Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नव मनोनीत विधानपार्षद प्रो. राजवर्धन आजाद का जद(यू0) मुख्यालय में किया गया अभिनंदन
    Breaking News बिहार

    नव मनोनीत विधानपार्षद प्रो. राजवर्धन आजाद का जद(यू0) मुख्यालय में किया गया अभिनंदन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 17, 2023Updated:October 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विवेक यादव की रिपोर्ट
    पटना,बिहार:मंगलवार को जद(यू0) मुख्यालय में देश के प्रख्यात नेत्र चिकित्सक सह नव मनोनीत विधानपार्षद प्रो0 राजवर्धन आजाद का स्वागत व अभिनन्दन किया गया। इस दौरान उन्होंने औपचारिक रूप से जनता दल (यू0) की सदस्यता ग्रहण की। उक्त मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चैधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, माननीय सांसद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, विधानपार्षद संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, पूर्व विधानपार्षद रूदल राय, मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर प्रो0 राजवर्धन आजाद का अभिनंदन किया।
    कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय कुमार चैधरी ने कहा कि जनता दल (यू0) परिवार की ओर से नव मनोनीत विधानपार्षद राजवर्धन आजाद का हम हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हैं। महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के प्रति भी हम आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने इस महत्वपूर्ण पद के लिए सुयोग्य व्यक्ति का चयन किया। विजय कुमार चैधरी ने कहा कि प्रो0 राजवर्धन आजाद प्रख्यात नेत्र चिकित्सक के रूप लगातार लोगों की सेवा करते रहें हैं। पार्टी में उनके आने से स्वभाविक तौर पर उनसे जुड़े लोग पार्टी की तरफ आकर्षित होंगे। भविस्य में पार्टी का कुनबा बढ़ेगा और पार्टी मजबूत होगी। पत्रकारों द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के सम्बंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जनता दल (यू0) क्या निर्णय लेगी यह उपेंद्र कुशवाहा तय नहीं करेंगे। उनका पसंद और नापसन्द हमारी पार्टी के लिए मायने नहीं रखता है। इस दौरान नव मनोनीत विधानपार्षद प्रो0 राजवर्धन आजाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाजवादी विचार एवं उनके विकासोन्मुखी कार्यो से प्रभावित होकर आज हमनें जनता दल (यू0) की सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया है। जद(यू0) ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो ईमानदारीपूर्वक समाजवाद के सिद्धांत पर चलती है। नीतीश कुमार ने अपने कार्यकाल में दलित, पिछड़े व गरीबों के कल्याण हेतु बिहार में ऐतिहासिक कार्य किया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपिढ़ौली गाँव के डांक बंगला चौक के पास बड़ी आपराधिक घटना करने की योजना को पुलिस टीम ने किया विफल ।
    Next Article अमर बाउरी के नेता प्रतिपक्ष बनने पर गोलमुरी में बट्टे लड्डू

    Related Posts

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    June 4, 2026

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    June 4, 2026

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्रीय एवं थाना शांति समिति ने नगर पुलिस अधीक्षक ललित मीणा का किया स्वागत

    पर्यावरण सप्ताह के तहत आदित्य इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 50 फलदार पौधों का वितरण

    कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में मेयर सुधा गुप्ता सम्मानित

    पोटका में भाजपा कार्यकर्ता के परिवार के बहिष्कार का आरोप, जान से मारने की धमकी का दावा

    जुगसलाई में अवैध हथियार सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.