अंकित कुमार की रिपोर्ट खोदावंदपुर,बेगूसराय :सोमवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पश्चिम नागा पोखर से पूर्व बरियारपुर योगी डीह सड़क के किनारे एक ट्रक पर लोड 185 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है.इस मामले में पुलिस ने शराब कारोबारी खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर पूर्वी निवासी रामजीवन महतो का पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुधीर राम ने बताया कि कल शाम ने गुप्त सूचना मिला की बाहर से शराब की एक बड़ी खेप आने वाली है प्राप्त सूचना के आलोक में सादे लिबास में…
Author: Begusarai Samvad
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर,बेगूसराय: थाना क्षेत्र के नौला वहियार से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद होने का समाचार प्रकाश में आया है ।जिसकी पहचान उक्त गांव के वार्ड संख्या 9 निवासी रामबालक पासवान के लगभग 40 वर्षीय पुत्र अर्जुन पासवान के रूप में हुई है।शव मिलने की खबर मिलते ही ग्रामीणों का भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई । उक्त शव एक प्रति खेत से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया में जुट गए थे। लगभग साढ़े पांच बजे…
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय: जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में मंगलवार को कारगिल विजय सभा भवन में नवचयनित महिला पर्यवेक्षिका के बीच चयन पत्र वितरण समारोह का आयोजन जिला प्रोगाम कार्यालय (आई०सी०डी०एस०) द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा कुल 28 महिला पर्यवेक्षिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नवनियुक्त महिला पर्यवेक्षिकाओं को जिला पदाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि समाज कल्याण विभाग के कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी हासिल कर निष्ठापूर्वक कार्य करें। जिला पदाधिकारी के द्वारा नियुक्ति पत्र देने के बाद सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को लॉटरी सिस्टम के द्वारा क्षेत्र आवंटित…
जगन्नाथ दास की रिपोर्ट कटिहार, बिहार :कटिहार नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नम्बर 2 स्थित गौशाला में राज्यव्यापी पंचायत स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्यवक्ता राजद प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने यह बात कहा उन्होने कहा आरएसएस भाजपा अपने मूल उद्देश्यों की पूर्ति के लिए भारतीय इतिहास जो विश्वव्यापी एवं अंतर्राष्ट्रीय पटल पर प्रमाणित उसे साजिश के तहत मिटाने की कोशिश कर रही है।भाजपा आरएसएस का आईटी सेल सोशल मीडिया के द्वारा झूठे मनगढ़ंत कहानी बना कर देश के युवाओं को गुमराह कर रही है। किताब अखबार की दुनियां से दूर होती जा रही युवा…
प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट राजनगर,मधुबनी :”श्रम विभाग श्रमिकों के द्वार”कार्यक्रम के तहत सोमबार को राजनगर प्रखंड के 9 पंचायतों रामपट्टी, सिमरी, सतघारा,चिचरी कानून गो, पटवारा दक्षिण, पटवारा उत्तर, पिलखवार, करहिया पश्चिम, एवं करहिया पूर्वी के पंचायत में श्रम अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देशानुसार मेगा कैंप का आयोजन कराया गया जिसमें सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया, पंचायत सचिव, विकास मित्र वार्ड सदस्य तथा विभिन्न निर्माण श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में श्रम संसाधन विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा उन योजनाओं से संबंधित बुकलेट, पैम्फलेट आदि का वितरण किया गया। इसी…
स्वेता कुमारी की रिपोर्ट पटना ,बिहार :पटना हाई कोर्ट जातीय जनगणना को लेकर मंगलवार को सुनवाई के दौरान बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने बिहार में सरकार द्वारा जाति सर्वेक्षण कराने को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है.बिहार में जातीय सर्वेक्षण चलता रहेगा. नीतीश सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में 6 याचिकाएं दाखिल की गई थीं. इन याचिकाओं में जातिगत जनगणना पर रोक लगाने की मांग की गई थी. जातीय गणना को लेकर पटना हाई कोर्ट में राज्य सरकार की तरफ से कहा गया था कि सरकारी योजनाओं का फायदा…
स्वेता कुमारी की रिपोर्ट पटना ,बिहार :पटना हाई कोर्ट जातीय जनगणना को लेकर मंगलवार को सुनवाई के दौरान बड़ा फैसला सुनाया. कोर्ट ने बिहार में सरकार द्वारा जाति सर्वेक्षण कराने को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है.बिहार में जातीय सर्वेक्षण चलता रहेगा. नीतीश सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में 6 याचिकाएं दाखिल की गई थीं. इन याचिकाओं में जातिगत जनगणना पर रोक लगाने की मांग की गई थी. जातीय गणना को लेकर पटना हाई कोर्ट में राज्य सरकार की तरफ से कहा गया था कि सरकारी योजनाओं का फायदा…
प्रदीप कुमार नायक की रिपोर्ट राजनगर ,मधुबनी : जयनगर -दरभंगा रेल खंड के राजनगर रेलवे स्टेशन स्थित पानी टंकी करीब दो दशक से बन्द पड़ी है!फलत :इस भीषण गर्मी में यात्रियों कों पेयजल के लिए चापाकल चलाना पड़ता है!राजनगर रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन एक हजार से ज़्यादा यात्री टिकट कटाकर यात्रा करते है, इससे रेलवे कों प्रतिदिन करीब डेढ़ से दो लाख रूपये की आय हो रही है!किन्तु पुरे रेलवे परिसर में सिर्फ एक चापाकल है!जहाँ दिनभर पेयजल के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रहती है!खासकर ट्रेनों के आगमन पर यात्री इस गर्मी में वाटर बोतल लेकर चापाकल पर…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर ,बेगूसराय :रामविलास सिंह महाविद्यालय तेयाय के इतिहास परिषद द्वारा ‘भारतीय राष्ट्रवाद कि पुनरव्याख्या ‘ विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार के मुख्य वक्ता मिथिला इतिहास संस्थान के निर्देशक प्रोफेसर धर्मेन्द्र कुंवर थे. सेमिनार के शुरुआत में आए हुए अतिथियों के द्वारा राम विलास सिंह कि प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं दीप प्रज्जवलित कर इसका विधिवत उद्घाटन किया गया. कॉलेज के प्राचार्य गाजी सलाउद्दीन ने आए हुए अतिथियों का स्वागत पाग एवं चादर से किए. विषय प्रवेश इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष अरुण कुमार किए. सेमिनार के विशिष्ठ वक्ता प्रोफेसर देवकी…
खोदावंदपुर,बेगुसराय:मेघौल पंचायत के कुल 14 वार्डों के सैकड़ों परिवारों में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। मुख्यमंत्री नल जल योजना से जुड़े पम्प संचालकों ने मंगलवार की सुबह से ही पेयजलापूर्ति कार्य ठप कर दिया है। पीने एवं अन्य कार्यों के लिए पानी नहीं मिलने से इस पंचायत के लोगों के समक्ष भीषण संकट खड़ा हो गया है। लोग पानी के लिए त्राहि त्राहि कर रहे हैं। क्या है मामला प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नल जल योजना के पम्प संचालकों ने अपनी बकायी पारिश्रमिक राशि के भुगतान की मांग को पेयजलापूर्ति बन्द कर दिया है। जिससे मेघौल पंचायत…
