Author: Nizam Khan

*अनुमंडल पदाधिकारी सदर-सह- जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर किया गया प्रचार-प्रसार* पश्चिमी सिंहभूम: दिनांक 04 अक्टूबर 2019 को अनुमंडल पदाधिकारी सदर-सह-जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, श्री परितोष कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा प्रचार प्रसार किया गया। दुर्गा पूजा पंडाल को स्वच्छता रखने एवं प्लास्टिक की प्लेट में प्रसाद वितरण ना करने का हर एक पंडाल को अपील की गई। यह प्रचार प्रसार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साउंड ऑपरेटर श्री मनीष कुमार के द्वारा शहर की हर एक पंडाल मे सूचना पत्र दिया गया।

Read More

अंबा के कमारपाड़ा स्थित दूर्गा मंदिर। ✍निजाम खान बागडेहरी(जामताड़ा): अंबा कमारपाड़ा के दूर्गा मंदिर में लगभग दो सौ वर्षों से पूजा हो रही है।यहां पूजा के लिये पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा विशेष तैयारी की गयी है।इस मंदिर की इतिहास भी काफी पूरानी बतायी जा रही है।कुंडहित के भाजपा बीस-सुत्री प्रखंड अध्यक्ष सह समाजसेवी प्रदीप पैतंडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिलांतर्गत राजनगर के वीर राजा ने इस मंदिर को स्थापित किया था।राजा ने दौ सौ वर्ष पूर्व इस मंदिर का दायित्व सालदाहा गांव के मिश्रा परिवार को सौपा।मिश्रा परिवार ने लगभग एक सौ वर्ष तक मंदिर की…

Read More

जमशेदपुर : सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी फुड प्लाजा सिदगोड़ा के उदघाटन समारोह में उदघाटन कर्ता आदित्यपुर आटो कल्सटर के प्रबंध निदेशक एस .एन .ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि यह पुजा मिथिला समाज का धरोहर के रूप में है । यह पुजा स्थल अपने आप मे बहुत चर्चित स्थल है । मिथिला समाज का यह पुजा काफी महत्व रखता है कि पुजा स्थल प्रमाणित है । यहां काफी लोगों की मन्न्नत माँ भगवती ने पुरी की है । मुख्य अतिथि लोक समर्पण अध्यक्ष ललित दास ने अपने संबोधन में कहा कि मिथिला समाज के लोगों ने जो मुझे सम्मान…

Read More

*कोल्हान की पूजा पंडालों में आकर्षण और चर्चाओं का केंद्र है बागबेड़ा के रोड नंबर चार की माई दरबार पूजा पंडाल* – पंडाल में 35 फ़ीट ऊंची बच्ची को गोद में लिए महिला की आकृति दे रही है *बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का खूबसूरत सामाजिक संदेश।* – *यह पंडाल कोल्हान समेत पूरे राज्य का एकमात्र वातानुकूलित (एसी) पंडाल है।* – पंडाल के मध्य एक *दान पेटी रखी गयी है जिसमें बिहार में आये भीषण बाढ़ आपदा के प्रभावितों के सहायतार्थ सहयोग राशि एकत्रित की जा रही है।* इसमें एकत्रित राशि को पूजा कमिटी जमशेदपुर जिला प्रशासन के माध्यम से बिहार सरकार…

Read More

विरान पड़ा बागडेहरी का अस्पताल। ✍निजाम खान बागडेहरी(जामताड़ा):  इन दिनों बागडेहरी के लोगों को समस्या से जूझना मानों आदत-सी पड़ गयी है।एक तरफ जहां सरकार द्वारा अटल क्लिनीक खोला जा रहा है जो काफी महत्वाकांक्षी योजना है।वही दूसरी ओर बागडेहरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ केंद्र चिकित्सक के अभाव में स्वयं बिमारी से ग्रसित होता जा रहा है।बता दे आस्पाताल में एक भी डाक्टर पदास्थापित नही है।एएनएम के भरोसे आस्पाताल चलता है।चिकित्सक नही रहने से रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग इलाज नही करा पाते है।इलाज कराने के लिए लोगों को 50-60 किलोमीटर दूरी तय कर आसनसोल,बर्धमान,सिउड़ी,कोलकाता जाना पड़ता है।जिससे लोगों को…

Read More

*शारदीय नवरात्र के षष्ठी तिथि पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, सांसद गिरिडीह श्री चंद्र प्रकाश चौधरी एवं पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा रजरप्पा पहुंचकर शक्तिपीठ माँ छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना की* ======================= *★ नया झारखंड नया भारत बनाना लक्ष्य* *★ शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिका से राज्य के सवा तीन करोड़ जनता की खुशहाली की प्रार्थना की* *– रघुवर दास, मुख्यमंत्री झारखंड* ====================== मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास, सांसद सह पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा, सांसद गिरिडीह श्री चंद्र प्रकाश चौधरी शारदीय नवरात्र के अवसर पर रजरप्पा मंदिर पहुंचकर माँ छिन्नमस्तिका की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती की। पूजन का…

Read More

*मैंने भी लोन लेकर “जनता इलेट्रिकल” दुकान शुरू की थी…ईमानदारी से दुकान चलाया… लोन चुकाया। आप भी व्यापार करें.. ईमानदारी से लोन चुकाएं…– रघुवर दास* *★पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक साथ एससी, एसटी, ओबीसी, माइनॉरिटी को व्यापार के लिए लोन* *★मुख्यमंत्री ने 1 हजार 141 अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक वर्ग, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगों के बीच लोन का वितरण किया* *★अनुसूचित जाति के 497, अनुसूचित जनजाति के 228, पिछड़े वर्ग के 183, अल्पसंख्यक वर्ग के 227 व दिव्यांग सहित अन्य लाभुकों के बीच हुआ लोन व परिसंपत्तियों का वितरण* ====================== *● 14 साल में 4 हजार लोगों…

Read More

मुफ्ति सईद आलम। ✍निजाम खान गिरीडीह: नेता मुफ्ती सईद आलम ने कहा मैं 18 साल से लोगों का मुफ्त सेवा करते आ रहा हूं।कहा हेल्थ और एजुकेशन के मामले में मैंने झारखंड के करीब-करीब सभी जिलों में काम किया हूं।कहा बहुत सारे गरीब बच्चियों को शादी के समय मदद करने का काम किया हूं, पीने के लिए अच्छे पानी का व्यवस्था करने में काफी हद तक कामयाबी हासिल हुई है।झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूल मदरसा मस्जिद मकतब अणगीनत संख्या में बनाए हैं।त्योहार के समय में जरूरतमंदों के लिए खाने पीने की चीजें कपड़े वगैरह भी वितरण किए हैं। गरीब…

Read More

पूजा पंडालों का विधिवत रूप से उद्घाटन करते विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी। नारी के सम्मान से ही देश आगे बढ़ेगा: इरफान ✍निजाम खान जामताड़ा: आज विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी द्वारा नारायणपुर,कर्माटांड़,जामताड़ा एवं मिहिजाम के कई दुर्गा पूजा पंडालों का विधिवत उद्घाटन किया गया।जिसके बाद मां का पट भक्तों के दर्शन के लिए खुल गया। मौके पर विधायक ने पूरे जामताड़ा वासियों को शांतिपूर्ण तरीके से पूजा मनाने की अपील की। साथ ही कहा की मां दुर्गा की आराधना से सभी कष्टों का निवारण होता है।विधायक ने कहा कि नारी का सम्मान करने से ही देश आगे बढ़ेगा परंतु इस भाजपा…

Read More

*नवरात्र के अवसर पर राज्यवासियों को तारामंडल का तोहफ़ा* *उच्चस्तरीय तकनीकी शिक्षा के लिए अब राज्य से बाहर जाने की जरूरत नहीं बच्चों को यहीं मिलेगी डिग्रियां* ======================= *मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने चिरौंदी स्थित साइंस सेंटर में नवनिर्मित वराहमिहिर तारामंडल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर झारखंड प्रौद्योगिकी (टेक्निकल) विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का भी ऑनलाइन उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया।* *मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने साइंस सेंटर परिसर में ही 1 करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाले इनोवेशन हब भवन का भी शिलान्यास किया।* ======================= *★ रांची बनेगा खगोलीय शिक्षा का राष्ट्रीय केंद्र* *★ इनोवेशन हब से…

Read More