पटना :राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय बिहार दौरे के क्रम में विशेष विमान से आज पटना से गया के लिए रवाना हुई। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को पटना हवाई अड्डे पर विदाई दी गई। हवाई पट्टी पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, मंत्रिमंडल के सदस्यगण, मेयर पटना नगर निगम श्रीमती सीता साहू, मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक श्री आर0एस0 मट्टी, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय डॉ० एस० सिद्धार्थ, आयुक्त, पटना प्रमण्डल श्री कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक, पटना रेंज श्री राकेश कुमार राठी, जिलाधिकारी श्री चन्द्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा…
Author: Begusarai Samvad
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर बेगूसराय : भगवानपुर lथाना क्षेत्र अंतर्गत।मखबा निवासी ओम प्रकाश उर्फ महलु महतो के पुत्र अजीत कुमार के ऊपर एक नाबालिक लड़की ने यौन शोषण करने का आरोप लगाया था, जिसके बाद से ही आरोपी युवक फरार चल रहा है। शनिवार को फरार आरोपी के घर भगवानपुर थाना में पदस्थापित एएसआई अमित कुमार व पीएसआई शोभा कुमारी ने इश्तेहार चिपकाया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष प्रतोष कुमार ने बताया कि न्यायालय से इश्तेहार लेने के बाद थाना में पदस्थापित एएसआई अमित कुमार व।पीएसआई शोभा कुमारी अपने पुलिस बल के साथ मखबा गांव पहुंच…
दोनो घायल सदर अस्पताल रेफर ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय : भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में शनिवार को अचानक एक दुर्घटना दोपहर में हो गई ।मिली जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12बजे भगवानपुर मुशहरी के अर्जुन सदा के पुत्र कुंदन ,सुजीत सदा पिता बसंत सदा, दोनों एक जर्जर भवन के छत पर खेल रहा था कि अचानक उक्त भवन का छत टूट कर गिर गया जिससे दोनो बुरी तरह घायल हो गया जिसे तुरंत लोगों ने उठा कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर लाया जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर , बेगूसराय :भगवानपुर थाना क्षेत्र के जोकिया पंचायत स्थित तेलन गांव में शुक्रवार की बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा 4 घर में चोरी कर जेवर एवं नगद रुपया ले लेने का मामला प्रकाश में आया है।मिली जानकारी के अनुसार तेलन गांव निवासी मणिकांत सिंह के पुत्र मुकुल सिंह एवं तेलन के दरियागाछी निवासी रामबाबू सिंह एवं उनके पुत्र भोला कुमार ,भरत सहनी ,अजीत महतो के घर में चोरों ने चोरी कर ली ।इस संबंध ने मुकुंद सिंह की पत्नी गुड़िया देवी ने बताई कि हम घर में सोए थे की चोरों ने हमारे…
प्रारंभिक पूछताछ के साथ ही आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है :पुलिस कप्तान बेगूसराय :पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह लगभग 6:45 बजे एफसीआई ओपी पुलिस को सूचना मिली कि बेगूसराय :पुलिस योगेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह लगभग 6:45 बजे एफसीआई ओपी पुलिस को सूचना मिली कि छोटू कुमार, उम्र लगभग 29 वर्ष, पुत्र भूषण महतो ग्राम-गुरदासपुर टोला बिहट को सुबह-सुबह किसी अज्ञात अपराधी ने सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही सीआई बरौनी एवं एफसीआई थानाध्यक्ष अपने सशस्त्र बल के साथ महज 10 मिनट के…
पटना :बिहार भाजपा के क्यू आर कोड का आज लोकार्पण किया गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से क्यू आर कोड का लोकार्पण किया।भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश सोशल मीडिया प्लेटफार्म ( फ़ेसबुक , इंस्टाग्राम , एक्स और यूट्यूब ) क्यू आर कोड का आकार गोल है , जो One Earth , One family, One future से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। इसके मध्य में कमल का फूल है जो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीयता को दर्शाता है।…
पटना :महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के प्रेक्षागृह में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह का राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी । महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के कुलपति ने उपाधि प्राप्त करनेवाले विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। समारोह में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के कुलपति प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव ने राष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, मधुबनी पेंटिंग एवं महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी का लोगो भेंटकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति…
पटना :राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुये ।इस अवसर पर आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुये राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यहां आकर मुझे काफी खुशी हो रही है। आज का दिन आप सबके लिए बहुत खुशी का दिन है। आज एम्स पटना का पहला दीक्षांत समारोह है। मुझे इस बात की खुशी है कि आज डॉक्टरेट की उपाधि पानेवालों में 55 प्रतिशत से अधिक लड़कियां हैं। मैं उन सभी लड़कियों को इसके लिए बधाई देती…
पटना : जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर मान्य रिसोर्ट आर पी एस मोड़, पटना में आयोजित डंडिया नाइट्स में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान उन्होंने सबों के कल्याण की कामना की और समस्त प्रदेश वासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी सद्भाव बढ़ता है. राज्य भर में नवरात्रि के अवसर पर डंडिया की धूम है और यह नवरात्र को यादगार बनाने वाला आयोजन है। इसलिए हम आयोजक हल्दी इवेंट, सोनी तिवारी जी, रीमा…
अच्छी फिल्मों को करें प्रमोट , इससे ही आएगा बदलाव : खेसारीलाल यादव पटना : भोजपुरी फिल्म जगत के हिट मशीन खेसारी लाल यादव, चर्चित निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म “संघर्ष 2” का ग्रैंड प्रीमियर आज पी एंड एम मॉल, पटना में हुआ. इस अवसर अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक पराग पाटिल, अभिनेता खेसारीलाल यादव व विनीत विशाल और अभिनेत्री मेघाश्री व माही श्रीवास्तव मौजूद रहे, जिन्होंने दर्शकों के साथ फिल्म देखी. इससे पहले उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर भोजपुरी फिल्मों को प्रमोट करने की बात कही. मौके पर…
