Author: Nizam Khan

विश्व जनसंख्या दिवस पर कार्यशाला का आयोजन, उप विकास आयुक्त हुए शामिल, बोले- जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन सर्वोत्तम तरीका समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमे परिवार नियोजन कार्यक्रम को जिला में सुचारू रूप से संचालित करने पर चर्चा की गई। कार्यशाला में शामिल मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने बढ़ती जनसंख्या पर प्रभावी कार्ययोजना के रूप में परिवार नियोजन को महत्वपूर्ण बताया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए परिवार नियोजन सर्वोत्तम तरीका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से छोटा परिवार सुखी परिवार…

Read More

23 जून को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में होनेवाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के प्रचार-प्रसार हेतु डाॅ गोस्वामी ने चलाया जनसंपर्क अभियान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने आज बहरागोड़ा प्रखंड के पाँचरुलिया, दिगबरदा तथा खामार गांव में घर-घर जाकर लोगों से 23 जून को खंडामौदा गांव में आयोजित होने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की जानकारी दी ।उन्होंने कहा कि कोलकाता, झाड़ग्राम, जमशेदपुर तथा आसपास के 13 अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को मुफ्त दवाईयां भी प्रदान किया जाएगा। नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में रक्त जांच…

Read More

युवा कांग्रेस के निःशुल्क सेवा शिविर में पेंशन हेतु भरवाया गया फार्म जमशेदपुर। पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के निर्देशानुसार गुरूवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में कल्याण नगर नियर मुर्गा पाड़ा के समीप निःशुल्क सेवा शिविर लगाया गया। जिसमें विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड 50 से 59 वर्ष की महिलाओं के लिए पेंशन फार्म को भरवारा गया। आज करीबन 42 फॉर्म भरवा गया, जिसे डॉ अजय कुमार के द्वारा सीओ ऑफिस में जमा कराया जाएगा। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने बताया 23 जून रविवार को…

Read More

आम सभा पर रोक लगाने की एसडीओ से गुहार सीजीपीसी को आम सभा बुलाने का अधिकार नहीं : कुलविंदर जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने धालभूम एसडीओ को आवेदन देकर शनिवार की प्रस्तावित आमसभा पर रोक लगाने की गुहार लगाई है। प्रधान कुलविंदर सिंह के अनुसार केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को बारीडीह के मामले में आम सभा बुलाने का अधिकार नहीं है। यदि आम सभा में कुछ अनिष्ट अथवा कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होती है तो इसकी पूरी और पूरी जिम्मेदारी प्रधान सरदार भगवान सिंह की होगी। कुलविंदर सिंह के अनुसार वे अप्रैल…

Read More

जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कुदादा गांव के समीप चंद्रपहाड़ी जंगल से पुलिस ने नग्न अवस्था में एक युवती का शव बरामद किया है. शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है कुछ लोग जब बुधवार मवेशी चरा रहे थे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी. उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की. आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई परन्तु कोई खास जानकारी नहीं मिली. इस मामले में सुंदरनगर थाना प्रभारी शंकर…

Read More

आदित्यपुर: थाना क्षेत्र में बेलगाम अपराधियों ने बुधवार की शाम एक बार फिर से एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. युवक का नाम विवेक सिंह बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार युवक कल्पनापूरी पहाड़ी के समीप मैदान में बैठा हुआ था. इसी दौरान तीन चार की संख्या में अपराधियों ने उसे दौड़ाया और तीन गोलियां मार दी. जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. मृतक मां-बाप का इकलौता बेटा था. वहीं घटना के बाद परिजनों का…

Read More

जामताड़ा अनुमण्डल (सम्पूर्ण जिला) अंतर्गत सभी निजी एवं सरकारी स्कूल तथा महाविद्यालय के कैम्पस के बाहर 100 गज की परिधि में कोई भी सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पाद नहीं बेच सकेगा; अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा द्वारा निषेधाज्ञा जारी *निषेधाज्ञा दिनांक 19.06.2024 के पूर्वाह्न 06:00 बजे से अगले 60 दिनों तक लिए रहेगा प्रभावी*_ कोटपा एक्ट (COTPA act) के कण्डिका 6 में वर्णित है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी शैक्षणिक संस्थान के सौ गज के दायरे में सिगरेट या किसी अन्य तम्बाकु उत्पाद को नहीं बेचेगा, बिक्री के लिए पेश नहीं करेगा या बिक्री की अनुमति नहीं देगा। उक्त परिप्रेक्ष्य में…

Read More

सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न प्रत्येक माह कम से कम 10 पीडीएस दुकानों का निरीक्षण व जांच करें:- उपायुक्त आज दिनांक 19/06/2024 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से खाद्यान आपूर्ति, जन वितरण प्रणाली दूकान से संबंधित मामले, दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति एवं भुगतान, चावल दिवस, धोती साड़ी योजना समेत आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित अन्य सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की…

Read More

स्व. संजय श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर लगाया छबील, वृद्धाश्रम में दी गई सेवा समाजसेवी स्व. संजय श्रीवास्तव की प्रथम पुण्यतिथि पर बुधवार को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया. स्व. संजय श्रीवास्तव के सुपुत्र एरिन श्रीवास्तव ने सनातन उत्सव समिति के सहयोग से बाराद्वारी स्थित वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के मध्य खाद्य सामग्रियों का वितरण कर उनसे आशीर्वाद लिया. वहीं दोपहर में जुगसलाई फाटक के नजदीक छबील लगाकर भीषण गर्मी से राहत के लिए आम राहगीरों के मध्य शरबत और चने का वितरण किया. मौके पर विशेष रूप से चिंटू सिंह, एरिन श्रीवास्तव सहित ललित राव, वीर सिंह, कुलदीप…

Read More

घाटशिला कॉलेज में नशा मुक्ति पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में 98 छात्रों ने लिया हिस्सा तुलसी धीवर के पोस्टर को मिला प्रथम स्थान घाटशिला कॉलेज में नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने को लेकर आठ दिवसीय जागरूकता अभियान जारी है। इस अभियान के दूसरे दिन नशा मुक्ति पर केंद्रित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 98 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के निर्णायक प्रोफेसर इंदल पासवान, प्रोफेसर महेश्वर प्रमाणिक, प्रोफेसर सोमा सिंह, डॉक्टर कन्हाई बारिक एवं डॉक्टर कंचन सिंहा ने पुरस्कार के लिए 10 सर्वश्रेष्ठ पोस्टर का…

Read More