डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल 1मेष राशि:आपकी राशि पर मंगल और बृहस्पति का प्रभाव रहेगा व्यवसाय की दृष्टिकोण से आज अच्छा दिन है 2 वृष राशि :आपकी राशि पर बृहस्पति का और शनि का प्रभाव है जिस चीज की तैयारी में आप लगे हैं आपको सफलता मिलेगी प्रयास करके देखें 3 मिथुन राशि :सूर्य बुध और शुक्र से प्रभावित आज आपका दिन मंगलमय ही रहेगा हर चीज अनुकूल रहेंगे तथा कुछ विघटनकारी लोग आपको परेशान करेंगे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए 4 कर्क राशि :मंगल से प्रभावित आज आपका दिन सामान्य से अच्छा रहेगा आप प्रयास…
Author: Nizam Khan
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन नेशनल हो फ़िल्म फेस्टिवल में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल =============== ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- जनजातीय भाषाओं में फिल्मों का निर्माण बड़ी उपलब्धि_* =============== ◆ *_मुख्यमंत्री बोले -जनजातीय भाषाओं में फिल्म निर्माण और कलाकारों को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार करेगी पूरा सहयोग_* ============== राज्य की जनजातीय भाषाओं में फिल्मों का निर्माण बड़ी उपलब्धि है । इसके माध्यम से जनजातीय कलाकारों को अपनी कला दिखाने का बेहतरीन मौका मिल रहा है। जनजातीय भाषाओं में फिल्म निर्माण और कलाकारों को आगे बढ़ाने में राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज जमशेदपुर के…
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की बड़ी घोषणा – 25 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम आयु की सभी बहनों और माताओं को आर्थिक सहयोग करेगी सरकार, किसानों के दो लाख रुपए तक का लोन होगा माफ ============== ◆ *_मुख्यमंत्री ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अब 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का दिया तोहफा_* ============== *_मुख्यमंत्री ने कहा- अगले तीन महीने के अंदर लगभग 40 हज़ार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी_* ============== ◆ *_मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में 152 करोड़ 76 लाख 71 हज़ार रुपये की लागत वाली 182 योजनाओं का किया उद्घाटन शिलान्यास, 3 लाख 41 हज़ार 759 लाभुकों…
बहुभाषीय काव्य गोष्ठी लोकमंच का भव्य आयोजन जमशेदपुर। साहित्य समिति , तुलसी भवन द्वारा 16 जून’ 2024 को संस्थान के प्रयाग कक्ष में ‘लोक मंच’ ( बहुभाषी काव्य गोष्ठी ) सह संत कबीरदास एवं साहित्यकार देवकी नन्दन खत्री जयंती कार्यक्रम अयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन श्रीमती उपासना सिन्हा ने की । जबकि स्वागत भाषण मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्री राम नन्दन प्रसाद द्वारा दिया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्जवल एवं माँ सरस्वती सहित दोनों साहित्यकारों के तस्वीर पर पुष्पार्पण की गई। तत्पश्चात…
संगठनात्मक बैठक से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बिद्युत बरण महतो के ऐतिहासिक तीन बार जीत दर्ज करने के बाद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक बैठक के जरिये कार्यकर्ताओं को एकजुट करने एवं संगठन मजबूती पर चर्चा कर रही है। इसी कड़ी, में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में मैराथन बैठक का दौर लगातार जारी है। जिसके तहत बोड़ाम, कमलपुर, गोविंदपुर, बर्मामाइंस एवं पटमदा मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा मंडल…
बस्ती विकास समिति के पर्यावरण चुनौती एवं समाधान विषय पर आधारित छह दिवसीय चित्रांकन प्रतियोगिता का हुआ समापन जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये पर्यावरण संरक्षण और संरक्षण का संदेश दे रही बस्ती विकास समिति की ओर से 6 दिवसीय चित्रांकन प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। पर्यावरण चुनौती एवं समाधान विषय पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 115 बच्चे-बच्चीयों ने भाग लिया। बागुन नगर स्थित आशीर्वाद मंडप में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान 5 से…
संगठनात्मक बैठक से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में बैठकों का दौर शुरू जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर बिद्युत बरण महतो के ऐतिहासिक तीन बार जीत दर्ज करने के बाद जमशेदपुर महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक बैठक के जरिये कार्यकर्ताओं को एकजुट करने एवं संगठन मजबूती पर चर्चा कर रही है। इसी कड़ी, में जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में मैराथन बैठक का दौर लगातार जारी है। जिसके तहत बोड़ाम, कमलपुर, गोविंदपुर,…
मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण सरायकेला-खरसावां:घर-घर पहुंच रही सरकार की योजनाएं, 24 घंटे हर पंचायत में मुहैया होंगी दवाइयां: चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ग्राम मतकमबेड़ा गांव को आदर्श गांव बनाएंगे। हमारे युवा वर्ग…
ईस्ट प्लांट बस्ती में सिख समाज ने छबील लगाई जमशेदपुर। ईस्ट प्लांट बस्ती में सिख समाज की ओर से सिखों के पांचवे गुरु श्री अर्जुन देव जी की शहादत को समर्पित ठंडे शरबत एवं चना प्रसाद की छबील लगाई गई। तपती उमस भरी दुपहरिया में राहगीरों के बीच वितरण किया गया। बाबाजी इकबाल सिंह ने अरदास कर समस्त जीवों के कल्याण की कामना की। सहित शहर के कई गणमान्य लोग वहां पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। सविंदर सिंह,गुरदयाल सिंह ,जोग सिंह ,हरबजन सिंह ,सतबीर सिंह सोमू,सुखपाल सिंह,सुखदेव सिंह,सन्तोख सिंह ,मनिंदर सिंह ,लख़बीर सिंह,जसपाल सिंह,सतपाल सिंह,हरजोत सिंह,गुरदीप सिंह पपू, कुलविंदर सिंह,चंचल…
बीट द हीट अभियान के तहत लायंस क्लब भारत ने सब्जी विक्रेताओं के बीच बांटा ठंडा पानी का बोतल एवं बिस्किट* जमशेदपुर 16 जून – लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह जी के निर्देशानुसार लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत के द्वारा बीट द हीट अभियान निरंतर अप्रैल माह से चलाया जा रहा है। जिसमे आम जनमानस को इस भीषण गर्मी में कुछ राहत दिलाने के उद्देश्य से निरंतर ठंडा पेय पदार्थ का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज हमारे क्लब के द्वारा बिरसानगर के संडे बाजार में 200 से अधिक सब्जी विक्रेताओं…
