भाजपा के नामांकन सभा में जुटेंगे प्रत्येक बूथ से 20-20 कार्यकर्त्ता – अभय सिंह घाटशिला विस क्षेत्र में 300 बूथ है राष्ट्र संवाद संवाददाता भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन को लेकर भाजपा नेताओं की ओर से खास तैयारी की गई है। इस संबंध में वरीय भाजपा नेता एवं चुनाव का प्रबंध संभाल रहे अभय सिंह ने बताया कि नामांकन से पूर्व मऊभंडार ताम्र प्रतिभा मैदान में चुनावी सभा की जाएगी। सभा को प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, सांसद विद्युतवरण महतो समेत…
Author: dhiraj Kumar
घाटशिला उपचुनाव : पूरे राज्य की नजर इस हाईटेक मुकाबले पर, संजीव सरदार ने दी जीत का मंत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा : घाटशिला उपचुनाव पर पूरे राज्य के नेताओं की नजर टिकी हुई है। यह चुनाव हाईटेक और प्रतिष्ठा का मामला बन गया है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भाजपा की सियासी साख दांव पर लगी है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को झामुमो ने घाटशिला उपचुनाव का उम्मीदवार बनाया है। पोटका विधायक संजिव सरदार ने उन्हें बधाई दी और जीत का मंत्र देते हुए उपचुनाव में पार्टी की सफलता के लिए गहन…
घाटशिला उपचुनाव : झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, हेमंत-कल्पना-बसंत सोरेन शामिल राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पार्टी महासचिव कल्पना सोरेन, बसंत सोरेन समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। सूची में पोटका विधायक संजिव सरदार, प्रो. स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, बैद्यनाथ राम, मथुरा प्रसाद महतो, सविता महतो, विनोद कुमार पाण्डेय, फागु बेसरा, दीपक बिरुवा, सुप्रयो भट्टाचार्य, मिथिलेश ठाकुर, जोबा माझी, हेमलाल मुर्मू, विजय हांसदा, डॉ. महुआ माजी सहित कुल 40 नाम शामिल किए…
पूर्वी विधानसभा में भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में गूंजा स्वदेशी का संकल्प, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी हुए शामिल, सांसद विद्युत महतो, विधायक पूर्णिमा साहू भी रहे मौजूद स्वदेशी के प्रयोग से देश की अर्थव्यवस्था होगी सशक्त: बाबूलाल मरांडी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत पूर्वी विधानसभा में भाजपा जमशेदपुर महानगर के द्वारा विस स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मुख्यरूप से शामिल हुए।…
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, कृषि भूमि की बिक्री पर जताई आपत्ति राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर।ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की ओर से आज उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंपा गया। संगठन की मुख्य मांग है कि देशभर में कृषि योग्य भूमि को कम दामों पर पूंजीपतियों को दिए जाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए। संगठन के सदस्यों ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसानों की जमीन धीरे-धीरे उद्योगपतियों के हाथों जा रही है, जिससे किसानों के सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। भूमि…
जमशेदपुर जुगसलाई में हुई फायरिंग का मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे, एक देशी पिस्टल बरामद — वर्चस्व की लड़ाई में चली थी गोली राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिलतनगर में 12 अक्टूबर को हुई मारपीट और फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. अरमान उर्फ राज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 12 अक्टूबर की रात जुगसलाई थाना अंतर्गत मिलतनगर इलाके में…
पंथिक मर्यादानुसार नगर कीर्तन निकाले सीजीपीसी : कुलबिंदर गुरमुख सिंह के कार्यकाल में बिष्टुपुर से निकला नगर कीर्तन बना था बेंचमार्क राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर आयोजित नगर कीर्तन को पंथिक मर्यादा के अनुसार निकालने का आग्रह सीजीपीसी से किया है। उन्होंने कहा कि 2018 में सरदार गुरमुख सिंह के कार्यकाल में बिष्टुपुर रामदास भट्ठा गुरुद्वारा से निकला नगर कीर्तन अनुशासन और मर्यादा का प्रतीक था, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी के आगे कोई नहीं चलता था और आयोजन बिना किसी बाहरी…
घाटशिला उपचुनाव: चुनावी व्यय में पारदर्शिता पर जोर, प्रत्याशियों को निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: 45-घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा उपचुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनावी व्यय के लेखा-संधारण और पारदर्शिता पर विस्तृत चर्चा हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्याशियों के लिए अधिकतम व्यय सीमा ₹40 लाख निर्धारित है। प्रत्येक खर्च का सटीक लेखा-जोखा शैडो रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और नियमित रूप से मिलान किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रत्याशियों को निर्देश दिया कि प्रतिदिन का खर्च अलग-अलग रजिस्टर में दर्ज…
निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी बोले – प्रशिक्षण है चुनाव की आत्मा, लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के नोडल और प्रभारी पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य का सफल संचालन प्रशिक्षण पर निर्भर है, इसलिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता से कराया जाए। बैठक में मतदान सामग्री की तैयारी, सुरक्षित पैकिंग और वितरण, पोस्टल बैलेट की पारदर्शिता, और PwD मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर व परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की गई। निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया…
दोषियों पर कड़क कार्रवाई हो, बिष्टुपुर थाना प्रभारी की भूमिका की जांच होःसरयू राय प्रतिष्ठान में अमानवीय तरीके से तोड़फोड़ की गई डीसी लाउंज के बिष्टुपुर और साकची प्रतिष्ठानों में हमले का मामला बिष्टुपुर थाना प्रभारी साकची क्षेत्र में क्या करने गये थे क्यों उन्होंने 8 मोटरसाइकिलें छुड़वाई, लोगों को हड़काया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिख कर साकची एवं बिष्टुपुर में डीसी लाउंज नामक प्रतिष्ठान पर हुए नियोजित तोड़फोड़ के दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सरयू राय ने इस घटना के आलोक…
