कुंडहित(जामताड़ा): कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंबा स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा अंबा में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त कर्मचारी मुक्ता राम दत्ता को भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर शाखा प्रबंधक मेहुल कुमार ने माल्यार्पण कर मुक्ता राम दत्ता के सेवानिवृत्त के पश्चात स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। शाखा प्रबंधक ने मुक्ता राम दत्ता को कर्मठ, ईमानदार एवं समयनिष्ठ कर्मचारी बताते हुए उनके सराहनीय कार्य के लिए गीता, डायरी एवं विशेष वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वही मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक सचिन देव पाल ने कहा कि मुक्ता राम दत्ता का कार्य बहुत ही…
Author: Nizam Khan
– जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में हुए चोरी कांड में पुलिस ने कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, इनके पास से पुलिस ने छह मोबाइल, एक लैपटॉप ,मंदिर के दान पेटी से चोरी हुए नगद 3463 रुपये एवं एक बैग को बरामद किया है, गिरफ्तार आरोपियों में रौशन मुंडा, सोनू लोहरा एवं संजू गोप शामिल है और सभी बिरसानगर थाना क्षेत्र के ही निवासी है । सभी आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है ।
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा महंत कालीचरण महाराज के गिरफ्तारी के विरोध में जमशेदपुर में हिन्दू जागरण मंच के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला दहन किया गया साथ ही सरकार पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाया । इन्होंने कहा कि देश भर में कई नेतागन अनर्गल बयानबाज़ी हिन्दू धर्म के प्रति करते हैं लेकिन उनकी गिरफ्तारी कभी नही होती, लेकिन महंत कालीचरण के द्वारा महात्मा गांधी पर किये गए टिप्पणी के आधार पर छत्तीसगढ़ सरकार के इशारे पर उनकी गिरफ्तारी की गई जो घोर निंदा का विषय है, इन्होंने कहा कि देश भर में एक कानून है लेकिन उसका पालन नही…
जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल के तमाम सफाईकर्मियों ने कोरोना काल के दौरान निर्गत किये गए प्रोत्साहन राशि को दिए जाने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया साथ ही राज्य के स्वास्थ मंत्री के नाम मांग पत्र उनके प्रतिनिधि को सौंपा । गौरतलब हो कि देश भर में कोरोना काल के वक्त सफाई कर्मियों को कोरोना योद्धा घोषित किया गया था , और सभी के लिए प्रोत्साहन राशि भी निर्गत की गई थी, लेकिन एमजीएम अस्पताल के सफ़ाई कर्मियों को अब तक ये प्रोत्साहन राशि नही प्रदान की गई है , ऐसे में लगातार इनके द्वारा आंदोलन चलाया…
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज भारतीय प्रशासनिक सेवा -2011 बैच (उत्तर प्रदेश कैडर) के अधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की । उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि वे अभिनय की दुनिया में भी कदम रखने जा रहे हैं। बॉलीवुड में जल्द ही बतौर अभिनेता उनकी फिल्म आएगी ।उन्होंने कहा कि झारखंड में भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत लोकेशंस हैं, जहां फिल्मों की शूटिंग की जा सकती है । इसके लिए वे अपनी ओर से पूरी कोशिश करेंगे । मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में फिल्मों की शूटिंग और यहां के कलाकारों को प्लेटफार्म देने वाले फिल्म मेकर्स…
कुंडहित प्रखंड में बन रहे एल्डर्स क्लब का उपायुक्त, जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने किया निरीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडहित का भी उपायुक्त ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश आज दिनांक 30 दिसंबर 2021 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने कुंडहित प्रखंड में बन रहे एल्डर्स क्लब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी कुंडहित को एल्डर्स क्लब के शीघ्र चालू होने की दिशा में कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया। कहा कि जो भी कार्य शेष रह गए हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा कर लें।…
जमशेदपुर, राष्ट्रीय सवर्ण महासंघ फाउंडेशन -भारत के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डी डी त्रिपाठी ने काँग्रेसनीत पंजाब की चरनजीत सिंह चन्नी सरकार द्वारा सवर्णों के चिर परिचित माँग#सवर्ण आयोग का गठन किये जाने पर हर्ष व्यक्त किया हैं। त्रिपाठी ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सवर्णों के खिलाफ चल रहे राजनीतिक घृणा और अस्पृश्यता को समाप्त करने में ये पहल मील का पत्थर साबित होगा। श्री त्रिपाठी ने भाजपानीत यूपी एवं केंद्र सरकार को आगाह किया कि 2022 के आसन्न विधानसभा चुनाव के पूर्व भारतीय जनता पार्टी अपने संगठनात्मक स्वरूप में सवर्ण मोर्चा एवं राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन यदि…
पुलिसकर्मियों के लिए क्षतिपूर्ति अवकाश लागू करने की माँग, बीजेपी नेता अंकित आनंद ने सीएम को ट्वीट कर याद दिलाया चुनावी वायदा झारखंड में सरकार गठन के दो वर्ष का जश्न मना रही यूपीए गठबंधन की सरकार को जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने पुलिस कर्मियों को लेकर सीएम हेमंत सोरेन के चुनावी वायदे को याद दिलाया है। विधानसभा चुनाव से पूर्व हेमंत सोरेन ने वादा किया था कि पुलिस कर्मियों के काटे गये क्षतिपूर्ति अवकाश की व्यवस्था को सरकार बनते ही पुनः लागू कर दी जायेगी। इधर सीएम बनने के दो साल बाद भी उन्हें…
एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला जामताड़ा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष निलाम्बर मंडल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष नारायण भंडारी ने मोराबादी राँची मे सरकार द्वारा आयोजित 2 साल रिपोर्ट कार्ड कार्यक्रम से लौटने एवं माननीय शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो से मुलाकात कर बधाई प्रेषित करने के बाद जामताड़ा पहुंचने के उपरांत संयुक्त रुप से प्रेस बयान कर बताया। 2 साल पूर्ण होने पर मोराबादी मैदान रांची मे झारखंड सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन एवं माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा पारा शिक्षकों की मांग पूर्ण हुई। की घोषणा के क्रम में अब 1…
हेमन्त सरकार के दो साल जनता बेहाल: सत्यानन्द झा”बाटुल” आज हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार , जनता को ठगते हुए अपनी 2 साल पूरा किये जिस समयावधि में हेमन्त सोरेन ने झारखंड के जनता को जिस स्वप्न सुंदरी का प्रलोभन देकर आदिवासी मूलवासी /युवाओं/ माता-बहनों से बहला फुसलाकर वोट लेकर गद्दी पर बैठा आज वे अपने दमनकारी नीतियों से युवाओं को रोजगार से दूर मृग मारीचिका रूपी बेरोजगारी मार्ग पे ढकेल दिया , उन्होंने 5 लाख नौकरी देना का वादा किया था जिसे युवाओं के सामने मुंगेरीलाल की कविता बना दिया और साथ ही साथ युवाओं को…
