टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर भाजपा ने जताया शोक, पूर्व सीएम रघुवर दास समेत कई नेताओं ने निधन को बताया अपूरणीय क्षति। जमशेदपुर। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन और शापूरजी पालोनजी ग्रुप के एमडी रहे साइरस मिस्त्री का रविवार को सड़क हादसे में निधन हो गया। महाराष्ट्र के पालघर में 54 साल के साइरस मिस्त्री की कार दुर्घटना का शिकार हो गई। साइरस मिस्त्री के असामयिक निधन पर भाजपा ने गहरा शोक जताया है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने साइरस मिस्त्री के निधन को उधोग जगत के लिए बड़ी क्षति…
Author: Nizam Khan
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सरकारी, अल्पसंख्यक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों के 94 शिक्षकों को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर एवं शाॅल देकर सम्मानित किया। शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम बारीडीह के रिक्रिएशन क्लब में आयोजित था जिसमें जिला शिक्षा पदाधिकारी निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, एबीएम काॅलेज, गोलमुरी की प्राचार्या डाॅ. मुंदिता चन्द्रा विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। कार्यक्रम में शहर के कई शिक्षाविद् और गणमान्य लोग उपस्थित थे। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सरयू राय ने संबोधित करते हुए कहा…
*विधानसभा सत्र में स्थानीयता और ओबीसी आरक्षण पर धोखा देने की तैयारी में हेमंत सरकार : रघुवर दास* खबरों के अनुसार हेमंत सरकार 5 सितंबर को विधानसभा का विशेष सत्र में बहुमत साबित करेगी। विश्वास मत हासिल करने के लिए ना तो विपक्ष ने मांग की है, न ही राज्यपाल ने निर्देश दिया है। फिर फ्लोर का इस प्रकार दुरुपयोग क्यों किया जा रहा है? इसमें लाखों रुपए खर्च होंगे, इसका बोझ राज्य की जनता पर पड़ेगा। उक्त बातें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कही। उन्होंने कहा कि विगत ढाई वर्षों में झामुमो कांग्रेस की सरकार ने…
मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर के रक्त दान शिविर में 135 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जमशेदपुर- मिथिला सांस्कृतिक परिषद जमशेदपुर विद्यापति परिसर गोलमुरी में इक्कीसवां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर में उदघाटनकर्ता जमशेदपुर पूर्वी विधायक सरयू राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रियंका मैथिल ने जय जय भैरवि भगवती वंदना से शुरुआत की उदघाटनकर्ता विधायक सरयू राय को संस्था के अध्यक्ष शिशिर कुमार झा ने पाग,दोपटा और बुके देकर सम्मानित किया उदघाटनकर्ता सरयू राय ने अपने संबोधन में कहा कि रक्त दान महादान है और रक्त संग्रह का…
*जिला नियोजनालय, जामताड़ा में 07 दिवसीय सॉफ्ट स्किल सह पर्सनेलिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण में नियोजनालय में निबंधित 33 बेरोजगार युवतियों को मिला निःशुल्क प्रशिक्षण आज दिनांक 04.09.2022 को जिला नियोजनालय, जामताड़ा चल रहे सात दिवसीय सॉफ्ट स्किल सह पर्सनेलिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिला नियोजन पदाधिकारी श्री विनोद कुमार ने बताया कि जिला नियोजनालय एवं महिंद्रा प्राइड क्लास के नंदी फाउंडेशन के सौजन्य से प्रशिक्षकों के द्वारा लाइफ स्किल, सॉफ्ट स्किल, कम्युनिकेशन स्किल, प्रेजेंटेशन स्किल, इंटरव्यू स्किल सहित आज के आधुनिकता वाले जीवन शैली से संबंधित अन्य आवश्यक स्किल से संबंधित विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें जिले के…
झारखंड आत्मा संघ के द्वारा आहूत हड़ताल का शुभारंभ जामताड़ा जिले के सभी आत्मा कर्मी आज से काला बिल्ला लगाकर हड़ताल पर रहेंगे• हमारी मांगे कृषि विभाग अंतर्गत विभागीय पदों पर समायोजन किया जाए साथ ही साथ मानदेय भी प्रत्येक महीना दिया जाए कृषि संबंधित कार्यों का पूर्ण रूप से प्रखंड स्तर पर कार्यान्वयन की जिम्मेदारी बीटीएम एटीएम पर होती है• कार्य संपादन के लिए ग्राम स्तर पर प्रत्येक दिन भ्रमण करना पड़ता है, इतने संघर्ष के बावजूद आत्मा कर्मी को कई कई महीनों तक वेतन नहीं मिल पाता है अभी भी पिछले 7 महीने से सभी आत्मा कर्मी को…
राधा अष्टमी के मौके पर गौ माता मंदिर में वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन संवाददाता जामताड़ा : पबिया पंचायत के सीकदारडीह गांव में स्थित गौ माता मंदिर में वार्षिक पूजन उत्सव का आयोजन किया गया। हर वर्ष राधा अष्टमी के अवसर पर यहां वार्षिक पूजा का आयोजन किया जाता है। इस पूजन पूजन उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन मिश्रा उपस्थित हुए। विशिष्ट अतिथि के तौर पर विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष चमेली देवी, भाजपा नेता दुबराज मंडल, सोनू सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित हुए। गौ माता मंदिर में विधिवत पूजा के उपरांत यहां…
मनमीत की मौत दर्दनाक..पवन..राजा जमशेदपुर, एग्रिको निवासी मलकीत सिंह के सात वर्षिय पुत्र मनमीत की भारी बारिश के कारण नाले में बह जाने से हुई मौत हो गई। पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुबर दास के निर्देश पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा पीड़ित परिवार से मिलकर उनके दुख को साझा किया। इस दुखद घटना पर गहरा दुख ब्यक्त करते हुए परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। कल मनमीत की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा बच्चे के दादा दादी दिल्ली से जमशेदपुर आ रहे है। पवन अग्रवाल…
दिवंगत अंकिता के परिजनों उपलब्ध कराई गई सहायता राशि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद उपायुक्त दुमका ने दिवंगत अंकिता के परिजनों को सहायता राशि के रूप में कुल 10 लाख रुपए उपलब्ध कराया है। मुख्यमंत्री को उपायुक्त दुमका ने बताया कि मामले में संबंद्धित सह-अभियुक्त को भी गिरफ़्तार किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दुमका निवासी अंकिता की मौत पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत अंकिता के परिजनों को 10 लाख रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने का आदेश दुमका जिला प्रशासन को दिया है। उन्होंने घटना का फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट से निष्पादन हेतु निर्देश दिया है। साथ ही, पुलिस महानिदेशक को उक्त मामले में एडीजी रैंक के अधिकारी द्वारा अनुसंधान की प्रगति पर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा इस तरह की घटना का समाज में कोई स्थान नहीं है। दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
