पर्व -त्योहारों के मद्देनज़र जिला प्रशासन अलर्ट मोड में,एसएसपी ने दिए कई दिशा निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर मे त्योहारों के मद्देनज़र जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, जिले के एसएसपी किशोर कौशल ने रविवार को पीसीआर परिसर मे टाइगर मोबाइल, टैंगो एवं पीसीआर जवानों से संवाद किया तथा उन्हें कई दिशा निर्देश दिए, उन्होने तमाम स्थलों मे बराबर गस्ती एवं विधि वयवस्था को दुरुस्त रखने का दिशा निर्देश दिया, साथ ही निर्देश दिया की किसी तरह की कोताही होने पर करवाई भी होगी, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की सभी को निर्देश दिया गया है…
Author: Nizam Khan
जमशेदपुर 10 वर्षों में दुनिया की जरूरतों का एक तिहाई दूध का उत्पादन करेगा भारत : जयेन मेहता राष्ट्र संवाद संवाददाता एक्सएलआरआइ में 11 वें डॉ वर्गिस कुरियन मेमोरियल ऑरेशन का आयोजन किया गया. इस दौरान दुग्ध क्रांति के जनक डॉ वर्गिस कुरियन को जहां याद किया गया, वहीं भारत में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से सबल बनाने की दिशा में डॉ कुरियन द्वारा किये गये कार्यों से सभी को अवगत भी कराया गया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में अमूल के एमडी सह गुजरात को ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के प्रमुख जयेन मेहता उपस्थित…
सोनारी बाली चेला हाई स्कूल में राजस्थान मैत्री संघ द्वारा कन्या पूजन आयोजित, देवी के रूप में पूजी गई 90 कन्याएं राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा जमशेदपुर सोनारी बाली चेला हाई स्कूल के परिसर में राजस्थान मैत्री संघ परिवार के द्वारा भारत सरकार की सुकन्या योजना के तहत स्कूल के बच्चियों को जोड़ कर नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन की एक नयी नई परंपरा की शुरुआत की है। आज नवरात्रा के मौके पर विद्यालय परिसर मे कन्या पूजन का आयोजन किया गया , जिसमे 90 बच्चों का कन्या पूजन किया गया । देवी स्वरूप छोटे छोटे बच्चों की पूजा…
भाजपा ने की चुनावी जुमले(पंच प्रण) की घोषणा :डा.अजय कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने भाजपा के पंच प्रण को चुनावी जुमला करार दिया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने झारखंड की जनता को फिर ठगने के लिए चुनावी जुमला की घोषणा की है. जब झारखंड की हेमंत सरकार द्वारा प्रदेश की आधी आबादी को आर्थिक रुप से मजबूत करने के लिए मईंया सम्मान योजना के तहत प्रति माह एक हजार रुपया प्रदान किया जा रहा है. तो एक तरफ भाजपा ने इस योजना पर…
विस चुनाव से पूर्व जनता के समक्ष भाजपा का पंचप्रण की ऐतिहासिक घोषणा – गणेश महाली राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा विधानसभा चुनाव के तहत झारखंड की जनता के सामने भाजपा का पंचप्रण की घोषणा ऐतिहासिक है। यह बात भाजपा के पूर्व प्रत्याशी और अजजा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने कही। उन्होंने कहा कि पहला प्रण महिलाओं को सशक्त करने के लिए है। जो गोगो दीदी योजना इसके तहत हर महिला के बैंक खाते में 11 तारीख को 2100 रुपए दिए जाने का है। दूसरा प्रण युवाओं के लिए है। राज्य के युवाओं को पांच लाख स्वरोजगार के…
6 साइबर अपराधी गिरफ्तार नगद 4.69 लाख रुपए बरामद जामताड़ा। साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं मुहिम में जामताड़ा साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र से 6 साइबर अपराधियों को साइबर अपराध की घटना को अंजाम देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से चार लाख 69000 रुपए नगद, दर्जनाधिक मोबाइल, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड इत्यादि बरामद किया है। मामले का खुलासा एसपी एहतेशाम वकारीब ने मंगलवार को साइबर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। एसपी बकारीव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार…
पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक बारह सदस्यी प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से मिला राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का एक बारह सदस्यी प्रतिनिधि मंडल शारदीय दुर्गा पूजा के बाबत जिला के 11 प्रखंडों में आयोजित होने वाले सार्वजनिक दुर्गा पूजा समितियां के समस्याओं के निदान हेतु आज सोमवार को जमशेदपुर स्थित उपायुक्त कार्यालय में उपायुक्त महोदय से मिलकर मांग पत्र ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद तिवारी और महासचिव ललन यादव ने किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य करुणामय मंडल, बलदेव सिंह नेहरा,अधिवक्ता विनीत मिश्रा,…
बन्ना-अजय पर जम कर बरसे सरयू राय उपायुक्त कार्यालय पर लंबित विकास योजनाओं को लेकर धरना-प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मंगलवार को जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने उपायुक्त कार्यालय पर लंबित विकास योजनाओं और विकास कार्यों की धीमी गति को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. अजय कुमार पर जम कर प्रहार किया। इस धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में जनता दल (यू) और भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ता भी शामिल थे। अपने भाषण में सरयू राय ने कहा कि उन्होंने मात्र तीन साल में 155…
अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है सरयू राय:डा. अजय कुमार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने विधायक सरयु राय पर हमला करते हुए कहा कि सरयू राय अपनी पांच साल की नाकामियों को छुपाने के लिए प्रदर्शन कर रहे है. झूठ बोलना और प्रपंच करना सरयू राय की पुरानी आदत है. मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर डा. अजय ने कहा कि पांच वर्ष बीतने पर सरयू राय को अब याद आ रहा है कि जिला प्रशासन ने विकास कार्यों में विलंब किया है. डा. अजय ने…
भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी के रक्तदान शिविर में 503 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति राष्ट्रीय रक्तदान शिविर का आयोजन रेड क्रॉस भवन में किया गया। रक्तदान शिविर में 503 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रेड क्रॉस भवन में राष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर आयोजित रक्तदान महायज्ञ में सम्मानित अतिथि के रूप में एसडीओ सह उपाध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम शताब्दी मजूमदार, जमशेदपुर ब्लड सेन्टर की महासचिव नलिनी राममूर्ति, रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, विकास सिंह, जेसीएपीसीपीएल के कार्यकारी निदेशक जुनीची मुत्सुनागा, मुख्य वित्त पदाधिकारी प्रवीण हेगड़े…
