जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का मनाया 79 वा जन्मदिवस जामताड़ा, संवाददाता : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के आवासीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79वीं जन्म दिवस मनाई गईI इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए सराहना की! मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा ने कहा कि आज जिस सूचना प्रौद्योगिकी की और डिजिटल क्रांति की बात को लेकर भाजपा के नेता अपने मुंह मियां मिट्ठू बन रहे हैं, असल में…
Author: Nizam Khan
सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाई जाय: राजेश शुक्ल झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने राज्य के सभी जिला और अनुमंडल न्यायालयों में आधारभूत संरचना बढ़ाने तथा अधिवक्ताओं के लिए बेहतर सुविधा सुलभ कराने का आग्रह राज्य सरकार से किया है। श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह को भेजे अपने ई मेल में लिखा है कि कोल्हान के घाटशिला, सरायकेला, चांडिल, चाईबासा ,चक्रधरपुर में अधिवक्ताओं को बेहतर आधारभूत संरचना नही…
आधुनिक भारत के शिल्पकार,भारत रत्न जननायक राजीव गांधी जी का 79 वा जयंती समारोह: धर्मेंद्र सोनकर महाशय, पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर के निर्देशानुसार जुगसलाई बिस्टुपुर प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत सिंह के नेतृत्व जुगसलाई स्टेशन रोड,पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा सिंह राजपूत के सिद्धघोड़ा स्थित पार्टी कार्यालय, जिला सचिव रईस रिजवी छबन साहेब के द्वारा बिस्टुपुर ,जिला सचिव अजितेश उज्जैन के द्वारा बारीडीह एवं ओबीसी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी के द्वारा साकची कार्यालय में भारत रत्न जननायक राजीव गांधी जी का 79 वा जयंती समारोह को राष्ट्रीय…
नशा मुक्ति अभियान एवं डायन प्रथा उन्मूलन को लेकर आयोजित हुई जिला स्तरीय कार्यशाला *डायन प्रथा उन्मूलन के विरूद्ध जिले की ब्रांड एंबेस्डर बनी पद्मश्री श्रीमती छुटनी महतो* *जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, पद्मश्री श्रीमती छुटनी महतो तथा अन्य शिक्षाविदों ने कार्यशाला को किया संबोधित* *माझी परगना, ग्राम प्रधान, मुखियागण, जिला परिषद सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि कार्यशाला में हुए शामिल* समाज में फैली डायन प्रथा जैसी कुरीति तथा नशा मुक्ति अभियान को लेकर सिदगोड़ा टाउन हॉल में एकदिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई । कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, पद्मश्री श्रीमती छुटनी महतो, जिला…
हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा अंतिम सोमवारी को साकची गुरुद्वारा मैदान में भव्य भजन संध्या का होगाआयोजन :काले जमशेदपुर :हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा अंतिम सोमवारी को साकची गुरुद्वारा मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है जहां इस भजन संध्या में भजन गायिका कल्पना पटवारी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी – 22 वर्षों से हर हर महादेव संघ द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाता आ रहा है, इस वर्ष भी अंतिम सोमवारी को भजन संध्या की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी…
21 अगस्त दिन सोमवार सुबह 6:00 बजे कलश यात्रा एवं 5:30 शिवालय संध्या आरती सूर्य मंदिर कमेटी के द्वारा क्षेत्र के लोगों के बीच आमंत्रण देने का कार्य जारी है सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से हर वर्ष की भांति इस वर्ष में सूर्य मंदिर कमेटी के द्वारा हरि मैदान बारीडीह से सूर्य मंदिर धाम तक कलश यात्रा निकाला जा रहा है एवं संध्या 6:00 बजे शिवालय आरती का भी आयोजन किया गया है जिसमें बनारस से पंडित जी लोग आ रहे हैं आप सभी सदरपूर्वक आमंत्रित है कलश यात्रा में भाग लेने के लिए सुबह 6:00 बजे हरि मैदान…
जमशेदपुर, 19 अगस्त। रेड क्रॉस द्वारा रक्तदान जागरुकता अभियान के तहत लगातार जरूरतमंद लोगों के लिए समय पर रक्त कम्पोनेन्ट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि रक्तदान जीवनदान का अभियान बना रहे। वर्तमान में डेंगु एवं अन्य मच्छरजनित रोगों के प्रभाव के कारण लगातार अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जिन्हें प्लेटलेट की जरूरत है, उनकी पूर्ति के लिए एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह लगातार सक्रियता निभाते हुए जमशेदपुर ब्लड सेन्टर के सहयोग से एसडीपी डोनर्स के बीच संयोजक की भूमिका निभाते हुए प्लेटलेट आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहे हैं, आज इसी क्रम में टाटा…
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा ने आज नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण विभिन्न पंजियो का अवलोकन कर उपायुक्त ने पदाधिकारी/कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश जन्म-मृत्यु निबंधन एवं मतदाता विशेष पुनरीक्षण कार्य के तहत किए जा रहे कार्यों में भी तेजी लाने का दिया गया निर्देश नारायणपुर सीएचसी के निरीक्षण में ड्यूटी पर तैनात एमओआईसी एवं बीपीएम के अनुपस्थित पाए जाने पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी; स्पष्टीकरण पूछने का दिया निर्देश नारोडीह पंचायत के बेलटिकारी एवं भायाडीह गांव में बिरसा आम बागवानी योजना का उपायुक्त ने किया निरीक्षण; निर्धारित से कम दूरी…
नाम्या स्माइल फाउंडेशन की पहल पर रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी कराएगी भव्यांश का हार्ट ऑपरेशन जमशेदपुर के परसुडीह अंतर्गत सोपोडेरा शांतिनगर निवासी श्वेता कुमारी के ढाई वर्षीय पुत्र भव्यांश कुमार सिंह के दिल में छेद है। अकेली मां किसी तरह परिवार के खर्चे उठा रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमज़ोर होने के कारण वे लोग इतनी बड़ी ऑपरेशन को नहीं करवा पा रहे थे। अपने पुत्र की इतनी बड़ी परेशानी को देखते हुए उन्होंने पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा को इस बात की जानकारी दी। सुदीप्तो डे राणा ने प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सह नाम्या स्माइल फाउंडेशन…
जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सिदगोड़ा टाउन हॉल में 20 अगस्त को आयोजित डायन प्रथा उन्मूलन एवं नशा मुक्ति कार्यशाला को लेकर की बैठक मुखियागण, ग्राम प्रधान, माझी परगना होंगे शामिल जिला प्रशासन द्वारा सिदगोड़ा टाउन हॉल में 20 अगस्त को डायन प्रथा उन्मूलन एवं नशा मुक्ति अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित किया गया है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा कार्यशाला के सफल आयोजन को लेकर बैठक कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। प्रतिभागी के रूप में मुखियागण, ग्राम प्रधान व माझी परगना कार्यशाला में शामिल होंगे। रूढ़िवादी एवं अंधविश्वास की प्रथाओं के रोकथाम…
