Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रत्नाकर कुमार, खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म “संघर्ष 2” का हुआ पटना में प्रीमियर
    Breaking News बिहार

    रत्नाकर कुमार, खेसारी लाल यादव और पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म “संघर्ष 2” का हुआ पटना में प्रीमियर

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 20, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अच्छी फिल्मों को करें प्रमोट , इससे ही आएगा बदलाव : खेसारीलाल यादव

    पटना : भोजपुरी फिल्म जगत के हिट मशीन खेसारी लाल यादव, चर्चित निर्माता रत्नाकर कुमार और निर्देशक पराग पाटिल की भोजपुरी फिल्म “संघर्ष 2” का ग्रैंड प्रीमियर आज पी एंड एम मॉल, पटना में हुआ. इस अवसर अवसर पर निर्माता रत्नाकर कुमार, निर्देशक पराग पाटिल, अभिनेता खेसारीलाल यादव व विनीत विशाल और अभिनेत्री मेघाश्री व माही श्रीवास्तव मौजूद रहे, जिन्होंने दर्शकों के साथ फिल्म देखी. इससे पहले उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर भोजपुरी फिल्मों को प्रमोट करने की बात कही.

    मौके पर खेसारीलाल यादव ने कहा कि भोजपुरी फिल्मों की ओर आज दुनिया निगाहें लगा बैठी हैं, लेकिन फिल्म को उस हिसाब से अपने घर में कभी प्रमोट नहीं किया गया, जिस हिसाब से दूसरे प्रदेशों में अपनी भाषा की फिल्मों को किया जाता है. उन्होंने कहा कि फिल्म “संघर्ष 2” एक अच्छी फिल्म है. आप इसे देखें और फिर प्रतिक्रिया दें. उन्होंने कहा कि भोजपुरी हमारी अपनी भाषा है. अगर हम भाषा को ही प्रमोट करें, तो हम सभी कलाकारों का प्रमोशन हो जायेगा. क्योंकि इसी भाषा ने हमें आपके दिलों में जगह बनाने का मौका दिया है. हम सभी कलाकार इस भाषा से हैं और इस भाषा की फिल्मों को अपने घर में सम्मान मिले. इसके लिए रत्नाकर कुमार और पराग पाटिल जैसे फ़िल्मकार अनवरत लगे हैं.

    वहीं, रत्नाकर कुमार ने कहा कि फिल्म “संघर्ष 2” एक अच्छी कहानी वाली फिल्म है, जो समाज को दर्शाती है. इस फिल्म को सबों को देखना चाहिए. अभी तक जिन लोगों ने फिल्म देखी है , उन्हें ये पसंद आई है. हम लोग कमर्शियल फिल्म जरुर बनाते हैं, लेकिन उन फिल्मों में क्लास होता है. मेरे बैनर से बनी किसी भी फिल्म को देख लीजिये, उसमें गलत चीजें नहीं दिखने वाली है. “संघर्ष 2” को बेहद आधुनिक तकनीक से और बड़े स्तर पर बनाया गया है. यह फिल्म कहानी पटकथा स्क्रीनप्ले डायलॉग रोमांस म्यूजिक एक्शन से भरपूर है और एक कमर्शियल फिल्म की सारी जरूरतों को पूरा करती है. इसलिए हमारी फिल्म हर तरह के दर्शक वर्ग के लोगों को पसंद आने वाली है.

    आपको बता दें कि “संघर्ष 2” एक्शन पैक्ड सिनेमा है जिसकी प्रस्तुति जितेंद्र गुलाटी और वर्ल्ड वाइड चैनल कर रही है. फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार है जिनकी पहचान क्वालिटी बेस्ट फिल्म करने की रही है. को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव हैं. फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं. फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मेघा श्री, माही श्रीवास्तव, कीर्ति यादव, सबा खान, वरण्या मल्होत्रा, सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल, अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, सामर्थ चतुर्वेदी, जे नीलम, रोहित सिंह मटरू, पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओ पी कश्यप मुख्य भूमिका में है. फिल्म के गानों में शानदार लिरिक्स और म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी का है. फिल्म की कहानी वीरू ठाकुर ने लिखी है. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. डीओपी आरआर प्रिंस है. एक्शन दिलीप यादव, एस मल्लेश और न्योंग का है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेलंगाना: ‘सत्ता में आने पर हल्दी किसानों को 15,000 रुपए प्रति क्विंटल दिलवाएंगे’, राहुल गांधी का आश्वासन
    Next Article डंडिया नाइट्स से बढ़ता है आपसी सद्भाव : राजू दानवीर

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.