बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जनजागरण रथ का शुभारंभ राष्ट्र संवाद संवाददाता 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनजागरण रथ को पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस रथ का उद्देश्य जिले के विभिन्न इलाकों में बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना है। रथ के माध्यम से जनता को बेटियों के महत्व और उनके सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करने…
Author: Nijam Khan
कांग्रेसियों ने कुंडहित में चलाया संविधान रक्षक अभियान निजाम खान। राष्ट्र संवाद कुंडहित/जामताड़ा: कांग्रेस पार्टी ने संविधान रक्षक अभियान के तहत शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराना बैंक मोड में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद घोष ने की। मौके अखिल भारतीय पंचायत परिसर के राष्ट्रीय महासचिव धीरज गुज्जर, प्रमुख अतिथि कार्यक्रम के पर्यवेक्षक सह पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु मंडल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष विजय कुमार उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ कर इसमें बदलाव का प्रयास कर रही है। केंद्र के इस मंसूबे को सफल होने नहीं दिया जायेगा कहा…
कुंडहित अंचलाधिकारी सिताराम महतो ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर किया आवश्यक बैठक निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: 25 जनवरी, 2025 को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए सभी बीएलओ के साथ कुंडहित अंचलाधिकारी सिताराम महतो ने बैठक किया।बता दे कल सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही छूटे हुए नए मतदाताओ से फॉर्म लिया जाएगा, मृत एवं स्थानांतरित मतदाता का नाम विलोपित किया जाएगा और आवश्यक सुधार हेतु फॉर्म लिया जाएगा।मौके पर श्री महतो ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र…
फतेहपुर अंचलाधिकारी हिम्मत लाल महतो ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर किया आवश्यक बैठक निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: 25 जनवरी, 2025 को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए सभी बीएलओ के साथ फतेहपुर अंचलाधिकारी हिम्मत लाल महतो ने बैठक किया।बता दे कल सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं को शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही छूटे हुए नए मतदाताओ से फॉर्म लिया जाएगा, मृत एवं स्थानांतरित मतदाता का नाम विलोपित किया जाएगा और आवश्यक सुधार हेतु फॉर्म लिया जाएगा।मौके पर श्री महतो ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य…
जामताड़ा में स्वास्थ्य मेले का स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने किया शुभारंभ निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से पुराना सदर अस्पताल परिसर में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। आयोजित स्वास्थ्य मेला का विधिवत शुभारंभ माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले तथा आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड डॉ इरफान अंसारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित स्वास्थ्य मेला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श हेतु विभिन्न स्टॉल लगाकर…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने दिलाई शपथ:दुमका के अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संकल्प निजाम खान। राष्ट्र संवाद दुमका: प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आयुक्त श्री लालचन्द डाडेल की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने मतदाता शपथ ली। आयुक्त श्री लालचन्द डाडेल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मतदान के महत्व को रेखांकित करना था।उन्होंने विशेष रूप से 18…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दुमका पुलिस लाइन में करेंगे झंडोत्तोलन,तैयारियां अंतिम चरण में निजाम खान। राष्ट्र संवाद दुमका: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस लाइन मैदान में तैयारियां अब अंतिम चरणों में है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस लाइन मैदान में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन झंडोत्तोलन करेंगे। मुख्यमंत्री महोदय यहां परेड की सलामी लेंगे और झांकियों का अवलोकन करेंगे। आज दुमका के पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस को लेकर फाइनल रिहर्सल किया गया। इस दौरान उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे और पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया और गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।…
गोड्डा डीसी तथा एसपी ने गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन हेतु फुल ड्रेस रिहर्सल सह परेड पूर्वाभ्यास का किया संयुक्त निरीक्षण निजाम खान। राष्ट्र संवाद गोड्डा: स्थानीय गांधी मैदान में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ,गोड्डा श्री जिशान कमर एवं पुलिस अधीक्षक, गोड्डा श्री अनिमेष नैथानी के द्वारा संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु अंतिम फुल ड्रेस रिहर्सल सह परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त के द्वारा पुलिस जवानों एवं विभिन्न स्कूलों के द्वारा की तैयारियां, परेड के दौरान शारिरिक दूरी का शत-प्रतिशत अनुपालन , मैदान की साफ सफाई का अंतिम रुप देने,मंच…
गांधी मैदान, जामताड़ा में गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक के साथ पैरेड पूर्वाभ्यास का किया निरीक्षण निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: गांधी मैदान जामताड़ा में विगत 18 जनवरी 2025 से गणतंत्र दिवस समारोह 2025 के मद्देनजर चल रहे पैरेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। _*उपायुक्त ने पैरेड निरीक्षण कर झंडोतोलन का किया पूर्वाभ्यास*_ पैरेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) द्वारा किया गया। उपायुक्त द्वारा झंडोतोलन का पूर्वाभ्यास किया गया। इससे पूर्व उपायुक्त द्वारा…
जामताड़ा डीएसओ डाॅ राज शेखर ने उदलबनी पंचायत के आश्रित डीलर कमल पंडित को नया लाइसेंस दिया राष्ट्र संवाद संवाददाता जामताड़ा: खाद्य आपूर्ति विभाग जामताड़ा के जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जन वितरण विक्रेता को झारखंड सरकार खाद्य आपूर्ति विभाग के नए अनुकंपा नियम के आधार पर जामताड़ा प्रखंड के उदलबनी पंचायत के आश्रित डीलर कमल पंडित को नया लाइसेंस दिया गया। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉक्टर राजेश्वर राव एवं जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया उपस्थित थे। साल 2025 का प्रथम लाइसेंस निर्गत होने से डीलर एसोसिएशन जिला शाखा द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी को आभार व्यक्त…