Author: Nizam Khan

भाजपा विधायक दल के नेता अमर बाउरी के जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, अमर बाउरी ने कहा- चार साल से नेता प्रतिपक्ष प्रकरण में हेमंत सरकार ने कवच के रूप में खुदको बचाया, बचे हुए एक वर्ष में सरकार को पुरज़ोर तरीके से घेरेंगे जमशेदपुर। चंदनकियारी के विधायक एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष बनने के पश्चात प्रथम शहर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला कार्यालय में उनका पूरे गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर…

Read More

सनातन उत्सव समिति ने किया रघुवर-बाउरी का अभिनंदन हिंदुवादी संगठन सनातन उत्सव समिति ने शनिवार को उड़ीसा के नवमनोनित राज्यपाल सर्वश्री रघुवर दास एवं झारखंड सरकार के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का भव्य अभिनंदन किया। नेता प्रतिपक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत अमर बाउरी पहली बार जमशेदपुर पहुंचें और श्री रघुवर दास से सौजन्य भेंटकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद एग्रिको स्थित पूर्व मुख्यमंत्री आवास के समक्ष सनातन उत्सव समिति ने रघुवर-बाउरी का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान नेताद्वेय को भगवा अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया। वहीं पगड़ी पहनाकर शौर्य के प्रतिक तलवार भेंट किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व…

Read More

रघुवर दास व अमर बाउरी का कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओड़िशा राज्य का राज्यपाल एवं अमर कुमार बाउरी को झारखंड विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष बनाये जाने पर आज पूर्व भाजयुमो जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। नेता प्रतिपक्ष बनने उपरांत शहर पहुँचने पर अमर कुमार बाउरी ने रघुवर दास से उनके आवास पर मुलाक़ात कर आशीष लिया एवं साथ ही राज्यपाल बनने पर अपनी शुभकामनाएं दी। दोनों नेता का सामूहिक अभिनंदन भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एग्रिको स्थित आवास पर बड़े माला पहना…

Read More

88वें अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा के रूप में श्री अनंत कुमार ने निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय से लिया प्रभार आज दिनांक 20.10.2023 को 88वें अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा के रूप में श्री अनंत कुमार ने निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय से प्रभार ग्रहण किया। प्रभार के आदान प्रदान के उपरांत निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय ने नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी को सभी कर्मियों से परिचय करवाया एवं जिले में अपने पूरे कार्यकाल के दौरान कर्तव्य निर्वहन में कर्मियों के पूर्ण सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। वहीं नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी ने कर्मियों से आपसी समन्वय बनाकर कार्य…

Read More

जन समस्याओं को लेकर प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जमशेदपुर, 20 अक्टूबर पूर्वी सिंहभूम के देवघर ,पलासवनी, बडावाकी, बेको, दलदली एवं वेलाजुडी पंचायत से जुड़ी जन समस्याओं को लेकर आज बिरसा मुंडा खेल एवम सामाजिक विकास संस्थान और देवघर पंचायत भाजपा मण्डल ने संयुक्त रुप से जमशेदपुर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो कि ग्गांवों में स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने को लेकर बिरसा मुंडा खेल एवंम समाजिक विकास संस्थान ने 2022 के सितम्बर माह में एक ज्ञापन सौंपा था, जिस पर कार्यवाही करते हुए बी डी ओ द्वारा एक सम्पर्क नम्बर जारी किया गया था और कहा…

Read More

बर्मामाईन्स के कैरेज कॉलोनी में दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन, अतिथियों ने राज्य के समृद्ध और संपन्न विरासत को फिर से नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का संकल्प जताया, माँ दुर्गा से माँगा आशीर्वाद बर्मामाईंस कैरेज कॉलोनी में श्रीश्री शारदीय सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का शुक्रवार शाम विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। बतौर मुख्यातिथि पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने पंडाल उद्घाटित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में बर्मामाईन्स थाना प्रभारी अजय तिवारी, कांग्रेसी नेता महेंद्र पांडेय, रामाश्रय सिंह, परमात्मा मिश्रा, आजसु जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, अजय मंडल, भाजपा नेता अंकित आनंद, विहिप नेता जनार्धन…

Read More

ट्यूब कॉलोनी का सार्बजनिन दुर्गा पूजा पंडाल उद्घाटित राजस्थान जैसलमेर के शिव मंदिर का प्रतिरूप है मंडप जमशेदपुर। सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर (आईपीएस), एएसपी सुमित अग्रवाल (आईपीएस) ने फीता काटकर एवं दीप जलाकर किया। यहां का मंडप राजस्थान जैसलमेर के शिव मंदिर का प्रतिरूप है, जिसका निर्माण पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के कारीगरों ने किया है, इसकी लागत पांच लाख एक हज़ार रुपए आई है। 68 वें दुर्गा उत्सव समारोह को संबोधित करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पूजा की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन 24…

Read More

मां दुर्गा साक्षात शक्ति की साधना है : काले # काले ने किया कई दुर्गा पूजा पंडालों का उद्घाटन जमशेदपुर : शारदीय नवरात्रि का उत्सव शहर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने श्री श्री दुर्गा पूजा समिति ईस्ट बंगाल कॉलोनी सीतारामडेरा, सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी भुइंयाडीह चौक, टिनप्लेट 10 नं बस्ती दूर्गा पूजा समिति, बारीडीह स्टूडेंट क्लब पोस्ट ऑफिस ग्राउंड, सार्वजनिक ईस्ट टेल्को दुर्गा एवं काली पूजा कमेटी टेल्को एम टाइप, श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति बड़ा गोविंदपुर, जोजोबेडा के पूजा पंडालों में मुख्य अतिथि…

Read More

20 नवंबर तक कोर्ट में वार्षिक अवकाश न्यायिक कामकाज वैकल्पिक प्रबंध किए गए जमशेदपुर। अगले 20 नवंबर तक न्यायालय में वार्षिक अवकाश रहेगा और पक्षकारों तथा अन्य जरूरी कार्यों के संपादन के लिए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने वैकल्पिक प्रबंध किए हैं। जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय, विशेष न्यायालय एवं पोक्सो न्यायालय के लिए किए गए प्रबंध के अनुसार 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक विशेष न्यायाधीश कंवलजीत चोपड़ा, 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (तीन) निशांत कुमार, 28 अक्टूबर से 29 अक्टूबर…

Read More

रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने आदिशक्ति कन्या पूजन का किया आयोजन, ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास आयोजन में हुए शामिल, सैकड़ो बालिकाओं के बीच शिक्षा किट का हुआ वितरण जमशेदपुर। रोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं सामाजिक संस्था नाम्या स्माइल फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को आदिशक्ति कन्या पूजन का आयोजन किया गया। सिदगोड़ा स्थित अवध टॉवर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ओडिशा राज्य के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी मौजूद रहे। कार्यक्रम…

Read More