आदर्श विधानसभा क्षेत्र के आदर्श विधानसभा अध्यक्ष महोदय माननीय *श्री रवींद्रनाथ महतो* के पिताश्री स्वर्गीय गोलोक बिहारी का विगत दिनांक 8 दिसंबर को सांसारिक मोह माया त्याग कर ईश्वर स्मरण पूर्वक स्वर्गवास हो गया है । उनके दिगवंत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं शोक संतप्त परिवार को ढांढस बांधने हेतु *श्री हेमंत सोरेन , माननीय मुख्यमंत्री* तथा माननीय विधायक महोदया श्री मति कल्पना मुर्मू सोरेन हेलीकॉप्टर द्वारा 14 दिसंबर, समय करीबन 2:45 बजे माननीय विधानसभा अध्यक्ष महोदय *श्री रबीन्द्रनाथ महतो* के निजी आवास पहुंचे।
Author: Nizam Khan
करीब डेढ़ महीने बाद सरायकेला पुलिस ने चंद्रपुर निवासी जावेद अख्तर हत्याकांड का खुलासाकरीब डेढ़ महीने बाद सरायकेला पुलिस ने चंद्रपुर निवासी जावेद अख्तर हत्याकांड का खुलासा राष्ट्र संवाद संवाददाता सरायकेला करीब डेढ़ महीने बाद सरायकेला पुलिस ने चंद्रपुर निवासी जावेद अख्तर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में साजिशकर्ता अब्दुल कुदुस के साथ शूटर मोहम्मद इरफान को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने इनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और सुपारी के लिए दिए गए एडवांस में से पांच हजार रुपए बरामद किए हैं. इसकी जानकारी सरायकेला सर्किल इंस्पेक्टर…
पटना डीएम के द्वारा छात्र को थप्पड़ मारे जाने के विरोध में सैंकड़ों छात्र छात्रों ने पटना डीएम का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया राष्ट्र संवाद संवाददाता पूजा सिंह बिहार के पटना में बीपीएससी पेपर में हुई धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र को पटना DM के द्वारा थप्पड़ मारे जाने के विरोध में शनिवार को एनएसयूआई के छात्र नेता श्याम सुन्दर कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र, छात्राओं के साथ श्रीकृष्ण महिला कॉलेज परिसर में पटना DM का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया गया। वही इस मौके पर एनएसयूआई के छात्र नेता श्याम सुन्दर कुमार ने…
केरला समाजम हिन्दी स्कूल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का हुआ आगाज राष्ट्र संवाद संवाददाता केरला समाजम हिन्दी स्कूल में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव के प्रथम दिन भाषण ,आशु भाषण, हिंदी एलोकेशन तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में निस्वार्थ, प्रगति, साहस तथा तन्मय हाउस के सब जूनियर, जूनियर तथा सीनियर के बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। हिंदी एलोकेशन के बच्चों ने प्रसिद्ध कवियों की कविता सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।भाषण तथा आशुभाषण में दिये गए विषयों पर बच्चों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए ।भाषण तथा आशु भाषण के निर्णायिका…
राघवेंद्र सिंह की चाची का हृदयाघात से निधन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क्षत्रिय समाज के साकची मंडल के उपाध्यक्ष, विधायक श्री सरयू राय के करीबी और जनता दल (यूनाइटेड) नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना सिंह की चाची श्रीमती शांति देवी का शुक्रवार को टीमएच में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह पूर्व पुलिस अधिकारी श्री राम प्रवेश सिंह की पत्नी थीं। शनिवार को बक्सर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह 67 साल की थीं।
अधिकारी पहुंचे पंचायत-पंचायत, सरकारी संस्थाओं का किया निरीक्षण, विकास योजनाओं की स्थिति धरातल पर देखा राष्ट्र संवाद संवाददाता पंचायत एवं ग्राम स्तर पर सरकार की संस्थाएं एवं उनके माध्यम से लोगों को दी जा रही बुनियादी सेवायें, सुविधायें तथा कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किस तरीके से धरातल पर हो रहा है इसकी वस्तुस्थिति जानने के लिए सभी प्रखडों व नगर निकायों के नोडल पदाधिकारी पंचायत व वार्डों में पहुंचे। विदित हो कि जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा सभी नोडल पदाधिकारी को प्रत्येक शनिवार को क्षेत्र भ्रमण कर पंचायत भवन, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल, मनरेगा की योजनायें,…
पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा के निधन पर आयोजित कुटुंब भोज में बड़ी संख्या में समाज के हर वर्ग के प्रतिनिधि हुए शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के बड़े भाई भीमसेन मुंडा के निधन पर आज उनको घोड़ाबांदा स्थित आवास पर कुटुंब भोज और मित्र भोज का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में जमशेदपुर के अलावे राज्य के अलग अलग हिस्सों से लोग शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इनमें झारखंड के महामहीम राज्यपाल संतोष गंगवार,पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी,झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन,राष्ट्रीय अनुसूचित जनजातीय आयोग…
जामताड़ा पुलिस ने हथियार सहित 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार, डकैती की बना रहे थे योजना राष्ट्र संवाद संवाददाता *जामताड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जामताड़ा थाना क्षेत्र के मोहड़ा पुल के निकट गोविंदपुर-साहिबगंज हाईवे पर डकैती की योजना बना रहे 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और कई मोबाइल बरामद हुए हैं। बता दें कि गिरफ्तार अपराधियों में आजाद अंसारी, आसिफ अंसारी, इसराफिल अंसारी और जितेंद्र महतो शामिल हैं।*
जेंडर हिंसा के खिलाफ जिला स्तरीय सेमिनार *वन स्टॉप सेंटर को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा* जमशेदपुर।सामाजिक संस्था युवा ( यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन ) एवं विमेन गेनिंग ग्राउंड कंसोर्टियम,क्रिया नई दिल्ली के संयूक्त तत्वावधान में जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय अभियान के तहत स्थान होटल केनेलाइट में जिला स्तरीय सेमिनार सह समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया | युवा सचिव वर्णाली चक्रवती ने दृश्य अदृश्य” सबकी गिनती एक समान “ जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ अभियान के उद्देश्य को साझा करते हुए बताया कि जेंडर पहचान व्यक्तियों के साथ हिंसा की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं…
प्रखंड विकास पदाधिकारी, कुंडहित, अंचल अधिकारी कुंडहित एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कुंडहित की अध्यक्षता में प्रखंड अंतर्गत जन वितरण प्रणाली विक्रेता एवं स्वयं सहायता समूह के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई जिसमें प्रखंड अंतर्गत सभी विक्रेताओं को ससमय खाद्यान्न वितरण करने का निर्देश दिया गया साथ ही धोती,साड़ी/लूंगी (वस्त्र), चना दाल एवं ग्रीन राशन कार्डधारी को समय पर चावल वितरण करना तथा राशन कार्ड धारी का e-kyc पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
