*मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया जुगसलाई आरओबी का औचक निरीक्षण एवं 24 घंटे के अंदर कार्य प्रारंभ करने के दिए निर्देश* *समस्याओं के निदान के लिए की त्वरित कारवाई* *जेएनएसी को बोरिंग, पथ निर्माण विभाग को नाली, बिजली विभाग को हाईटेंशन तार की शिफ्टिंग, जुस्को को बावन घर बनाने के दिए निर्देश* *अनुमंडलाधिकारी धालभूम को दिया निगरानी का आदेश* झारखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने आज जुगसलाई आरओबी का औचक निरक्षण किया एवं अधूरे पड़े कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने ठेकेदार त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन के मालिक आदर्श दोदराजका, आनंद दोदराजका एवं उनकी पूरी टीम से आरओबी…
Author: Nizam Khan
विधायक सरयू राय आस्था का महापर्व छठ के दौरान संध्या को पहले अघ्र्य और प्रातः दूसरे अघ्र्य के दौरान विभिन्न छठ घाटों पर शामिल हुएविधायक सरयू राय आस्था का महापर्व छठ के दौरान संध्या को पहले अघ्र्य और प्रातः दूसरे अघ्र्य के दौरान विभिन्न छठ घाटों पर शामिल हुए। इस दौरान छठ व्रतियों, विभिन्न स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं से मिलकर प्रशासन द्वारा की गयी व्यवस्था की जानकारी ली। विधायक सरयू राय ने संतोष व्यक्त किया कि वे विगत एक सप्ताह से लगातार जमशेदपुर में रहकर छठ घाट की व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगे थे जिसका मेहनत सफल हुआ। इसके लिए…
*झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी, सरकारी स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू हो – डॉ अजय* कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,पूर्व आईपीएस डॉ अजय कुमार ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को पत्र लिखकर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी को देखते हुए सरकारी स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का अनुरोध किया। डाॅ.अजय कुमार ने पत्र में कहा कि इन स्कूलों में मार्च 2020 के बाद से किसी भी सरकारी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है और आश्चर्य की बात है कि एक पारा शिक्षक को एक सरकारी स्कूल का कार्यवाहक प्रधानाध्यापक बनाया गया…
*बस-ट्रेलर भिड़ंत, 8 लोग जिंदा जले: जोधपुर नेशनल हाईवे पर रॉन्ग साइड से आया ट्रेलर बस से भिड़ा, दोनों वाहनों में आग लगी* राजस्थान के बाड़मेर जिले के जोधपुर नेशनल हाईवे पर भांडियावास गांव में बुधवार को बस और ट्रेलर की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। संस्कार स्कूल के पास हुई आमने-सामने की टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में आग लग गई। आग में 8 लोग जिंदा जल गए। हादसा सुबह 10.30 बजे हुआ। शुरुआत में 5 लोगों की मौत की खबर आई, लेकिन बाद में जिले के SP ने 3 और मौतों की पुष्टि की। हादसे में बस और ट्रेलर…
शहर में 21 एवं ग्रामीण क्षेत्र में 26 सेंटर पर कल होगा टीकाकरण *जिले के सभी टीका केंद्रों में वॉक इन मोड में टीकाकरण की सुविधा, मोबाइल वैन से भी करा सकते हैं टीकाकरण* ————————– पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को शहर में 21 व ग्रामीण क्षेत्र के 26 सेंटर पर टीकाकरण किया जाएगा। वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग- सह- एसडीएम धालभूम श्री संदीप कुमार मीणा द्वारा कोरोना संक्रमण रोकथाम के मद्देनजर सभी योग्य लाभुकों से जल्द से जल्द कोविड टीका लेने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि हमें कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सजग रहने की आवश्यकता…
विधायक निधि से निर्मित छठ घाट का मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन भगवान सूर्यदेव की कृपा सभी भक्तों व व्रतियों पर बनी रहे : मंगल कालिंदी चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन शाम को डूबते सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य के शुभ दिन के मौके पर आज जुगसलाई विधायक माननीय मंगल कालिंदी ने जुगसलाई नगरपालिका क्षेत्र के आरपी पटेल हाई स्कूल में विधायक निधि से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन किया | छठ घाट का निर्माण करवाने पर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचने पर विधायक का स्वागत और आभार प्रकट किया. विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि छठ…
– जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र स्थित टेल्को के गायत्री नगर में छठ व्रतियों के लिए नए छठ घाट का निर्माण कराया गया है. जिसका विधिवत उद्घाटन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने किया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी छठ व्रतियों को लोक आस्था के इस महान पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भास्कर से सभी व्रतियों की मनोकामना पूर्ण हो ऐसी कामना की. उन्होंने बताया उनके ही पहल पर राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार के फंड से उक्त छठ घाट का निर्माण संभव हुआ है. अपने मुख्यमंत्रित्व काल का हवाला देते…
Jamshedpur : साकची स्थित जुबली पार्क गेट चौक के समीप मंगलवार को चार युवकों ने मिलकर दो भाईयों की पिटाई कर डाली. इस दौरान जमकर दोनों पर जमकर लात-घूसें चले. दोनों भाई मार खाते रहे और मौके पर मौजूद दुकानदारों के साथ अन्य लोग मूकदर्शक बने रहें. उसके बाद मार खाने वाले दोनों युवकों ने वहां से भाग जाने में ही अपनी भलाई समझी. वहीं, मारपीट करनेवाले युवक भी थोड़ी देर बाद मौके से चल निकले. घटना के कारणों को लेकर अब तक पुख्ता तौर पर कोई कुछ कहने की स्थिति मे नहीं है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है…
बाबा बैजनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित निशुल्क प्रसाद वितरण का कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद विद्युत वरण महतो ने किया समापन पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया । बाबा बैजनाथ सेवा संघ के संस्थापक सदस्य भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया किस संघ के द्वारा लगभग 5000 छठ व्रत धारियों के बीच निशुल्क प्रसाद एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया है । मिनी ट्रक को रथ का रूप देकर प्रसाद घर घर पहुंचाने का कार्य बाबा बैजनाथ सेवा संघ के द्वारा किया गया । दाईगुट्टू पुराना शिव मंदिर में सांसद विद्युत वरण महतो ने सैकड़ों छठ व्रतधारियों को…
बुजुर्गों की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका होती है साथ ही समाज की चेतना मानी जाती है, बुजुर्गों की सोच पर ही समाज की दिशा तय होती है:उपायुक्त 60+ आयुवर्ग के बुजुर्गों के लिए सभी प्रखंडों में एक एक सामुदायिक सेंटर हॉल बनाने हेतु आज समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज(भा.प्र.से.) के द्वारा जामताड़ा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए हुए 60 प्लस आयु वर्ग के बुजुर्गों से उक्त परिपेक्ष में चर्चा किया गया। उपायुक्त द्वारा सभी संबंधित बुजुर्गों से परिचय प्राप्त किया गया साथ ही स्वास्थ्य, परिवारिक, सामाजिक, रीति-रिवाजों के बारे में जाना।…
