नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बंगबंधु संस्था की ओर से होगा भव्य आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर सामाजिक संस्था बंगबंधु आगामी 23 जनवरी को देश नायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती को धूमधाम से मनाएगी इस विशेष अवसर पर जमशेदपुर के सभी बांग्ला भाषा संस्थान एक साथ आकर नेताजी की जयंती ऐतिहासिक बनाने का प्रयास करेंगे। यह जानकारी साकची बंगाल क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता में संस्था की अध्यक्षता अपर्णा गुहा और महासचिव उत्तम गुहाने कार्यक्रम के रूपरेखा बताई। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को सुबह संस्था के चारों जून साकची, बिष्टुपुर, परसुडीह,सुंदरनगर, कदमा, सुनारी,…
Author: Nizam Khan
बीजेपी गोलमुरी मंडल की ओर से महूल बेड़ा में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता भारतीय जनता पार्टी गोलमुरी मंडल जमशेदपुर की ओर से महूल बेड़ा में जरूरतमंद के लोगों के बीच कबल वितरण किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी गोलमुरी मंडल के द्वारा अपने लोकप्रिय सांसद बिद्युत वरण महतो के सहयोग से गोलमुरी स्थित माहुल बेड़ा बस्ती में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि बढ़…
बंदा सिंह बहादुर ग्रुप में जुड़ेंगे और हैरतअंगेज गतका खेल, बैठक सह वनभोज में लिया निर्णय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर में सिखों के गुरुपर्व पर निकलनेवाले नगर कीर्तन में गतका के हैरतंअगेज खेल दिखाकर शोभा बढ़ाने वाले बंदा सिंह बहादुर गतका ग्रुप टोली में और अधिक जोशीले और अचंभित करने वाले गतका खेल प्रस्तुत करेंगे। इस निर्णय पर मंगलवार को आयोजित बैठक सह वनभोज कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने हामी भरी। बंदा सिंह बहादुर गतका ग्रुप ने पहाड़भंगा में बैठक की उपरांत वनभोज और फन गेम का आनंद लिया। संचालक जसवंत सिंह जस्सू के अलावा सिमरन, तरनप्रीत, हरसिमरन, नवनीत कौर,…
कार्रवाई- अवैध रूप से बालू परिवहन करते एक वाहन जब्त* राष्ट्र संवाद संवाददाता जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिला में खनिजों के अवैध परिवहन, भंडारण एवं उत्खनन को लेकर नियमित रूप से खनिज टास्क फोर्स द्वारा कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर के पास से JH05CQ-8165 वाहन को अवैध रूप से बालू परिवहन करते जब्त किया गया। वैध परिवहन चालान मांगे जाने पर चालक प्रस्तुत नहीं कर पाया जिसके बाद वाहन को थाना को सुपुर्द करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही…
अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज के विद्यार्थियों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का भ्रमण किया राष्ट्र संवाद संवाददाता *जमशेदपुर*। मंगलवार को अब्दुल बारी मेमोरियल कॉलेज की प्राचार्या डॉ अनुराधा कुमारी एवं श्वेता भारती के निर्देशन में कॉलेज के विद्यार्थियों ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर का भ्रमण किया। मंदिर से जुड़े असीम पाठक और साकेत गौतम ने लोगों को मंदिर के इतिहास और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय द्वारा मंदिर जीर्णोद्धार के संबंध में बताया। श्री पाठक और श्री गौतम ने विद्यार्थियों को बताया कि दो साल पहले तक शाम के समय में इलाके के लोग मंदिर के आस…
समाजसेवी गौरांगो दत्ता के टवीट् से मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत मिली आर्थिक सहायता राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला : घाटशिला प्रखण्ड के बनकाटी निवासी मल्लिका गिरी एक वर्षों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे।इस गंभीर बीमारी के इलाज के लिए ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना’ के तहत सहायता राशि स्वीकृत हुई है। पिछले करीब दो साल से गंभीर बीमारी जूझ रहे थे। समाजसेवी गौरांगो दत्ता को जब जानकारी मिली तो उन्होंने एक्स के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आयुष्मान भारत के ट्विटर अकाउंट,के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को टेक करते हुए इसकी जानकारी सरकार तक…
पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय समाजसेवियों के अथक प्रयास से बागबेड़ा में पानी की समस्या से निजात मिलने की संभावना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर; पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्थानीय समाजसेवियों के अथक प्रयास से बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना के अंतर्गत बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित पानी टंकी पंप का नया बेयरिंग लगा दिया गया है। बेरिंग को फिटिंग करने के पश्चात टंकी में पानी चढ़ाने का कार्य जारी है। पानी चढ़ाने के पश्चात देय रात्रि तक पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि स्पेयर वाले खराब पड़ी मोटर पंप को भी जल्द दुरुस्त…
प्रवासी श्रमिकों का कराए रजिस्ट्रेशन : शैलेंद्र राष्ट्र संवाद संवाददाता कुंडहित/जामताड़ा: सोमवार को प्रखंड सभागार में श्रम विभाग द्वारा एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर श्रम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार साह, प्रखंड विकास पदाधिकारी जमाले राजा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी किरण बाला मुख्य रूप से उपस्थित थे। मौके पर श्रम अधीक्षक शैलेंद्र कुमार साह ने उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं प्रखंड कर्मियों को प्रवासी श्रमिको के बारे में बताया। कहा कि जो भी श्रमिक बाहर काम करने के लिए जाते हैं वह प्रवासी श्रमिक ऐप या समाधान पोर्टल ऐप में अपना रजिस्ट्रेशन करवा ले ताकि उनका डाटा हम लोग सुरक्षित रख…
टेल्को कॉलोनी में मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा नव सत्याग्रह जन चेतना पदयात्रा आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता टेल्को कॉलोनी मंडल कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष के नेतृत्व में नव सत्याग्रह जन चेतना पदयात्रा का आयोजन किया। पदयात्रा का शुभारंभ टेल्को इंजन पार्क क्षेत्र से जन जागरूकता फैलाने और जनता से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया पदयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों पर जनता को जागरूक किया और पार्टी की नीतियों और दृष्टिकोण को साझा किया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया, पदयात्रा टेल्को कॉलोनी के…
बीरीगोड़ा टुसू मेला में झारखंडी सांस्कृतिक आस्था की उमड़ी भीड़ राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय कुमार चांडिल (आसनबनी):बीरीगोड़ा में झारखंड की सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक, आयोजित टुसू मेला में हजारों की संख्या उमड़ी भीड़। रांची-जमशेदपुर मार्ग पर स्थित बीरीगोड़ा का यह मेला झारखंडी संस्कृति और आस्था का प्रतीक बनकर उभरा। *रंगारंग कार्यक्रम और झारखंडी परंपरा का प्रदर्शन* मेला का उद्घाटन ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने टुसू पर्व को झारखंड की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक सरोकार का प्रतीक बताया। मेला में झूमर नृत्य और संथाल पाता नाचा जैसे कार्यक्रमों का विधायक सहित आगंतुक दर्शकों…
