चार दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन कुंजविलास एवं नर नारायण सेवा के साथ हुआ संपन्न नाला/जामताड़ा: प्रखंड क्षेत्र के पांजुनिया पंचायत स्थित नवडीहा गांव में सोलहआना रैयत के द्वारा आयोजित चार दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन कुंजविलास एवं नर नारायण सेवा के साथ गुरुवार को संपन्न हुआ। बंगाल-वीरभूम के जाने-माने शिल्पी राधारानी घोष के द्वारा कृष्ण भगवान एवं गौरांग महाप्रभु के लीला कीर्तन प्रस्तुत किया गया। उन्होने कुंजविलास प्रसंग का वर्णन करते हुए आकर्षक वेशभूषा में भगवान के लीला प्रसंग प्रस्तुत किया। कहा कि भगवान ने जीवों की मुक्ति और सत मार्ग अपनाने के लिए अनेक उपदेश दिए हैं। उनके लीला प्रसंग…
Author: Nizam Khan
नगरी लैंप्स में शुरू हुआ अनुदानित दर पर बीज वितरण जामताड़ा: कुंडहित बीटीएम सुजीत कुमार सिंह, लैंप्स अध्यक्ष बहुमुनि मरांडी ,सचिव संतोष गोराइ की उपस्थिति में बीज वितरण की शुरुआत हुई। आज से लैंप्स में ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।जिसकी शुरुआत आज नगरी लैंप्स से की गई। यहां किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात अनुदानित दर पर बीज वितरण की गई। किसानों को यह बीज ब्लॉक चैन सिस्टम के माध्यम से मिल रहा है। इसके लिए किसानों को सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जिसके लिए मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर का होना आवश्यक है। अब कुंडाहित…
निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में जिले में द्वितीय चरण का मतदान हुआ संपन्न जामताड़ा: 19 मई को द्वितीय चरण के मतदान समाप्ति के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के मद्देनजर आज द्वितीय चरण में जामताड़ा जिला अंतर्गत 03 प्रखंडों नारायणपुर, करमाटांड़ (विद्यासागर) एवं फतेहपुर में मतदान निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया है। किसी प्रकार के अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली । उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष वातावरण में सुगमतापूर्वक मतदान को सफल बनाने के लिए जिले के सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं दी।…
उपायुक्त ने करमाटांड़ प्रखंड के पट्टाजोरिया पंचायत के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण जामताड़ा: गुरूवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने जिला अंतर्गत 03 प्रखंडों नारायणपुर, करमाटांड़ (विद्यासागर) एवं फतेहपुर में द्वितीय चरण के चल रहे मतदान का निरीक्षण करने विभिन्न मतदान केंद्रों में पहुंचे।उन्होंने करमाटांड़ प्रखंड के पट्टाजोरिया पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 230 का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने संबंधित पीठासीन पदाधिकारी से कुल मतदाता एवं अब तक पड़े वोट की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कर्मियों से कहा कि निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न हो । वहीं मतदान में लगे मतदान कर्मियों…
मुड़ाबेड़िया के निवर्तमान मुखिया आदिवासी गांवों का नहीं किया विकास निजाम खान जामताड़ा: आगामी 27 मई को कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है|जिसको लेकर प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनाव मैदान में उतर गए हैं| ऐसे में जनता का सवाल यह बनता है कि क्या अपने पंचायत के निवर्तमान मुखिया को फिर से मुखिया के रूप में देखना चाहेंगे या फिर नये मुखिया को मुखिया के रूप में देखना चाहेंग |जनता को इस बात पर सोच-विचार भी करने की आवश्यकता है |जनता को 5 साल के बाद एक बार अपना प्रतिनिधि चुनने का मौका मिलता…
क्या इस बार बागडेहरी पंचायत के निवर्तमान मुखिया रेवती मुर्मू को जनता मुखिया के रूप में नहीं देखेगी बागडेहरी के निवर्तमान मुखिया रेवती मुर्मू को अपने जीत पर नहीं है भरोसा निजाम खान जामताड़ा: आगामी 27 मई को कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है |जिसको लेकर प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हैं|कोई किसी को घर जाकर अपने पक्ष में वोट कराने को रिझा रहे हैं तो कोई सड़क पर जनता को अपने पक्ष में वोट कराने को रिझा रहे है| ऐसे में मामला यह देखना दिलचस्प रहेगा कि आखिर प्रखंड…
गुरुवार को नारायणपुर, करमाटांड़ व फतेहपुर के कुल 58 पंचायतों में होंगे चुनाव संपन्न जामताड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत (आम) निर्वाचन 2022 के द्वितीय चरण का मतदान दिनांक 19.05.2022 को संपन्न किए जायेंगे। जिसके तहत जिला अंतर्गत 03 प्रखंडों नारायणपुर, करमाटांड़ एवं फतेहपुर के कुल 58 पंचायतों में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया एवं ग्राम पंचायत सदस्य के लिए मतदान संपन्न होंगे।मतदान के लिए पोलिंग पार्टी का आउटडोर स्टेडियम के समीप नव निर्मित आईटीडीए कार्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर से प्रातः 08 बजे से किया जा रहा है।जिसके लिए पीठासीन पदाधिकारी और मतदान कर्मियों को चुनाव सामग्री दिया जा रहा है।नव…
दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर से चु रहे तेल को जीप के माध्यम से ले गई पुलिस, लोगों में बना चर्चा का विषय निजाम खान जामताड़ा: आसनसोल दुमका मुख्य मार्ग पर बरमसिया मोड़ के समीप बुधवार की अहले सुबह एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पेड़ को उखाड़ कर ट्रेलर पलट गई और नाश्ते दुकान में जा घुसी ट्रेलर के पलटने से आसनसोल दुमका मुख्य मार्ग बरमसिया मोड़ के समीप अवरुद्ध हो गया वही कुछ ही क्षण में वाहनों की लंबी कतार लग गई। हालांकि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुई है जबकि…
डीसी व एसपी ने मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण जामताड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज और पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने जिला अंतर्गत नर्सिंग कॉलेज, दुलाडीह स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने द्वितीय चरण के मतदान हेतु नारायणपुर, करमाटांड एवं फतेहपुर प्रखंड क्षेत्र के लिए बने वज्रगृह सह मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाये गए सीसीटीवी, कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। कहा कि वज्र…
जामताड़ा उपायुक्त ने मतदाताओं से अपनी सारी व्यस्तता को छोड़कर मतदान करने की की अपील निजाम खान जामताड़ा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज द्वारा द्वितीय चरण में 03 प्रखंड नारायणपुर, करमाटांड़ एवं फतेहपुर में होने वाले मतदान को लेकर सभी सम्मानित मतदाताओं से अपने सारे कार्यों को छोड़कर सबसे पहले मतदान करने का अपील किया। उन्होंने कहा कि कल दिनांक 19.05.2022 को द्वितीय चरण हेतु 03 प्रखंडों में प्रातः 07 बजे से अपराह्न 03 बजे तक मतदान होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन, 2022 हेतु मतदाताओं की…
