समाहरनालय के समक्ष 5 अगस्त को डीलर एसोसिएशन करेगा धरना प्रदर्शन निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: जिला फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन जिला शाखा जामताड़ा द्वारा गांधी मैदान में जिला कमेटी के पदाधिकारी एवं प्रमुख सदस्यों की एक बैठक हुई। बैठक में यह प्रस्ताव पास हुआ कि आगामी 5 अगस्त 2024 दिन सोमवार को जिला के सभी डीलर एवं जन वितरण विक्रेता मिलकर एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन समाहरनालय के समक्ष अपनी राज्य स्तरीय मांग को लेकर किया जाएगा। इस संबंध में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं जिला मीडिया प्रभारी देव कुमार साहू ने संयुक्त…
Author: Nizam Khan
उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगरी में मात्र 2 कमरे में कक्षा 1-10 तक बच्चों का हो रहा है पठन-पाठन,हो रही परेशानी उउवि नगरी में 265 बच्चें है नामांकित निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय नगरी में इस समय स्कूली बच्चों को पठन-पाठन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बता दें स्कूल का एक बिल्डींग काफी जर्जर अवस्था में था। जिसमें पठन-पाठन होने से स्कूली बच्चों के साथ कभी भी अप्रिय दूर्घटनाएं घट सकती थी।इसी को देखते हुए उस बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनील कुमार मुर्मू बताते हैं…
आदर्श थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा 31 जुलाई को होंगे सेवानिवृत्त,38 वर्ष का कार्यकाल रहा बेदाग आदर्श थाना प्रभारी राम पुकार शर्मा के कार्य की जमकर हो रही है तारीफ बागडेहरी के नये थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा क्षेत्र के लोगों को दी जाएगी बेहतर सेवा निजाम खान। राष्ट्र संवाद जामताड़ा: बागडेहरी के आदर्श थाना प्रभारी के रूप रहे राम पुकार शर्मा इसी महीने के 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे।श्री शर्मा 1 दिसंबर 2023 को बागडेहरी थाना में थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया।यानी कुल मिलाकर श्री शर्मा बागडेहरी थाना में 8 महीना अपना सेवा जनता को दिया।श्री…
आज 28.07.2024 को मुखिया संघ नाला ब्लॉक के 23 पंचायत के मुखिया का सम्मेलन खैरा में हुआ जिसमे कैबिनेट मंत्री झारखंड सरकार (ग्रामीण विकास सह पंचायत राज) डॉ.इरफान अंसारी पहुचे मुखिया संग के द्वारा विभिन्न मांग पत्र मंत्री जी दिया कार्यक्रम का संचालन मो.सफीक अंसारी ने किया . इसके बाद ग्रामीण विकास मंत्री डॉ.इरफान अंसारी, झामुमो के नेता सफीक अंसारी के घर में कुछ देर के लिए रुके फिर रांची के लिए रवाना हो गए। मौके पर कांग्रेस सेवा दल जिला उपाध्यक्ष पंकज झा भी मौजूद थे।
सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से 8 लाख से अधिक बेटियों को मिल रही है सहायता *#8 लाख से अधिक बेटियाँ ले रही सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना से लाभ* *रांची* सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समाज कल्याण विभाग की एक आदर्श योजना के रूप में देखी जा रही है। इस योजना से 9 लाख किशोरियों को जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। फिलहाल लगभग 8 लाख छात्राओं को इसका लाभ मिल रहा है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत कुल 5 बार में ₹40000 तक आर्थिक सहायता सरकार की ओर से दी जाती है। यह सहायता…
आज 28जुलाई 2024 को सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा जिला जामताडा के तहत मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री निलाम्बर मंडल एंव सबीर अंसारी के नेतृत्व मे एक शिष्टमंडल एक मांग वेतनमान राज्य कर्मी क दर्जा सहित विभिन्न समस्याओ को लेकर माननीय ग्रामीण विकास मंत्री सह स्थानीय विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी से मिलकर मोर्चा की ओर से मंत्री बनने की बधाई देने के साथ ।झारखंड सरकार का वादा को याद दिलाया आगामी 5अगस्त को मोर्चा के राज्य स्तरीय वार्ता शिक्षा मंत्री एव विभागीय पदाधिकारीओ के साथ है। झारखंड सरकार का किया वादा सरकार बनने के बाद वेतनमान का पुरा हो।इसमे आपकी भागीदारी…
पाकुड़ में आदिवासी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और पिटाई मामले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पिछले दिनों पाकुड़ जिले के आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के के एम कॉलेज में आदिवासी छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं पिटाई मामले को लेकर भाजपा हेमंत सरकार पर हमलावर हो गई है। देर रात आदिवासी छात्रों पर लाठीचार्ज किये जाने और झारखंड सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। साकची स्थित बंगाल…
आज 28 अगस्त रविवर महिला कार्यकर्ता के लिए एक दिवस कार्यक्रम माॅनगो गुलाब बाग कालोनी phase 2 में इंटक महिला राष्ट्रीय उपाअध्यक्ष नूरजहाँ खान वारसी के द्वार रखा गया जिस्मे मुखया अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह थो . नूरजहां देविका सिंह को माला पहनना कर स्वागत की .60 कार्यकर्ता महिलाओ अपनी अपनी समस्या की जानकारी दी. साथ ही साथ कच्छ घलेलू kamgar महिलाए थे उनसे भी जानकरी ली गयी राष्ट्रीय संयुक्त सचिव उषा सिंह अपनी संबोधन में सरकार के द्वार लाई योजना की जानकारी दी मुख्य अतिथि देविका सिंह कारखाने में जो यौन उत्पीड़न होती है उनका रिपोर्ट कान्हा कैसे…
नाम्या स्माइल फाऊंडेशन व रोटरी क्लब के सौजन्य से दिव्यांगों के निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजित बहरागोड़ा।संवाददाता बहरागोड़ा के महिला कल्याण समिति में रविवार को नाम्या स्माइल फाऊंडेशन तथा रोटरी क्लब के सौजन्य से दिव्यांगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी और रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर ,रोटरी क्लब ऑफ दलमा के पदाधिकारी निकिता मेहता,अमित मुखर्जी,विकास शर्मा ,मनीष चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दरम्यान इस शिविर में बहरागोड़ा,चाकुलिया और गुड़ाबांदा के दिव्यांग लाभुकों की जांच कर मापी लेकर यंत्र का वितरण किया गया।…
हरकिशन साहब जी का जन्मदेहरा बड़ी धूमधाम से मनाया गया बारीडीह गुरुद्वारा साहेब में आठवी गुरु जी हरकिशन साहब जी का जन्मदेहरा बड़ी धूमधाम से मनाया गया बारीडीह गुरुद्वारा के प्रधान अवतार सिंह सोखी के अध्यक्षता में यह पहला प्रोग्राम था बारीडीह की संगत के सहयोग से कार्यक्रम काफी सफल हुआ। प्रोग्राम में पहले बाबा जी ने श्लोक पढ़कर खंड पाठ की समाप्ति की उसके उपरांत गुरु महाराज के सामने अरदास की गई ।इसके बाद मनप्रीत सिंह के द्वारा संगत को कीर्तन से निहाल किया गया तत्पश्चात स्त्री सत्संग सभा ने आधे घंटे कीर्तन किया तथा सनी ग्रुप ने बारीडीह…
