*राज्य के उर्जा सचिव सह सीएमडी, जे बी वी एन एल अविनाश कुमार से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, बिजली की चरमराई स्थिति के सुधार की मांग की।* भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षडंगी ने पूर्वी सिंहभूम जिले में बिजली की चरमराती स्थिति में सुधार हेतु राँची में जे बी वी एन एल (झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड) के ऊर्जा सचिव अविनाश कुमार से मुलाक़ात की। उन्होंने सचिव को बताया कि ग्रामीण इलाकों में आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। जमशेदपुर के मानगो, जुगसलाई समेत कई ग़ैर टाटा कंपनी के ईलाकों में 8 घंटे…
Author: Nizam Khan
*शहर की बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर विद्युत जीएम से मिले भाजपाई, तीन मई तक का दिया अल्टीमेटम अन्यथा सड़क पर होगा आंदोलन, करेंगे कार्यालय की तालाबंदी* जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत महाप्रबंधक से बिस्टुपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात की। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के अगुवाई में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों से जीएम के इस मुलाकात में पार्टी की ओर से शहर में बिजली के लचर व्यवस्था को अविलंब सुधारने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने समस्याओं से अवगत…
लैला खातुन ने सदर पंचायत फतेहपुर से समिति पद की नामांकन पत्र दाखिल किया ! संवाददाता/जामताड़ा फतेहपुर : झारखंड प्रदेश में पंचायत चुनाव के मद्दे नजर नामांकन प्रतिक्रिया का सिलसिला जारी है। वहीं प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को अपने पक्ष में रिझाने का काम भी चल पड़ा है। अब तक वार्ड व पंचायत की कमान संभाल रहे वार्ड सदस्य व मुखिया और जहां दूसरी या तीसरी बार अपनी किस्मत आजमाने जा रहे हैं, वहीं पहली बार वार्ड सदस्य व मुखिया एवं पंचायत समिति बनने की उम्मीद लेकर भी नामांकन कर रहे हैं। पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के मन में क्या…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के निमित्त प्रखंड सह अंचल कार्यालय फतेहपुर एवं जामताड़ा में किए जा रहे कार्यों का किया निरीक्षण त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने आज दिनांक 27.04.2022 को प्रखंड सह अंचल कार्यालय फतेहपुर में चल रहे मुखिया और ग्राम पंचायत सदस्य के नामांकन कार्य का निरीक्षण किया। प्रखंड कार्यालय पहुंचकर उन्होंने निर्वाची पदाधिकारी मुखिया सह अंचल अधिकारी एवं निर्वाची पदाधिकारी ग्राम पंचायत सह प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर से नाम निर्देशन…
नारायणपुर संवाददाता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर नारायणपुर प्रखंड से अभी तक कूल 97 मुखिया पद के प्रत्याशियों ने अंचल कार्यालय नारायणपुर में अंचलाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर चुके हैं।जिसमें 57 महिला एवं 40 पुरुष शामिल है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 को लेकर पहला दिन गुरुवार 21 अप्रैल को 2, दूसरा दिन शुक्रवार 22 अप्रैल को 6, तीसरा दिन शनिवार 23 अप्रैल को 7, चौथे दिन सोमवार 25 अप्रैल को 36, पांचवें दिन मंगलवार 26 अप्रैल को 31 तथा आज अंतिम दिन बुधवार 27 अप्रैल को 15 मुखिया पद के प्रत्याशियों…
नारायणपुर संवाददाता नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव में एक अगलगी की घटना में घर के छत पर रखा हुआ पुवांल जल राख हो गया।घटना बुधवार की बताई जा रही है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर थाना क्षेत्र के मदनाडीह गांव वासी जुगल मंडल के घर के छत पर रखे पुवांल में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगी।जिसे देख घर वालों ने हो-हल्ला मचाये तो आस-पास के ग्रामीण इक्कठ्ठा होकर आग को बुझाने का प्रयास किये।तो वहीं इस अगलगी की घटना की सूचना पाकर जामताड़ा से फायरब्रिगेड दमकल की गाड़ी पहुंच कर…
नारायणपुर संवाददाता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अंचल कार्यालय नारायणपुर में बुधवार को मुखिया पद के लिए 15 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किये।जिसमें 9 महिला एवं 6 पुरुष मुखिया पद के प्रत्याशी शामिल थे।जिसमें बुटबेरिया पंचायत से लबेश्वर हेम्ब्रम, बांकूडीह पंचायत से निसोदी सोरेन, बुधुडीह पंचायत से चांदमुनी हेम्ब्रम, टोपाटांड पंचायत से महराज मोहली, पबिया पंचायत से परिमल बेसरा, झिलुवा पंचायत से मीनू हांसदा, भदोली मुर्मू एवं सीतामुनी मुर्मू, चंदाडीह-लखनपुर पंचायत से जालेश्वर हेम्ब्रम, चंपापुर पंचायत से रानी सोरेन, कोरीडीह-वन पंचायत से सबोदी हेम्ब्रम, शहरपुर पंचायत से चंदा देवी, नावाडीह पंचायत से दिलीप बास्की, दिघारी पंचायत से परेश…
नारायणपुर(जामताड़ा)/संवाददाता : गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क मार्ग पर पड़ने वाले नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाडी गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक अधेड व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गये।घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है।जब नारायणपुर थाना क्षेत्र के बांसपहाडी गांव वासी गोपीधन हेम्ब्रम गोविंदपुर साहिबगंज मुख्य सड़क मार्ग को बांसपहाडी गांव के समीप सड़क पर कर रहे थे कि तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार कर फरार हो गये।घटना के बाद वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने घायल अधेड व्यक्ति को घटनास्थल से उठाकर 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से इलाज कराने के लिए…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष लगभग 5 वर्षो से बंद पड़े अर्बन हाट रांची के री-कंस्ट्रक्शन मास्टर प्लान की पीपीटी प्रेजेंटेशन रखी गई दिल्ली हाट के तर्ज पर बनेगा रांची अर्बन हाट* क्षेत्रीय कारीगरों को मिलेगा प्लेटफार्म, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष आज झारखंड मंत्रालय में लगभग 5 वर्षो से बंद पड़े अर्बन हाट रांची के री-कंस्ट्रक्शन मास्टर प्लान की पीपीटी प्रेजेंटेशन रखी गई। नगर निगम रांची द्वारा पीपीटी प्रस्तुतीकरण दी गई। पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को अवगत कराया गया कि अर्बन हाट रांची का निर्माण कार्य 30 अगस्त…
मोटरयान निरीक्षक श्री शाह नवाज के नेतृत्व में स्कूल बसों का चला जांच अभियान; अपूर्ण मापदंड एवं आवश्यक दस्तावेजों नहीं रहने के कारण दिया नोटिस परिवहन विभाग झारखंड सरकार के विभागीय सचिव के निर्देश के आलोक में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा निर्देशित स्कूल बसों के लिए आवश्यक सुरक्षात्मक मापदंड के अनुपालन हेतु मोटरयान निरीक्षक जामताड़ा श्री शाह नवाज जामताड़ा जिला अंतर्गत जांच अभियान चलाया गया। जिसमे मोटरयान निरीक्षक के द्वारा बसों की यांत्रिक स्थिति, खिड़की में जाली की स्थिति, प्राथमिक उपचार किट एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरे का अधिष्ठापन, वाहन में जीपीएस तकनीक, अग्निशामक यंत्र, अंडर सीट…
