Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ में आदिवासी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और पिटाई मामले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पाकुड़ में आदिवासी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और पिटाई मामले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकुड़ में आदिवासी छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और पिटाई मामले को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पिछले दिनों पाकुड़ जिले के आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के के एम कॉलेज में आदिवासी छात्रों पर हुई बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज एवं पिटाई मामले को लेकर भाजपा हेमंत सरकार पर हमलावर हो गई है। देर रात आदिवासी छात्रों पर लाठीचार्ज किये जाने और झारखंड सरकार के तानाशाही रवैये के विरोध में रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। साकची स्थित बंगाल क्लब गोलचक्कर के समीप पुतला दहन के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने सरकार के तानाशाही रवैये पर आक्रोश व्यक्त करते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष बीनानंद सिरका ने कहा कि झारखंड में आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासियों की स्थिति दिन प्रतिदिन काफी दयनीय हो गयी है। आदिवासी छात्र को बिना किसी कारण रात के अंधेरे में पीटा गया है और अब उन्हें झूठे केस में फंसाने की साजिश की जा रही है। लोकतंत्र में आवाज उठाना झारखंड की जनता के लिए गुनाह हो गया है, जिसकी सजा लोगों को दी जा रही है।

    इस दौरान पोटका के सांसद प्रतिनिधि उपेंदर नाथ सरदार, मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता काजू शांडिल, जिला उपाध्यक्ष रमेश बस्के, जिला महामंत्री रमेश नाग, विजय गोंड, संजय मुंडा, पवन सोलंकी, सुशील हेसा, गुलासन टुडू, विनोद मांझी, अनिल टांडी, किशन, उजावल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरविवर महिला कार्यकर्ता के लिए एक दिवस कार्यक्रम माॅनगो गुलाब बाग कालोनी…..
    Next Article देश हित में है अग्निवीर योजना : एचपी सिंह

    Related Posts

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    May 28, 2026

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    May 28, 2026

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    राहुल गांधी की दक्षिण में नई रणनीति: कांग्रेस का सियासी किला मजबूत

    बिहार में पर्यटन को बढ़ावा: वाल्मीकिनगर-कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.