फतेहपुर पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या का आरोपी गिरफ्तार जामताड़ा जिले में एक बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लूट और हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह घटना जामताड़ा दुमका मुख्य सड़क के किनारे स्थित नयरा पेट्रोल पंप पर हुई थी, जहां तीन अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी जनार्दन मांजी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया है, जो कि देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के जमनीटाँड गांव का निवासी है। पुलिस ने फिरोज अंसारी के घर से एक पिस्टल और दो…
Author: Nizam Khan
इंद्रा में पहली बार मनाया गया प्राकृतिक पर्व सरहुल पूजा बड़कागांव फोटो सरहुल पूजा में शामिल लोग बड़कागांव प्रखंड के अंतर्गत सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र इंदरा गांव में सरहुल पर्व का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी व जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दीपक करमाली के नेतृत्व में आयोजित किया गया। पूर्वी जिला परिषद सदस्य गीता देवी ने कही कि हम आदिवासियों का ही पहचान हे जल जंगल जमीन जिससे हम जाने जाते हैं। नए नए पेड़ पौधे आने की की खुशी में ओर फसल की पैदावार अच्छी हो इसकी खुशी में सरहुल पर मनाया जाता हैं। बड़कागांव…
गोल्ड मेडल विजेता जिज्ञासु रंजन को बड़कागांव पहुंचने पर किया गया भव्य स्वागत बड़कागांव फोटो जिज्ञासु रंजन का स्वागत करते लोग बड़कागांव : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय मिनी सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले बड़कागांव निवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार के पुत्र जिज्ञासु रंजन का बड़का गांव आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने बाजे गाजे के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया। इसका नेतृत्व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार एवं रामनवमी महा समिति के अध्यक्ष विवेक सोनी आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाह ने किया।…
सरहुल प्रकृति की आराधना और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक : काले आज सरहुल महोत्सव में कई संस्थाओं के कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले जमशेदपुर : पुराना सीतारामडेरा में आयोजित भव्य सरहुल महोत्सव में झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। यह आयोजन आदिवासी मुंडा समाज केंद्रीय समिति, केन्द्रीय सरहुल पूजा समिति, उरांव समाज एवं आदिवासी हो समाज के तत्वाधान में संपन्न हुआ। महोत्सव में पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत और पूजा-अर्चना के माध्यम से प्रकृति और समाज के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग…
ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने मेहरमा पहुंची मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, जल्द समाधान का दिया भरोसा संवादाता – ए बी सिद्दीकी गोड्डा: ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मेहरमा प्रखंड के सुखाड़ी गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी सहित विभिन्न मुद्दों को उठाया। कई ग्रामीणों ने मनरेगा के लंबित मजदूरी भुगतान और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित रहने की शिकायत भी की…
गोड्डा सदर अस्पताल में भारी भीड़, पंजीकरण काउंटरों की कमी से मरीज परेशान संवादाता – ए बी सिद्दीकी गोड्डा: सदर अस्पताल में रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन पंजीकरण काउंटरों की कमी के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सोमवार को अस्पताल परिसर में पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल थे, जो अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। अस्पताल में भारी भीड़ के कारण मरीजों को खड़े रहने की भी जगह नहीं मिल रही थी। पंजीकरण काउंटर पर सुबह से…
मेहरमा में धूमधाम से मनाया गया सरहुल पर्व, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की शिरकत संवादाता – ए बी सिद्दीकी गोड्डा: मेहरमा प्रखंड के उरांव आदिवासी टोला में प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहीं। सरहुल पर्व के मौके पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना की गई। उरांव समाज के लोगों ने अपने पारंपरिक परिधानों में नृत्य और गीतों के माध्यम से प्रकृति के प्रति आस्था व्यक्त की। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने भी समुदाय के साथ उत्सव में भाग लिया…
ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ द्वारा जागरूकता बैठक का आयोजन, जिला कमेटी गठन पर हुई चर्चा राष्ट्र संवाद संवाददाता: सिराज अंसारी, जामताड़ा जामताड़ा: ऑल झारखंड ड्राइवर महासंघ की ओर से बोरवा सबनपुर पंचायत में एक जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ड्राइवरों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों और सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। साथ ही, ड्राइवर समुदाय की एकता को मजबूत करने पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शरीफ अंसारी और जेनुल आबिदिन उपस्थित रहे। इसके अलावा, मंसूर अंसारी, जेनुल अंसारी, शोहराब अंसारी, शमीम अंसारी, फुरकान अंसारी, नेमूल अंसारी,…
महगामा: ईदगाह पहुंचीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह, सौहार्द्र और विकास का दिया संदेश संवादाता – ए बी सिद्दीकी गोड्डा– महगामा मुख्यालय के ऊर्जानगर स्थित ईदगाह में मंगलवार को झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास विभाग मंत्री सह विधायक दीपिका पांडे सिंह पहुंचीं और मुस्लिम समुदाय के लोगों से मुलाकात कर ईद की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने ईद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज में भाईचारे, आपसी सद्भाव और एकता को बनाए रखने की अपील की। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि ईद सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सहिष्णुता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने इस अवसर…
ईद उल फितर नफरत को मिटाने व भाईचारे का प्रतीक है:दिनेश यादव राष्ट्र संवाद सं जामताड़ा: ईद उल फितर के अवसर पर मिहिजाम सहित पूरे जामताड़ा जिला में शांतिपूर्ण तरीके से ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। लोगों ने शांतिपूर्वक ईद उल फितर की नमाज अदा कर एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दिया। इसी मौके पर राजद जिला अध्यक्ष दिनेश यादव भी ईदगाह पहुंचे एवं थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे भी पहुंचे ।मौके पर बच्चों को चॉकलेट दिया गया ।दिनेश यादव ने कहा ईद का पर्व आपसी भाईचारा ,प्रेम का प्रतीक है ,उन्होंने कहा कि ईद पर्व के…
