चंदन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगूसराय: थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय अकहा में चोरों ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उक्त मामले में उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने भगवानपुर थाना में एक आवेदन दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि उक्त विद्यालय में लगे चापाकल की चोरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि उक्त विद्यालय में चोरी की यह पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के कमरे में रखा ध्वनि विस्तारक यंत्रों की चोरी कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि चापाकल की चोरी हो जाने से मध्याह्न…
Author: Begusarai Samvad
चंदन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर/ बेगूसराय/ संवाददाता। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी महोत्सव को धुमधाम से मनाने के लेकर पुजा समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष सह पूर्व पंसस आदित्य कांत शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उक्त बैठक में पूजा व पूजा के दौरान लगने वाले पांच दिवसीय मेले पर विचार किया गया। मौके पर पुजा समिति के कोषाध्यक्ष संजय कुमार राय, सचिव बलवीर कुमार, सदस्य प्रकाश साह , अमरजीत महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
संतोष राउत की रिपोर्ट छौडा़दानो , मोतिहारी :भाजपा और राजद महागठबंधन दोनों बिहार के दुश्मन है और इन दोनों गठबन्धनों के नेताओं और सरकारों ने बिहार को रसातल में पहुंचा दिया है। उक्त बातें आज छौडा़दानो के खैरवा गांव स्थित आईटीआई कालेज के सभाभवन प्रखण्ड स्टेयरिंग कमिटी की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जन सुराज के प्रांतीय नेता और पूर्वी चंपारण जिले के संगठन प्रभारी ए के द्विवेदी ने कही। उन्होंने कहा कि अब तक -कांग्रेस गठबंधन ने जात- पांत तथा नीतीश – भाजपा गठबंधन की चली सरकारों ने धर्म – मजहब के नाम पर वोट लेकर…
बेगूसराय : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बरौनी की छमाही बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख ने की । इस बैठक में निर्मल कुमार दुबे, सहायक निदेशक, क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय, कोलकाता (राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय,भारत सरकार), डॉ. प्रशांत राऊत, मुख्य महाप्रबंधक(मानव s संसाधन),बरौनी रिफाइनरी, डॉ. पी के नाथ, महाप्रबंधक,(ईएमएस,एमएस,एल एवं डी,) बरौनी रिफाइनरी, श्री आशीष आनंद उप महाप्रबंधक, (ईएमएस), बरौनी रिफाइनरी, तथा बरौनी नराकास के सदस्य कार्यालय के सभी सदस्य उपस्थित थे । इस बैठक में पिछले छः माह(जनवरी-जून-2023) में किए गए हिन्दी प्रगति के संबंध में किए गए प्रयासो पर…
बेगूसराय :बेगूसराय में आपराधिक वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है बीते रात भी बेखौफ बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा गांव की है।गोली लगने से घायल अरविंद राय के पुत्र शिवम कुमार को शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि बीएमपी में कार्यरत अरविंद राय का पुत्र शिवम कुमार बीहट स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप पर काम करता है।रात में ड्यूटी से वह अपने घर आया तथा खाना खाकर पुराने घर से थोड़ी दूर पर बने नवनिर्मित घर पर जा रहा था। इसी…
शिक्षक विद्यालय में मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव के तैयारियों को देखते हुए चेरियाबरियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह नियोजन इकाई सचिव सह निर्वाची पदाधिकारी विद्यालय संचालन के समय में बीएलओ के साथ गूगल मीट एप बैठक करते हैं जिसको लेकर बीएलओ के रूप में कार्यरत शिक्षकों में रोष है बेगूसराय :–बिहार की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिये एक तरफ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक एवं उनके मार्फत अधिकारी तरह तरह के आदेश निकालने से बाज नहीं आ रहे हैं तो वही दूसरे तरफ बिहार सरकार के अधिकारी खुद उन…
वीरपुर बेगुसराय:वीरपुर से मोहनपुर तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का सोमवार को बेगुसराय सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंदन सिंह के साथ ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारी ने जायजा लिया। जिसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस सड़क की लम्बाई करीब 4.3 किलोमीटर है जो 3 करोड़ 33 लाख 19 हजार 278 रुपए की लागत से निर्माण हो रहा है जिसमें सड़क निर्माण कार्य करीब पुरा हो चुका है सिर्फ एक किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य होना बांकी रह गया है जिसको जल्द पुरा कर लेने का निर्देष दिया गया है। बताते चलें कि ये सड़क करीब तीन…
वीरपुर, बेगुसराय:वोरपुर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कार्यकर्त दर्जनों आशा और फेसिलेटर ने 12 जुलाई से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। जिसको सरकार के द्वारा या उनके आलाधिकारी के द्वारा कोई आश्वासन नहीं मिला है जिससे छुब्ध होकर वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के आशा के प्रखंड अध्यक्ष शिला कुमारी, रीना कुमारी के नेतृत्व में नीतिश कुमार होश में आओ, तेजस्वी यादव होश में आओ, स्वास्थ्य मंत्री मुर्दाबाद, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुर्दाबाद, आशा संघ जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव का…
सुमन कुमार की रिपोर्ट शाम्हो ,बेगूसराय ग्रामीण कार्य विभाग बलिया द्वारा शाम्हो प्रखंड के अकबरपुर पंचायत के बिजुलिया ग्राम के मोचीटोला में सड़क निर्माण का काम हो रहा हैं।मोचीटोला को काफी प्रयासों के बाद सड़क से जोड़ा जा रहा हैं,इसके लिए सरकार तीन गुणा कीमत पर जमीन खरीदी गई।विभाग ने सड़क बनवाने के लिए किसी तरह का टेंडर नहीं निकाला,इसलिए यह बता पाना मुश्किल हैं कि इसकी लम्बाई कितनी हैं और लागत क्या हैं।सड़क का निर्माण विभाग खुद से कर रहा हैं,लेकिन कार्यस्थल पर विभाग के लोग नहीं हैं,बल्कि संवेदक गोपाल कुमार के देख-रेख में हो रहा हैं।ढलाई का काम…
अनंत कुमार की रिपोर्ट तेघरा,बेगूसराय: गढ़हारा ओ0पी0 अध्यक्ष सुमंत चौधरी ने जीरोमाइल – राजवाड़ा पथ पर ट्रेन चालक से हुई मोटरसाइकिल छिनतई मामले में मोटरसाइकिल सहित तीन अपराधी को किया गिरफ्तार, अग्रिम कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा में भेजा व्यवहार न्यायालय बेगूसराय।
