Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आम सभा पर रोक लगाने की एसडीओ से गुहार सीजीपीसी को आम सभा बुलाने का अधिकार नहीं : कुलविंदर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आम सभा पर रोक लगाने की एसडीओ से गुहार सीजीपीसी को आम सभा बुलाने का अधिकार नहीं : कुलविंदर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आम सभा पर रोक लगाने की एसडीओ से गुहार
    सीजीपीसी को आम सभा बुलाने का अधिकार नहीं : कुलविंदर
    जमशेदपुर। बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने धालभूम एसडीओ को आवेदन देकर शनिवार की प्रस्तावित आमसभा पर रोक लगाने की गुहार लगाई है।
    प्रधान कुलविंदर सिंह के अनुसार केंद्रीय गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को बारीडीह के मामले में आम सभा बुलाने का अधिकार नहीं है। यदि आम सभा में कुछ अनिष्ट अथवा कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा होती है तो इसकी पूरी और पूरी जिम्मेदारी प्रधान सरदार भगवान सिंह की होगी।
    कुलविंदर सिंह के अनुसार वे अप्रैल 2025 तक के लिए प्रधान है और उनकी कमेटी को मनमाने ढंग से भंग नहीं किया जा सकता है। इसके साथ ही कुलविंदर सिंह ने पूछा है कि उन पर कौन से गंभीर प्रकृति के आरोप है। जिसकी पुष्टि होने पर कमेटी भंग की गई है। जमशेदपुर की संगत को बताया जाना चाहिए। क्या लंगर में केवल दाल और सब्जी कम हो जाने से प्रधान को हटाया जा सकता है? जबकि कमेटी ने सारी जिम्मेदारी सरदार अवतार सिंह सोखी को दे रखी थी इसके पक्ष में सीजीपीसी खड़ी है। जब 10 नंबर बस्ती का इलाका बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी की हदबंदी से बाहर कर दिया गया है, तो किस अधिकार से सीजीपीसी उसे बैठक में शामिल करती रही है।
    यह सीजीपीसी की शह है कि पहले सरदार अवतार सिंह सोखी ने माला पहन लिया और फिर सरदार कुलदीप सिंह शेरगिल माला पहनकर प्रधान बने हुए हैं। वास्तव में आमसभा के नाम पर ड्रामेबाजी कर सरदार भगवान सिंह अपने मन पसंदीदा व्यक्ति को प्रधान बनाना चाहते हैं, जिसे किसी भी हालत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबारीडीह बस्ती मे पूंजीपति ने फिर तोड़ा जे.एन.ए.सी. के द्वारा सील किया हुआ अनधिकृत बहुमंजिला इमारत: बबलू झा
    Next Article युवा कांग्रेस के निःशुल्क सेवा शिविर में पेंशन हेतु भरवाया गया फार्म

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.