*ममता के राज में पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में 100 से ज्यादा मारे गए* पार्टी बचाने के लिए पूर्व विंधायकों/सांसदों से मिल रहे नीतीश धीरज कुमार की रिपोर्ट पटना बिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि मणिपुर के राजनीतिक पर्यटन से लौटने पर विपक्षी गठबंधन के सांसदों को पश्चिम बंगाल भी जाना चाहिए, जहाँ पंचायत चुनाव के दौरान हुई व्यापक हिंसा में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे गए और महिलाओं के साथ बर्बरता हुई। वहाँ भाजपा के ही नहीं, कांग्रेस, माकपा के भी लोग हिंसा का शिकार हुए और लोकतंत्र का चीरहरण…
Author: Begusarai Samvad
उत्तर प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में भी राज्य में अपेक्षित प्रगति नहीं : मंत्री श्रवण कुमार बिहार/पटना : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्रवण कुमार सह – प्रभारी जनता दल यूनाइटेड, उत्तर प्रदेश की उपस्थिति में आज दिनांक 30 जुलाई 2023 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिला अंतर्गत मुंगरा बादशाहपुर विधान सभा क्षेत्र में जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में उत्तर प्रदेश तथा बिहार के कई वरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित जनता एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि…
धीरज कुमार की रिपोर्ट बाढ़/,पटना : पटना जिला के बाढ़ प्रखंड क्षेत्र के अकबरपुर में हजरत इमाम के शहादत का पर्व मुहर्रम सौहार्दपुर्ण वातावरण में मनाया गया। वहीं बाढ़ प्रमुख उपेंद्र पासवान ने मुहर्रम जुलूस में भाग लिया। साथ ही शहादत के पर्व से सिख लेने की बात की। मुहर्रम के जुलूस के साथ अखाडे में युवाओं के द्वारा अस्त्र शस्त्र के कौशल का प्रदर्शन किया गया। या अली या हुसैन का नारा लगाते हुए पर्व को उत्साह और उमंग से मनाते देखा गया। अखाड़े में लाठीबाजी व तलवारबाजी करते हुए युवाओं व बुजुर्गों को देखने की होड़ लगी।…
धीरज कुमार की रिपोर्ट पटना ,बिहार : बिहार में हो रही अपराधिक घटनाओं को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सत्ता संभल नही रही है और वह इधर से उधर ध्यान भटका रहे हैं। वहीं मणिपुर घटना का जायजा लेने गई विपक्ष की टीम पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वहां का जायजा लेना समाप्त हो गई होगी तो इनको अररिया दरभंगा कटिहार के साथ पश्चिम बंगाल राजस्थान ऐसे तमाम जगहों पर भी जाना चाहिए। यह सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। वहीं उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री…
धीरज कुमार की रिपोर्ट पटना,बिहार : ग्रामीण विकास विभाग बिहार सरकार मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा जिला अंतर्गत नगरनौसा प्रखंड के प्रेमनबिघा निवासी वीरेंद्र कुमार सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रवण कुमार ने इनके निधन पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार सिन्हा की सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में काफी अभिरुचि थी। उन्हें खेती एवं फसलों से भी गहरा लगाव था तथा वे नई नई किस्म की सब्जियों को पैदा करने के काफी शौकीन थे। अपने लगाव एवं शौक के कारण उन्होंने केला एवं बैगन के पैदावार में एक क्रांति…
02 अपराधी को 01 देशी कट्टा एवं 02 जिन्दा गोली के साथ किया गया गिरफ्तार। बेगूसराय :बीते दिनों लाखों ओoपीoअन्तर्गत रवि शंकर कुमार एवं सशस्त्र बल लाखों ओपी के द्वारा रात्रि गश्ती किया जा रहा था। रात्रि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति एन एच टोल प्लाजा होते हुए मस्ती फतेहपुर के तरफ लहराते हुए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। प्राप्त सूचना को पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार को दिया गया। प्रमोद कुमार ओoपीo गस्ती टीम रवि शंकर कुमार एवं सशस्त्र बल लाखो द्वारा कार्रवाई करते हुए नंदन कुमार उम्र…
स्वेता कुमारी की रिपोर्ट पटना सिटी :में दिनदहाड़े युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। आननफानन में उसे नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना खाजेकला थाना क्षेत्र के गंगा घाट की है। मृतक की पहचान बड़ी पटन देवी हाजमा गली निवासी संतोष कुमार उर्फ कलमपुआ 42 वर्ष के रूप में की गई…
बेगूसराय :जिले के चमथा दियारा में 10 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में शहर के ट्रैफिक चौक से गांधी स्टेडियम तक कैंडल मार्च निकाला गया । कैंडल मार्च का आयोजन मीरा मेडिकल सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं के द्वारा किया गया। इस दौरान सैकड़ों शहर वासियों और युवाओं ने हाथ में कैंडल लेकर बेगूसराय की बेटी को न्याय दिलाने उसकी आत्मा की शांति के लिए मौन मार्च निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस प्रकार की घटना आए दिन सभ्य समाज को कलंकित करने की घटना है। प्रशासन से मांग करते हैं कि शासन…
वीरपुर ,बेगुसराय:निज संवाददाता।वीरपुर थाना क्षेत्र के गेंहरपुर पंचायत के बड़हरा गांव निवासी स्व राम बहादुर महतों के पुत्र दिनेश महतों जो कांग्रेस पार्टी के वफादार कार्यकर्त्ता हैं उनको कांग्रेस पार्टी के ओबीसी इकाई के जिलाध्यक्ष राम स्वार्थ साह ने कांग्रेस पार्टी के मजबूत और वफादारी कार्यकर्त्ता के रूप में देखते हुए वीरपुर प्रखंड के ओबीसी इकाई के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में मनोनित किया है। साथ ही उन्होने इनके उज्ज्वल राजनीति भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि आपके नेतृत्व में वीरपुर में कांग्रेस और मजबूत होगी। इनके मनोनयन की खबर सुनते ही युवा प्रदेश कांग्रेस की महासचिव…
डंडारी ,बेगूसराय:पचरूखी ग्राम में एक दिवसीय कानू विकास संघ प्रखंड स्तरीय सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया।अध्यक्षता जगदेव साह मंच संचालन हरिओम साह ने किया।सम्मेलन के मुख्य अतिथि कानू विकास संघ के जिला अध्यक्ष बुट्टन साह ने कहा कि आप सभी कानू समाज के लोग मुझे अपना साहस और एकता का परिचय दे मैं आपको राजनीतिक,आर्थिक,सामाजिक,रूप से आगे बढ़ाने एवं सम्मान दिलाने का काम करेंगे औरयुवाओं से आह्वान किया कि आप सभी युवा हरेक पंचायत में चुनाव करा कर कानू समाज की समस्याओं का चयन कर समाधान करने का प्रयास करे,शिक्षित कैसे हो उसके लिये प्रेरित करे।समस्याओं को चरणबद्ध तरीके…
