Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बस्ती विकास समिति के पर्यावरण चुनौती एवं समाधान विषय पर आधारित छह दिवसीय चित्रांकन प्रतियोगिता का हुआ समापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बस्ती विकास समिति के पर्यावरण चुनौती एवं समाधान विषय पर आधारित छह दिवसीय चित्रांकन प्रतियोगिता का हुआ समापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बस्ती विकास समिति के पर्यावरण चुनौती एवं समाधान विषय पर आधारित छह दिवसीय चित्रांकन प्रतियोगिता का हुआ समापन

    जमशेदपुर। विश्व पर्यावरण दिवस से लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये पर्यावरण संरक्षण और संरक्षण का संदेश दे रही बस्ती विकास समिति की ओर से 6 दिवसीय चित्रांकन प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। पर्यावरण चुनौती एवं समाधान विषय पर आधारित चित्रांकन प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 115 बच्चे-बच्चीयों ने भाग लिया। बागुन नगर स्थित आशीर्वाद मंडप में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में जमशेदपुर के सांसद बिद्युत महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान 5 से 8 आयु वर्ग में अंकुर आनंद, यशस्वी अग्रवाल एवं आरोही सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार प्राप्त किया। वहीं, 8 से 11 आयु वर्ग में त्रिजला साई चौधरी, भैरवी दास एवं वैभवी (डीएवी) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार प्राप्त किया। सांसद बिद्युत महतो ने सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह से पुरुस्कृत करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया। समारोह के दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भेंट की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद बिद्युत महतो ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता लाने के उद्देश्य से बस्ती विकास समिति के वृहद पौधारोपण कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि बस्ती विकास समिति ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण एवं तुलसी पौधे का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। ऐसे चित्रांकन प्रतियोगिता से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा।

    समारोह के दौरान मंच संचालन पवन अग्रवाल, स्वागत संबोधन कमलेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सुशांत पांडा ने किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पेंटिंग का आकलन शिक्षक राहुल कुमार के द्वारा किया गया।

    इस दौरान रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र मिश्रा, विक्रम चंद्राकर, बोलटू सरकार, अमरजीत सिंह राजा, मंजीत सिंह, रॉकी सिंह, मॉन्टी अग्रवाल, शिवकुमार सिन्हा, अमर शर्मा, एन के ओझा, कामेश्वर साहू, विकास सिंह, विश्वजीत पांडे, ईशान प्रधान, पंकज प्रिय, मनोज श्रीवास्तव, बिनोद झा, कृष्णा यादव, दिलीप कुमार समेत अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंगठनात्मक बैठक से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में बैठकों का दौर शुरू
    Next Article संगठनात्मक बैठक से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.