Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शारदीय नवरात्र,नौ दिनों तक देवी श्लोकों से पूरा वातावरण रहेगा भक्तिमय
    Breaking News बिहार

    शारदीय नवरात्र,नौ दिनों तक देवी श्लोकों से पूरा वातावरण रहेगा भक्तिमय

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल मिश्रा की रिपोर्ट
    नासरीगंज(रोहतास):- शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा की पूजा की तैयारी प्रखण्ड व नगर में जोर-शोर से शुरू हो गई है।कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र का अनुष्ठान प्रारंभ होगा।लोगों ने शनिवार को पूरे दिन पूजा सामग्री की खरीदारी की।15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक चलने वाले इस नवरात्र में कोई निराहार, तो कोई फलाहार रह मां दुर्गा की आराधना में लीन रहेगा।व्रती मां के विभिन्न रूपों की पूजा कर मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना करेंगे।पहले दिन नवरात्र व्रती मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना करेंगे।

    नौ दिन का होगा नवरात्र:–

    इस बार नवरात्र नौ दिन का होगा।24 अक्टूबर को नवरात्र का विधिवत समापन होगा, जबकि 24 को ही दशहरा मनाया जाएगा।नौ दिनों तक देवी श्लोकों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।नवरात्र को ले बाजारों में चहल पहल बढ़ गई है।प्रशासन द्वारा थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक कर दुर्गा पूजा को आपसी प्रेम व भाईचारे के तहत मनाने का निर्देश भी दिया गया है।फल से ले पूजा सामग्री तक की खरीदारी लोगों ने की।श्रद्धालु मंदिरों व घरों में पूजा स्थलों की साफ सफाई में दिन भर जुटे रहे।नवरात्र के मद्देनजर फलों के दामों में भी वृद्धि हो गई है।

    देवी स्थलों पर होगी विशेष पूजा-अर्चना :

    प्रखण्ड समेत नगर के देवी स्थलों पर पूरे नवरात्र विशेष पूजा अर्चना होगी। पंडितों की माने तो इस बार मां दुर्गा का आगमन हाथी पर होगा, जबकि मुर्गा पर सवार होकर विदा होंगी।

    कलश स्थापना का शुभ मुहुर्त:-

    शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार को कलश स्थापना की जाएगी।जिसका सबसे खास मुहूर्त सुबह 11.25 मिनट से दोपहर 12.40 मिनट तक ही है।इस मुहूर्त में घटस्थापना करना लाभकारी रहेगा।

    पूजा-पंडालों में विराजमान होंगी मां जगदम्बा:-

    प्रखण्ड व नगर के कई पूजा स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।नगर के बड़ी बाजार रोड, मंगलबाजार, हरिहरगंज, मेन रोड, धुस, बरडीहा, इटिम्हा, जमालपुर, मरोझिया, अमियावर समेत कई गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने के लिए भव्य पूजा-पंडाल का निर्माण किया गया है।जिसमें मां दुर्गा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, भगवान गणेश, कार्तिक, महिषासुर समेत कई प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। पूजा-पंडालों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्र – छात्राओं को खादी के महत्व पर जानकारी दे किया गया सम्मानित।
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.