ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर, बेगूसराय :भगवानपुर थाना के एस आई महेश प्रसाद ने पीपरा-समसा पथ पर मेहदौली पंचायत के भडीहा गांव के समीप से बुधवार की संध्या गश्ती के दौरान तीन युवक को एक देसी पिस्तौल व तीन मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के विष्णुपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार महतों के पुत्र चैंपियन कुमार,भगवानपुर थाना क्षेत्र के बगरस वार्ड 3 निवासी विजय कुमार महतों के पुत्र सुमित कुमार एवं बगरस निवासी संजय साह के पुत्र प्रेम कुमार के रूप में हुई है। थाना प्रभारी प्रतोष कुमार ने बताया कि पुलिस…
Author: Begusarai Samvad
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय ,बिहार :साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा एवं रामचन्द्रपुर गांव के दो पक्षों में बच्चों के बीच आपस में हुई मारपीट मामले में पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 17.10.23 को समय करीब 06:30 बजे शाम में सूचना मिली कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा एवं रामचन्द्रपुर गांव के दो पक्षों में बच्चों के बीच आपस में मारपीट की घटना घटित हुई है। घटना की सूचना मिलते ही 10 मिनट के अंदर थानाध्यक्ष साहेबपुर कमाल सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुँ च कर मामलें की जाँच की…
राहुल मिश्रा की रिपोर्ट नासरीगंज(रोहतास):- शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की पूजा की तैयारी प्रखण्ड व नगर में जोर-शोर से शुरू हो गई है।कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान प्रारंभ होगा।लोगों ने शनिवार को पूरे दिन पूजा सामग्री की खरीदारी की।15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलने वाले इस नवरात्र में कोई निराहार, तो कोई फलाहार रह मां दुर्गा की आराधना में लीन रहेगा।व्रती मां के विभिन्न रूपों की पूजा कर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना करेंगे।पहले दिन नवरात्र व्रती मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना करेंगे। नौ दिन का होगा नवरात्र:- इस…
राहुल मिश्रा की रिपोर्ट नासरीगंज(रोहतास):– खादी उत्साह सप्ताह के तहत शनिवार को नासरीगंज नगर पंचायत स्थित मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में खादी ग्रामोद्योग की तरफ से छात्र और छात्राओं को जागरूक किया गया।इस दौरान छात्रों के द्रारा गांधी जी पर निबंध लिखवाया गया।जिसमें प्रथम स्थान वर्ग आठ के छात्रा सावनी कुमारी,द्वितीय स्थान वर्ग आठ के छात्रा खुशबू कुमारी,तृतीय स्थान वर्ग आठ के आदित्य शर्मा ने प्राप्त किया।तीनों सफल छात्रों को मोमेंटो एवं मेडल से सम्मानित किया गया।वही 20 बच्चों को खादी ग्रामोद्योग के द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया गया।उसके बाद छात्रों को बताया गया कि गांधी जी के आह्वान पर…
ब्यूरो चन्दन शर्मा बेगूसराय: उत्तरवाहिनी गंगा तट पर स्थित सिमरिया धाम में हर साल लगने वाले प्रसिद्ध ‘कल्पवास मेला’ का बिहार सरकार के जल संसाधन तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा18 अक्टूबर बुधवार को शुभारंभ करेंगे। कल्पवास मेला क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा लगभग एक लाख वर्गमीटर में मिट्टी भराई, रिटेनिंग वॉल के निर्माण और प्रकाशीय व्यवस्था का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। जल संसाधन मंत्री इन कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस कार्यों से कल्पवास मेला क्षेत्र बाढ़ से पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। इनके अलावा जल संसाधन विभाग द्वारा सिमरिया धाम में…
बेगूसराय : अपराधियों ने शाम ढलते ही एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक लड़की को गोली मार कर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया ।ताजा मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के सरोंजा गांव स्थित चौधरी टोला वार्ड 6 की है। जहां घर से बाजार जा रही 18 साल की लड़की को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उसके बाएं हाथ में लगी जिसके बाद घायल लड़की को बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही आपसी रंजिश में तीन युवकों को बदमाशों ने चाकू…
वीरपुर ,बेगुसराय:(निज संवाददाता)वीरपुर थाना क्षेत्र के बरैपुरा गांव में एक पागल कुत्तों ने करीब बीस से पच्चीस लोगों को काटकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि ये कुत्ता कहां से आया इसकी कोइ जानकारी नहीं है लेकिन ये कुत्ता एक के बाद एक कर करीब बीस से पच्चीस लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। बेचन चौरसिया के करीब 35 वर्षीय बीना देवी, रामबाबू सिंह के 20 वर्षीय पुत्री अनुपम कुमारी समेत करीब बीस लोगों को काट लिया है सभी जख्मी लोगों को वीरपुर प्रार्थमिक स्वास्थ्य केंद्र में ईलाज किया गया है। वहीं पागल…
विवेक यादव की रिपोर्ट पटना,बिहार:मंगलवार को जद(यू0) मुख्यालय में देश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक सह नव मनोनीत विधानपार्षद प्रो0 राजवर्धन आजाद का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से जनता दल (यू0) की सदस्यता ग्रहण की। उक्त मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चैधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, माननीय सांसद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, पूर्व विधानपार्षद रूदल राय, मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर प्रो0 राजवर्धन आजाद का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते…
पिंकल कुमार की रिपोर्ट बेगूसराय ,बिहार:13.10.23 को समय करीब 08:30 बजे रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि NH-28 पिढौली गाँव के डाक बंगला चौक के पास मोटरसाईकिल से फेरी करने वाले व्यापारियों को ओभर टेक करते हुए कुछ अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर लूट-पाट करने का प्रयास किया जा रहा हैं। प्राप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार स०अ०नि० लालबाबु राय तथा सशस्त्र बल तेघड़ा थाना की पुलिस जब घटनास्थल पर पहुँची तो पुलिस गाड़ी को देख कर अपराधकर्मी भागने लगें पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधकर्मी को खदेड़…
बेगूसराय :आगामी त्यौहार के मद्देनजर बेगूसराय पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर शराब भट्टियों को नष्ट किया गया तथा जावा महुआ अर्द्धनिर्मित शराब को घटनास्थल पर विनष्ट किया गया। चलाये गये छापेमारी अभियान में प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विगत साप्ताह भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया है। प्रत्येक चेक पोस्ट पर प्रतिदिन सीमावर्ती जिलों से बेगूसराय जिला की ओर आने वाली प्रत्येक वाहनों की सघन जाँच की जा रही है वहीं वैकल्पिक रास्तों पर भी पुलिस नजर रख रही है।
