हूल दिवस की तैयारी को लेकर की गई बैठक मुर्गाबनी में हूल दिवस पर होगा ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम फतेहपुर(जामताड़ा) हूल दिवस की तैयारी को लेकर विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने मुर्गाबनी मोड़ पर सिंधु कान्हू समिति के साथ बैठक की। बैठक में हूल दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई।हूल दिवस पर दिन में माल्यार्पण एवं रात में संथाली, बंगाली व हिंदी ऑर्केस्ट्रा आयोजित होगी, जिसकी तैयारी के लिए सभी को उत्तरदायित्व सौंपा गया। विधान सभाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि हूल दिवस पर नाला विधान सभा के सभी सिंधु कान्हू की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।…
Author: Nizam Khan
“महिला कांग्रेस कार्यकर्त्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह शामिल होगी” जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष नलिनी सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि जिला कांग्रेस महिला कमिटी के तत्वावधान में जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय महिला कार्यकर्त्ताओं का सम्मेलन 28 जून को निर्मल गेस्ट हाउस में अपराह्न 3:30 आहूत की गई है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष सुश्री गुंजन सिंह जी शामिल होंगी तथा महिला कांग्रेस को प्रखण्ड स्तर पर सक्रिय बनाने हेतू दिशानिर्देश भी प्रदान करेंगी। जिसमें शामिल होने हेतू जिला के 18 प्रखण्ड क्षेत्र से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं…
इमरजेंसी के 48 वर्ष हुए पूरे, आपातकाल के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाया काला दिवस, सांसद विद्युत महतो ने कहा- कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर देश के संविधान को नष्ट करने का किया पाप, लोकतंत्र की हत्यारी है कांग्रेस। जमशेदपुर। 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से लागू आपातकाल के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर ने रविवार को काला दिवस मनाया। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आपातकाल को भारतीय इतिहास का सबसे काला अध्याय बताते हुए लोकनायक जयप्रकाश नारायण को स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान…
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने जिला परिषद कार्यालय में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा से उनके कार्यालय में भेंट की। उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू एवं उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा को पंचायत स्तर पर मुखिया, उप मुखिया,पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य को ट्रेनिंग देने तथा दूसरे राज्यों की पंचायती राज व्यवस्था से अवगत कराने का अनुरोध किया। साथ ही साथ सरकार से पत्राचार कर पंचायत समिति सदस्य, मुखिया ,उप मुखिया, वार्ड सदस्य का मानदेय हैदराबाद के तर्ज पर लागू करने एवं बैंक के माध्यम से प्रत्येक माह मानदेय का भुगतान करने की मांग की…
उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक, विधायक मद से संचालित योजनाओं पर हुआ विचार विमर्श समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार द्वारा सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में संचालित विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21, 2021-22, 2022-23 में स्वीकृत योजनाओं में अब तक की प्रगति की विधानसभावार चर्चा की गई। वहीं लंबित योजनाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने का निदेश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि माननीय विधायकगण द्वारा अनुशंसित योजनाओं में क्षेत्र के विकास की सम्पूर्ण रूपरेखा होती है, जनसमस्याओं से सम्बंधित…
भाजपा के पिछले विधायक ने सामाजिक मर्यादाओं के विरुद्ध कार्य कर नाला को किया कलंकित: स्पीकर महतो कुंडहित के पुतुलबोना में झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन में विधान सभाध्यक्ष ने लिया भाग, कार्यकर्ताओं का बढ़ाया मनोबल जामताड़ा कुंडहित के पुतुलबोना स्कूल प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में नाला विधायक सह झारखंड विधान सभाध्यक्ष रबिन्द्रनाथ महतो ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधान सभाध्यक्ष श्री महतो ने कहा कि झारखण्ड पार्टी मान सम्मान की पार्टी है। इसमें कार्यकर्ताओं का मान सम्मान नीचे से लेकर ऊपर तक किया जाता है। इस पार्टी में…
जिले के जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत मेंझिया पंचायत में माननीय राज्यपाल, झारखंड की अध्यक्षता में ग्रामीणों संग संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन राज्य के विकास के लिए कृषि के विकास के साथ-साथ एमएसएमई सेक्टर के विकास की है आवश्यकता – माननीय राज्यपाल ◼️ *मेंझिया सामुदायिक पुस्तकालय में माननीय राज्यपाल ने अध्ययनरत विद्यार्थियों से पढ़ाई लिखाई के बारे में जाना तथा उपहार स्वरूप पुस्तक किया दान* *◼️ गरीबी से मुक्ति हेतु शिक्षा एक मात्र उपाय, अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं – माननीय राज्यपाल* *◼️नशाखोरी, जुआ, शराब आदि से दूर रहने के लिए किया अपील* *◼️ ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर हरसंभव समाधान…
अंबा में दर्जनों लाभुकों को बीच वितरण किया गया बकरी। कुंडहित (जामताड़ा):मुख्यमंत्री पशुधन विकास कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड के अंबा गांव में बकरी वितरण किया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड के अंबा गांव से चयनित दर्जनों लाभुकों के बीच बकरी वितरण किया गया। इस दौरान दर्जनों लाभुकों को 1-1 यूनिट ब्लैक बंगाल किस्म की बकरी मुहैया कराया गया। वितरण के मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर मुखिया दुलुसिंह टुडू, पशु चिकित्सक पदाधिकारी डॉ विनय कुमार, कृत्रिम गर्भधान कर्मी मृणाल कुमार उपस्थित थे। उन्होंने लाभुकों से दिए जा रहे बकरी और…
महामहिम राज्यपाल, झारखंड के जामताड़ा आगमन पर परिसदन जामताड़ा में दिया गया “गार्ड ऑफ ऑनर” आज दिनांक 24.06.2023 को महामहिम राज्यपाल, झारखंड श्री सी० पी० राधाकृष्णन के जामताड़ा आगमन के अवसर पर सर्वप्रथम उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०),वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास के द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल महोदय को प्रोटोकॉल के अनुसार “गार्ड ऑफ ऑनर” दिया गया। इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय, कार्यपालक दंडाधिकारी सुश्री आकांक्षा कुमारी, जिला…
ऊलीडीह थाना प्रभारी का हुआ अभिनंदन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने डिमना बस्ती हयातनगर बस्ती वासियों के साथ ऊलीडीह थाना पहुंचकर थाना के नए प्रभारी सोनू कुमार का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया| विधायक प्रतिनिधि शेर अली उर्फ शेरू ने नया प्रभारी को बताया हयात नगर बस्ती में दलाली का काम बहुत किया जाता है।अगर किसी एक ने जुर्म किया है उनके साथ साथ बेकसूर कई लोगों को जेल भेज दिया जाता है। हमें उम्मीद है आपके रहते हुए बस्ती वासियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार…
