Author: Bishan Papola

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन द्वारा झारखंड इंटलेक्चुअल फोरम ने कंस्टिट्युशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में झारखंड ग्लोबल कन्वेंशन का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। रामकुमार पाल, प्रेम कुमार, मुकेश शर्मा,डाक्टर शगुन गुप्ता द्वारा जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विभिन्न व्यक्तियों को 24 अप्रैल रविवार के दिन सम्मानित किया गया था। सम्मानमूर्तियों में झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीपी सिंह, झारखंड पर पांच पुस्तकें लिखने वाले  शैलेंद्र महतो, पूर्व सांसद वृजमोहन राम,कैप्टन सरस त्रिपाठी अमेठी, डॉ पंकज सोनी, डॉ नेहा सिन्हा, आईएएस  रचित राज,  विश्वविख्यात रॉक पेंटर सुबोध नेमलेकर एवं कैंसर पीड़ितों की सेवा में…

Read More

नई दिल्ली। भारत में फार्मा निर्यात तेजी से बढ़ रहा है, जिसमें वित्त वर्ष 2013-14 की तुलना में 103 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक यह निर्यात वित्त वर्ष 2013-14 के 90,415 करोड़ रूपये था, जो बढ़ कर वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 1,83,422 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान अर्जित निर्यात फार्मा सेक्टर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ निर्यात प्रदर्शन है, जो अपने-आप में एक उल्लेखनीय बढोतरी है, जब निर्यात में 8 वर्षों में लगभग 10 बिलियन डॉलर की वृद्धि हो चुकी है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने एक ट्वीट के…

Read More

नई दिल्ली। भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज लगातार बढ़ रहा है। रविवार सुबह तक 189.17 करोड़ (1,89,17,69,346) से अधिक हो गया।  इस उपलब्धि को 2,33,70,192 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है। बता दें कि 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च,2022 को शुरू हुआ था। अब तक 2.90 करोड़ (2,90,98,946) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई। फिलहाल, मुख्य आंकड़ों की बात करें तो 10405258 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली खुराक, 10017933 स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा…

Read More

नई दिल्ली। खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 2020-21 में पहली बार 1.15 लाख करोड़ रुपये का जबरदस्त कारोबार किया है, जो देश में किसी भी एफएमसीजी कंपनी द्वारा अभूतपूर्व है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने वाली केवीआईसी देश की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जिसने 1 लाख करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया है।जो भारत में सभी एफएमसीजी कंपनियों के लिए अभी एक दूरस्थ लक्ष्य बना हुआ है। सूक्ष्म, लघु व मध्यम मंत्रालय के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में, केवीआईसी का कुल कारोबार पिछले वर्ष यानि 2020-21 में 95,741.74 करोड़ रुपये की तुलना में 1,15,415.22 करोड़ रुपये…

Read More

लखनऊ। सीतापुर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिला जेल में औचक छापा मारा। यह कोई आम जेल नहीं है, बल्कि वही जेल है, जहां सपा विधायक आजम खान बंद हैं। इस दौरान जेल में बंद सपा विधायक की भी बैरक खंगाली गई। अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने करीब एक घंटे तक बंदियों की तलाशी ली और बैरकों को खंगाला। अच्छी बात यह रही कि तलाशी अभियान में कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। अफसरों के जाने के बाद जेल महकमे ने राहत की सांस ली। दरअसल, जब शनिवार की दोपहर करीब सवा एक…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की उपलब्धियों का उत्सव मनाने के लिए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 1 मई 2022 को उज्जवला दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत तेल विपणन कंपनियां उज्ज्वला दिवस के अवसर पर 5000 से अधिक एलपीजी पंचायतों का आयोजन करेंगी, जहां अनुभव साझा करने के अलावा, एलपीजी के सुरक्षित और निरंतर उपयोग के उद्देश्य से, ग्राहक नामांकन को अधिकतम करने के सभी प्रयास किए जाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) प्रत्येक बीपीएल परिवार को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान करके सामाजिक समावेश की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1 मई 2016 को बलिया, उत्तर प्रदेश…

Read More

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली की साइबर थाने की पुलिस ने साइबर ठगों द्वारा लोगों को 3000 करोड़ से अधिक का चूना लगाने के मामले का खुलासा करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी साइबर ठग मंजरुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है।  पुलिस की गिरफ्त में आए मंजरुल इस्लाम के गैंग में एक-दो नहीं, बल्कि सैंकड़ों ठग शामिल हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक जब देश में लोग कोरोना की मार झेल रहे थे, उस समय कई लोगों की नौकरियां चली गई थी और लोग बेरोजगार थे, उसी वक्त इन साइबर ठगों ने अमेजन,…

Read More

लखनऊ। दूसरी बार देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री बने योगी आदित्‍यनाथ लगातार ऐक्‍शन में है, जिसके तहत कई अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। ये सात अधिकारी हैं, जो नगर विकास विभाग के हैं।  इन अधिकारियों में प्रयागराज के सहायक नगर आयुक्त राज कुमार गुप्ता भी शामिल हैं। श्री गुप्ता नगर पालिका परिषद, संभल के तत्कालीन अधिशासी अधिकारी भी रहे हैं। इन पर सम्भल में रहने के दौरान वाहनों के क्रय, पंजीयन में अनियमित भुगतान का आरोप है। इसके अलावा छह अन्य नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें चार्जशीट…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी ने शुक्रवार को हैदराबाद में 460 किलोमीटर लंबी और 8000 करोड़ रुपए मूल्य की 12 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं तथा 7 सीआईआरएफ परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, राज्यमंत्री जनरल  वीके. सिंह,  वेमूला प्रशांत रेड्डी, सांसद, विधायक और अन्य लोग भी उपस्थित थे। इस मौके पर नितिन गडकरी ने कहा कि 8000 करोड़ रुपए के निवेश की कुल 460 मीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से अंतर राज्य कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा और तेलंगाना से महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश की बाधारहित यात्रा हो सकेगी। राजमार्ग…

Read More

गोरखपुर। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां लगाए गए जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं, लेकिन इस दौरान उमड़ी भीड़ को देखकर वह न केवल चौंक गए बल्कि गुस्सा भी हो गए। उन्होंने कहा-तहसील और थानों पर लोगों को न्याय नहीं मिल रहा क्या? आखिर इतनी बड़ी संख्या में लोगों को मेरे तक आने की जरूरत क्यों पड़ रही है ? यह स्थिति ठीक नहीं। इसमें सुधार नहीं आया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहिए। उन्होंने सीढ़ेतौर पर यह हिदायत अधिकारियों को दे डाली। इस दौरान सीएम ने लगभग 100 लाेगों की समस्या खुद सुनी…

Read More