Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीएम-एसपी ने सीतापुर जेल का किया औचक निरीक्षण, सपा विधायक आजम खान भी इसी जेल हैं बंद
    Headlines उत्तर प्रदेश

    डीएम-एसपी ने सीतापुर जेल का किया औचक निरीक्षण, सपा विधायक आजम खान भी इसी जेल हैं बंद

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaMay 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ। सीतापुर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को जिला जेल में औचक छापा मारा। यह कोई आम जेल नहीं है, बल्कि वही जेल है, जहां सपा विधायक आजम खान बंद हैं। इस दौरान जेल में बंद सपा विधायक की भी बैरक खंगाली गई। अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने करीब एक घंटे तक बंदियों की तलाशी ली और बैरकों को खंगाला। अच्छी बात यह रही कि तलाशी अभियान में कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। अफसरों के जाने के बाद जेल महकमे ने राहत की सांस ली। दरअसल, जब शनिवार की दोपहर करीब सवा एक बजे डीएम अनुज सिंह और एसपी आरपी सिंह पूरे लाव लश्कर के साथ जेल के अंदर दाखिल हुए तो जेल महकमे में हड़कंप मच गया। अंदर पहुंचते ही उन्होंने पुलिस की सात टीमों का गठन किया, जिसमें कुछ प्रशासनिक अफसर भी शामिल थे। सभी टीमों ने जेल की एक-एक बैरक की तलाशी ली। सभी बंदियों की तलाशी ली गई।
    इस दौरान जेल की तन्हाई बैरक में बंद चल रहे सपा विधायक आजम खां की भी बैरक को भी खंगाला गया। बता दें आजम खां पिछले 26 महीनों से सीतापुर की जेल में बंद हैं। उन पर 87 मामले थे। बताया जा रहा है कि 86 मामलों में जमानत हो चुकी है। एक मामला अभी फंसा है। उसी में जमानत होना बाकी है। करीब एक घंटे तक जेल में तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं, डीएम-एसपी ने जेल के भोजनालय व अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण किया। सफाई-व्यवस्था भी देखी। इस डीएम ने जेल प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो की महिलाओं का दर्द सुन विकास खुद लेकर पहुंचे पानी का टैंकर
    Next Article खादी ने 2020-21 में किया 01 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार, सभी एफएमसीजी कंपनियों को छोड़ा पीछे

    Related Posts

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    August 7, 2026

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    August 7, 2026

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    राशि के अभाव में मध्याह्न भोजन योजना बंद होने के कगार पर, प्रभारी शिक्षकों ने डीएससी को सौंपा ज्ञापन

    डिवाइडर से टकराया टेंपो, छह महिला यात्री घायल

    तारकेश्वर धाम के लिए चाकुलिया के पानिबांका गाँव के शिव भक्तों की टोली रवाना

    केडो होते हुए खुखड़ाडीह तक एक किलोमीटर सड़क हुई जर्जर, बनी जानलेवा ,सुधि लेने वाला कोई नहीं, विधायक मंगल कालिंदी से ग्रामीणों ने उठाई सड़क निर्माण की मांग

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, PESB की प्रक्रिया पर शिकायत

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन पर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत दर्ज

    हिंदुस्तान कॉपर में निदेशक (वित्त) के चयन को लेकर उठे सवाल, पीईएसबी की प्रक्रिया पर शिकायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.