कृष्ण कुमार संजय का रिपोर्ट समस्तीपुर: जिले के सिंघीया प्रखण्ड के अंतर्गत वारी पंचायत के ग्रामीण लोगो ने आज बुधवार के दिन कुशेश्वर स्थान सिंघीया रोसड़ा ,बहेड़ी पीपरा मुख्य सड़क मार्ग को जाम किया। बताया गया कि वारी पंचायत के कुछ लोगो के द्वारा पीएम आवास में अयोग्य लोगो के नाम स्वीकृति किये जाने पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सिंघीया के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया गया था जिसपर टीम गठित कर जांच पड़ताल किया गया तथा उक्त कुछ लाभुकों के नाम स्वीकृति सूची से काट दिया गया जिसकी जानकारी स्थानीय लाभुकों को मिली थी उसी बातों को लेकर उक्त…
Author: Begusarai Samvad
संविधान के बुनियादी ढाँचे पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे : अमीन हमजा चन्दन शर्मा की रिपोर्ट बेगूसराय : ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन से जुड़े दर्जनों छात्र-छात्राओं ने कर्नाटक में हुए हिजाब विवाद को भाजपा सरकार की सुनियोजित साजिश करार देकर बेगूसराय जिला समाहरणालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया है।हाथों में संगठन का झंडा एवं तख्ती पर लिखे नारों के साथ छात्र-छात्राएं लगातार “संविधान पर हमला नहीं सहेंगे,अभिव्यक्ति पर हमला बन्द करो,देश की संस्कृति पर को बर्बाद करना बंद करो” जैसे गगनभेदी नारे लगाकर नारेबाजी करते रहे।डीएम कार्यालय के मुख्यद्वार पर संगठन के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार की अध्यक्षता में हुए प्रतिरोध…
चन्दन शर्मा की रिपोर्ट भगवानपुर, बेगूसराय खगड़िया निकाय के भावी प्रत्याशी राजद नेता मनोहर यादव ने बुधवार को रसलपुर पंचायत के भगवानपुर गांव स्थित पेंशनर समाज भवन के प्रांगण में पंचायत प्रतिनिधियों को चादर माला डायरी से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मनोहर यादव ने कहा कि आपके सेवा में लगातार समर्पित हैं, आपलोग अगर हमें मौका देगें तो हम आपकी आवाज को सड़क से सदन तक उठाने का काम करेंगे. आपके हकमारी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही विधायक राजवंशी महतों ने कहा कि मनोहर यादव अच्छे नेता हैं हम सब लोगों का कर्तव्य है कि इन्हें…
मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, अंचल कार्यालय में बुधवार को अग्निकांड के पीड़ित को सीओ ममता ने दिया चेक। प्रखंड के मंसूरचक पंचायत के भवानीपुर के अग्नि पीड़ित मो सरफराज को अग्निकांड में हुए क्षति की राशि की चेक सीओ ममता द्वारा अंचल कार्यालय में बुधवार को दिया गया। जानकारी के अनुसार 26 जनवरी के देर रात आग लगने से मंसूरचक भवानीपुर निवासी मो सरफराज का घर जलकर राख हो गया था। सीओ ममता ने 9800 रुपये का चेक दिया ।
संतोष चौरसिया की रिपोर्ट वीरपुर बेगूसराय वीरपुर थाना क्षेत्र के डीह वार्ड संख्या एक निवाशी स्व. मिसो सदा के पुत्र कन्हैया सदा एवं स्व.ललित सदा के पुत्र ठेकन सदा को बुधवार को वीरपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिसकी जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों थाना कांड संख्या 146/21 के बिहार मद्द निषेध में नामजद अभियुक्त था जो फरार चल रहा था।
रतन कुमार की रिपोर्ट खुटौना (मधुबनी)। प्रखंड में निर्धारित सरकारी समय सीमा 15 फरवरी से करीब एक सप्ताह पहले ही पैक्सों द्वारा किसानों से धान की खरीदारी बंद कर दिये जाने के कारण किसान परेशान हैं। किसान दो-तीन महीने पहले ही धान बेचने के लिए अपने कागजात ऑनलाइन कर चुके थे और अपनी बारी का इन्तजार कर रहे थे। लेकिन कैशक्रेडिट या सीसी के अभाव में कई पैक्सों ने इसके पहले ही धान खरीदना बंद कर दिया है। कई किसान सीसी आने की आशा में हजारों बोरे धान पैक्स परिसरों में रख चुके थे। लेकिन उन्हें अपना धान वापस ले…
रिपोर्ट, टुनटुन कुमार सिंह, मोतिहारी, ANCHOR:____मोतिहारी:- रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड में दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन बढ़ाने के लिए स्टेशन अधीक्षक घोड़ासहन के माध्यम से डीआरएम पूर्व मध्य रेलवे समस्तीपुर को जन अधिकार पार्टी (लोक) के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने मांग पत्र दिया है.पत्र में जाप के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह ने कहा कि रक्सौल-सीतामढ़ी रेलखंड भारत- नेपाल सीमा से सटा हुआ महत्वपूर्ण रेलखंड है ,प्रतिदिन लाखो की संख्या में लोग ट्रेन के माध्यम से सफर करते है लेकिन सीतामढ़ी से सुबह में तथा रक्सौल से शाम में एक भी ट्रेन नही चलने से सफर करने वाले यात्रियों को…
गणेश प्रसाद की रिपोर्ट भगवानपुर (बेगूसराय) थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्यपुरा चौक स्थित पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल जाँच के क्रम में पुलिस के साथ हंगामा करना पड़ा मंहगा। इस संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार को दोपहर भगवानपुर थाना के ए0एस0आई0 अजय कुमार राय अपने महिला पुलिस बल के साथ सूर्यपुरा चौक स्थित वाहन जाँच कर रहे थे। उसी क्रम में सूर्यपुरा गाँव निवासी रामप्रताप राय के पुत्र राजन कुमार एवं अरविन्द कुमार राय के पुत्र विकास कुमार एवं गाड़ा निवासी राजीव कुमार के पुत्र वरुण कुमार तीनो मिलकर मुभ बनाकर वाहन चेकिंग का विरोध करने लगे एवं हो हंगामा करने…
मंसूरचक/बेगूसराय/रविशंकर सिंह, प्रखंड क्षेत्र में बिजली विभाग द्वारा दो लोगों पर बिजली चोरी का मामला बुधवार को थाना में दर्ज करवायी गयी।इस संबंध में जेई मुरारी कुमार ने बताया कि समसा पंचायत के वार्ड संख्या 12 समसा गांव निवासी मनोज कुमार साह अपने आवसीय परिसर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाये गये इसलिये 27 हजार 374रूपये का जुर्माना किया गया तथा जमाल दी पुर गांव निवासी मुनिया देवी अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान में पूर्व का बकाया 35873 के आलोक में विद्युत विच्छेदन किया गया था बावजूद इसके बुधवार को अबैध ढंग से विद्युत उपयोग करते पकड़े जाने पर उन्हें…
कृष्ण कुमार संजय की रिपोर्ट भारतीय जनता पार्टी के द्वारा हसनपुर प्रखंड में विभिन्न पंचायतों में जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में समस्तीपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समस्तीपुर के पूर्व दिवंगत विधान पार्षद हरिनारायण चौधरी के पुत्र समस्तीपुर के एनडीए MLC उम्मीदवार डॉ.तरुण कुमार चौधरी के द्वारा आयोजन किया गया । इस अवसर पर सभी पंचायतों में नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य , मुखिया , पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य को तरूण कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया । इस क्रम में भटवन पंचायत के मुखिया राज किशोर कुमार उर्फ मनोज राउत ने…
