Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, साथी जवान की गोली मारकर की हत्या
    Breaking News Headlines अपराध बिहार राष्ट्रीय

    बेतिया पुलिस लाइन में सिपाही ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, साथी जवान की गोली मारकर की हत्या

    News DeskBy News DeskApril 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बेतिया : शनिवार देर शाम बेतिया पुलिस लाइन से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। ड्यूटी पर तैनात सिपाही परमजीत ने अपने ही साथी सिपाही सोनू कुमार पर इंसास राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर ही सोनू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनू को कुल 11 गोलियां मारी गईं, जिनमें कई गोलियां सिर में दागी गईं।

    घटना के वक्त पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी की आवाज से पूरा इलाका थर्रा उठा। चश्मदीदों के मुताबिक, सिपाही परमजीत एक के बाद एक गोलियां दाग रहा था और फिर अपनी राइफल लेकर पुलिस लाइन की छत पर चढ़ गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    घटना के तुरंत बाद पगली घंटी बजाई गई और अतिरिक्त फोर्स मौके पर बुलाया गया। इसके बाद परमजीत को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे मुफस्सिल थाना लाया गया, जहां एसडीपीओ विवेक दीप उससे पूछताछ कर रहे हैं।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस बैरक से सिपाही सोनू कुमार का शव बरामद किया गया है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

    सूत्रों के अनुसार, दोनों सिपाहियों के बीच किसी बात को लेकर पुराना विवाद चल रहा था, जो शनिवार की देर शाम हिंसा में बदल गया। इस वारदात ने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया है और पुलिस लाइन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोको पायलेट और को पायलेट के लिए आधुनिक टॉयलेट का निर्माण
    Next Article जमीनी विवाद में हत्या के आरोपी को मारी गोली

    Related Posts

    गिरिडीह 12 घंटे में नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्ता

    July 6, 2026

    SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता: जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई के माननीय विधायकगण से बीएलओ ने प्राप्त किया भरा हुआ गणना प्रपत्र

    July 6, 2026

    UPSC प्रीलिम्स पास SC-ST अभ्यर्थियों के लिए झारखंड सरकार का बड़ा निर्णय, मिलेगी ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह 12 घंटे में नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्ता

    SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता: जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई के माननीय विधायकगण से बीएलओ ने प्राप्त किया भरा हुआ गणना प्रपत्र

    UPSC प्रीलिम्स पास SC-ST अभ्यर्थियों के लिए झारखंड सरकार का बड़ा निर्णय, मिलेगी ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता

    हजारीबाग शिक्षा के मंदिर में ‘एनुअल चार्ज’ पर महाभारत: हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अभिभावकों का भारी हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी

    पतरातू में विस्थापितों की हुंकार, कांग्रेस के जन संवाद में गूंजे मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार के मुद्दे

    भारत रत्न’ से सम्मानित हों रामविलास पासवान: वीरेंद्र प्रधान और ममता रंजन की केंद्र से मांग

    हिमांशु हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, ट्रैफिक शाखा में व्यापक फेरबदल, थानों में बढ़ाई गई पुलिस की ताकत

    फिल्मी स्टाइल में छतों पर भागा वारंटी अभिषेक कुमार, तीन थानों की पुलिस ने दबोचा

    जमशेदपुर कसीडीह हाई स्कूल में वन महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने किया पौधारोपण

    रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिलने से सनसनी, इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.