मामलों में भी अपनी प्राथमिकताओं को विश्व समुदाय के सामने प्रभावी ढंग से रख पा रहा है। विशेष रूप से मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी, जो वर्षों से प्रत्यर्पण…
विश्व विरासत दिवस नयी विश्व संरचना में विरासत एवं विकास का समन्वय अपेक्षित – ललित गर्ग – विश्व धरोहर दिवस अथवा विश्व विरासत दिवस मानव सभ्यता के इतिहास और विरासत को एक साथ सम्मान देने एवं ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षित करने के लिए हर साल 18 अप्रैल को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य सांस्कृतिक परिदृश्यों और संरचनाओं का जश्न मनाना और उन पर ध्यान आकर्षित करना है, जो व्यक्तियों, समुदायों और राष्ट्रों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनेस्को की पहल पर एक अंतर्राष्ट्रीय संधि की गई जो विश्व के सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक…
🕉️ ॐ नमः शिवाय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे 🚩 🌺 ((डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्यौतिष केन्द्र जमशेदपुर झारखंड मूल गांव राढ़ी दरभंगा मिथिला मो एवं वाट्सअप नंबर ९४३०३३६५०३(9430336503) दिन में एग्यारह बजे से रात्रि नौ बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं परामर्श शुल्क अनिवार्य)) 🙏🙏 🙏 जिनके विषय में कुछ पूछना चाहते हैं तो उनका नाम उनके पिताजी का नाम जन्म तारीख महीना इसवी जन्म समय और जन्म स्थान लिखकर दीजिए कृपया 🙏🙏🌺🌺🙏🙏मेरा स्थायी और वर्तमान पता – (डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी कृष्णा रोड रामस्वरूप बगान दस नंबर बस्ती…
-प्रियंका सौरभ तेज़ होती गर्मी, घटते जलस्रोत और बढ़ती कंक्रीट संरचनाओं के कारण पक्षियों के लिए पानी और छांव जैसी बुनियादी ज़रूरतें भी दुर्लभ होती जा रही हैं। परिंदे हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न हिस्सा हैं, और अगर वे गायब हो गए तो यह धरती और भी सूनी हो जाएगी। आधुनिक समाज एसी चलाने में सक्षम है लेकिन पक्षियों के लिए एक कटोरा पानी रखने में असफल। हर व्यक्ति अपने स्तर पर छोटे-छोटे प्रयास करके इस स्थिति को बदल सकता है — जैसे छत या बालकनी में पानी रखना, पेड़ लगाना, और बच्चों में करुणा की भावना जगाना। यह सिर्फ…
आग से बचाव ही जीवन रक्षक कवच है: रामाशीष राम, घटशिला अग्निशमन पदाधिकारी राष्ट्र संवाद संवाददाता सोना देवी विश्वविद्यालय के प्रांगण में आग की घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से 14 से 20 अप्रैल तक देशभर में मनाये जा रहे आग से सुरक्षा हेतु आयोजित किये जा रहे “अग्निशमन सेवा सप्ताह “ के तहत झारखंड राज्य में आग से होने वाली छति को कम करने हेतु अग्निशमन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय कुलसचिव महोदय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम में घाटशिला अग्निशमन पदाधिकारी श्री रामाशीष राम ,के साथ श्री…
क्या तृणमूल कांग्रेस में बढ़ रहा अंतर्विरोध ? देवानंद सिंह पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय एक बड़ा सवाल सिर उठा रहा है—क्या सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में सब कुछ ठीकठाक है? यह सवाल केवल विरोधियों या मीडिया विश्लेषकों की उत्सुकता नहीं है, बल्कि पार्टी के भीतर से ही उठ रही असहमतियों, सार्वजनिक बयानों और परस्पर आरोप-प्रत्यारोपों की एक श्रृंखला के बाद राजनीतिक हलकों में ज़ोर पकड़ चुका है। राज्य में एक साल बाद होने वाले महत्वपूर्ण विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र यह अंतर्विरोध न केवल टीएमसी की संगठनात्मक मजबूती पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि नेतृत्व की क्षमता और…
आधी सच्चाई का लाइव तमाशा: रिश्तों की मौत का नया मंच आजकल लोग निजी झगड़ों और रिश्तों की परेशानियों को सोशल मीडिया पर लाइव आकर सार्वजनिक करने लगे हैं, जहां आधी-अधूरी सच्चाई दिखाकर सहानुभूति बटोरी जाती है। ‘सुट्टा आली’ और ‘मुक्का वाली’ जैसे मामलों में देखा गया कि जब दूसरा पक्ष सामने आया, तो पहले समर्थन करने वाले लोग उलझन में पड़ गए। सोशल मीडिया अब इंसाफ़ का मंच नहीं, तमाशा बनता जा रहा है, जहां रिश्ते कंटेंट बनकर बर्बाद हो रहे हैं। इस डिजिटल दिखावे से बाहर निकलने का रास्ता संवाद, संयम और सच्चाई पर आधारित समझदारी है। रिश्तों…
