Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 16, 2024Updated:June 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण

    सरायकेला-खरसावां:घर-घर पहुंच रही सरकार की योजनाएं, 24 घंटे हर पंचायत में मुहैया होंगी दवाइयां: चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन आज सरायकेला-खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड स्थित मतकमबेड़ा ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास एवं लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद ग्राम मतकमबेड़ा गांव को आदर्श गांव बनाएंगे। हमारे युवा वर्ग घर, समाज और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आज मैं यहां के युवा वर्ग से अपील करता हूं कि वे नशा पान से दूर रहें। नशा मुक्त समाज का निर्माण हम सभी की नैतिक जिम्मेवारी है। नशा नाश का कारण बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार आपकी आशा, आकांक्षा और विश्वास पर खरा उतारने का हरसंभव प्रयास कर रही है। जनहित से जुड़े कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। सरकार की कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरे, इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। अब राज्य के किसान भाइयों के खेत में सालभर पानी होगा। सालों भर खेत-खलियान हरा भरा रहेगा। अब राज्य के किसान भाई वर्ष में तीन बार फसल उपजा सकें, इस निमित्त कई बड़ी सिंचाई परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।

    *बुनियादी व्यवस्था को मजबूत करना प्राथमिकता*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जल्द ही बुनियादी व्यवस्था को मजबूत करेंगे और झारखंड प्रदेश को अग्रणी राज्यों में शामिल करेंगे। अब प्रदेश के हर पंचायत में ऐसी व्यवस्था लागू करने जा रहे हैं, जहां 24 घंटे दवाइयां उपलब्ध होगी।

    *पढ़ाई में पैसा नहीं बनेगी बाधा, बच्चों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना से करेंगे मदद*

    मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि राज्य के आदिवासी, दलित, मजदूर, किसान, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग-समुदाय के बच्चे-बच्चियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ हमारी सरकार दे रही है। अब हमारे बच्चों की पढ़ाई पैसों के कारण नहीं रुकेगी। हमारी सरकार शिक्षा व्यवस्था को निरंतर सुदृढ़ करने हेतु प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित राज्य का निर्माण किया जा सकेगा।

    *_182 योजनाओं की मिली सौगात_*

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लाभुकों के बीच करीब 54 करोड़ 42 लाख 46 हज़ार 498 रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया एवं 182 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। जहां 7000.759 लाख रुपये की 22 योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ । वहीं, 16709.805 लाख रूपए की लागत से 160 योजनाओं की आधारशिला रखी।

    *_इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री दीपक बिरुआ, आयुक्त कोल्हान प्रमंडल श्री हरि प्रसाद केसरी, जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा एवं जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पदाधिकारीगण मौजूद थे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleईस्ट प्लांट बस्ती में सिख समाज ने छबील लगाई
    Next Article संगठनात्मक बैठक से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में बैठकों का दौर शुरू

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.